UDYAM CG08D0001018

Home डौंडी डौंडी..भालू के हमले के बाद सिस्टम फेल: PHC घोठिया में रेबीज...

डौंडी..भालू के हमले के बाद सिस्टम फेल: PHC घोठिया में रेबीज इंजेक्शन नहीं, जनपद उपाध्यक्ष भड़के।

0
16

📰 RKBHARATNEWS

हर खबर पर नजर

रजिस्ट्रेशन न. : UDYAM-CG08D0001018

 

━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━

 

भालू के हमले के बाद सिस्टम फेल:

PHC घोठिया में रेबीज इंजेक्शन नहीं, जनपद उपाध्यक्ष भड़के

 

📍 डौंडी |

 

📸 फोटो-01: भालू हमले में घायल रोहित नेताम

📸 फोटो-02: उपचार के दौरान रोहित नेताम

 

डौंडी। ग्राम पंचायत सिंघोला के आश्रित ग्राम सुकड़ीगुहान में रविवार सुबह भालू के हमले में रोहित नेताम गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को प्राथमिक उपचार के लिए PHC घोठिया लाया गया, लेकिन यहां रेबीज इंजेक्शन उपलब्ध नहीं होने से स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए।

 

घटना की जानकारी मिलते ही जनपद उपाध्यक्ष भोला राम नेताम ने वन विभाग के अधिकारियों एवं तहसीलदार से तत्काल चर्चा कर घायल को उचित उपचार दिलाने की मांग की। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि भालू प्रभावित क्षेत्र में रेबीज इंजेक्शन का उपलब्ध नहीं होना गंभीर चिंता का विषय है।

 

🌲 वन विभाग अलर्ट, गांवों में मुनादी

 

घटना के बाद डिप्टी रेंजर अनुराग राय वन विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सुकड़ीगुहान, सिंघोला, कंजेली, आमाँबहरा एवं परकाल क्षेत्र में मुनादी कर ग्रामीणों को सुबह-शाम जंगल में अकेले न जाने की हिदायत दी गई।

 

⚠️ स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल

 

✅ भालू हमले में युवक गंभीर रूप से घायल

✅ PHC घोठिया में रेबीज इंजेक्शन नहीं मिला

✅ जनपद उपाध्यक्ष भोला राम नेताम ने जताई नाराजगी

✅ वन विभाग ने गांवों में अलर्ट जारी किया

✅ वनांचल क्षेत्र की सभी PHC में रेबीज इंजेक्शन रखने की मांग

 

🗣️ भोला राम नेताम ने कहा:

 

“वनांचल क्षेत्र की प्रत्येक PHC में रेबीज इंजेक्शन अनिवार्य रूप से उपलब्ध होना चाहिए। किसी भी आपात स्थिति में लोगों की जान से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

 

━━━━━━━━━━━━━━━━━

 

📰 RKBHARATNEWS – हर खबर पर नजर

 

👤 प्रधान संपादक : आर. एल. कुलदीप

📞 6267855263 / 9479083919

 

━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━

About The Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here