

सरायपाली में हर गुरुवार न्यूरो और श्वास संबंधी रोगों के विशेषज्ञ डॉक्टरों की मिलेगी सुविधा
सरायपाली। क्षेत्र के मरीजों के लिए राहत की खबर है। अग्रवाल डेंटल एंड पॉलीक्लिनिक, सरायपाली में अब ब्रेन, नसों, रीढ़ और श्वास संबंधी समस्याओं की जांच एवं विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल की ओर से 17 सितंबर 2026, गुरुवार को न्यूरो विशेषज्ञ डॉ. वैभव धवली (MBBS, MS, MCh Neurosurgery) मरीजों की जांच एवं परामर्श के लिए उपलब्ध रहेंगे। वे ब्रेन, नसों और रीढ़ से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के साथ मिनिमली इनवेसिव एवं एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी के विशेषज्ञ हैं।
इसी दिन डॉ. श्री रजनी (MD – Respiratory Medicine) भी मरीजों को परामर्श देंगी। वे खांसी, सांस लेने में परेशानी, अस्थमा, एलर्जी, COPD, निमोनिया, सीने में दर्द, फेफड़ों की समस्या, लंबे समय से चल रही खांसी सहित श्वसन संबंधी विभिन्न समस्याओं की जांच करेंगी।
दोनों विशेषज्ञ डॉक्टर दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक मरीजों के लिए उपलब्ध रहेंगे। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार आयुष्मान कार्ड के माध्यम से निःशुल्क इलाज की सुविधा भी उपलब्ध है।
स्थान: अग्रवाल डेंटल एंड पॉलीक्लिनिक, मेन रोड, IDBI बैंक के पास, सरायपाली।
संपर्क: 9303623130, 7773086100, 9174335366.



