
बसना। अग्रवाल नर्सिंग होम, बसना में 19 जून 2026, शुक्रवार को सुबह 10 बजे से विशेष यूरोलॉजी कैंप का आयोजन किया जाएगा। शिविर में प्रसिद्ध यूरो सर्जन डॉ. तुषार दानी द्वारा मरीजों की जांच, परामर्श एवं आवश्यक ऑपरेशन संबंधी सेवाएं प्रदान की जाएंगी।
शिविर में किडनी की पथरी, प्रोस्टेट संबंधी समस्याएं, किडनी में सूजन, पुरुषों में बांझपन एवं नपुंसकता, मूत्र संक्रमण, पेशाब रुक-रुक कर आना, खून आना तथा किडनी, प्रोस्टेट और टेस्टिस के कैंसर जैसी बीमारियों का उपचार एवं सर्जरी की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा पीडियाट्रिक एवं इमरजेंसी यूरोलॉजी सेवाएं भी प्रदान की जाएंगी।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार पथरी की सटीक जांच के लिए सिटी स्कैन की सुविधा उपलब्ध रहेगी तथा किडनी, प्रोस्टेट एवं पथरी से संबंधित सभी प्रकार के ऑपरेशन किए जाएंगे। ऑपरेशन कराने के इच्छुक मरीजों को अपनी सभी जांच रिपोर्ट के साथ 18 जून को भर्ती होने और अग्रिम पंजीयन कराने की सलाह दी गई है।
शिविर में जांच शुल्क मात्र 700 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं अस्पताल में आईसीयू बैकअप के साथ प्रतिदिन निःशुल्क डायलिसिस सुविधा भी उपलब्ध है।
अधिक जानकारी एवं पंजीयन के लिए इच्छुक मरीज 84618-11000, 77708-68473 एवं 77730-86100 पर संपर्क कर सकते हैं।


