Homeअंतागढ़कोयलीबेड़ा क्षेत्र की 68 गांव की जनता को ऐतिहासिक एकजुटता और संघर्ष...

कोयलीबेड़ा क्षेत्र की 68 गांव की जनता को ऐतिहासिक एकजुटता और संघर्ष को मिली सफलता।कोयलीबेडा़ से लक्ष्मण दर्रो रिपोर्ट,,

कोयलीबेड़ा क्षेत्र की 68 गांव की जनता को ऐतिहासिक एकजुटता और संघर्ष को मिली सफलता।कोयलीबेडा़ से लक्ष्मण दर्रो रिपोर्ट,,

कोयलीबेड़ा /

कोयलीबेडा़ क्षेत्र की 18 पंचायतों के जनप्रतिनिधियों एवं 68 ग्रामों की जनता अपनी 10 सूत्रीय जायज मांगों को लेकर लगातार आंदोलनरत थी। क्षेत्र के विकास एवं जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर चल रहे इस जनआंदोलन में बड़ी संख्या में ग्रामीण, सामाजिक कार्यकर्ता, गायता, पटेल एवं जनप्रतिनिधि शामिल रहे।

जनता की एकजुटता, संघर्ष और लोकतांत्रिक आंदोलन को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा सकारात्मक पहल की गई। कांकेर कलेक्टर के निर्देश पर अन्तागढ़ एसडीएम श्री राहुल रजक आंदोलन स्थल पहुंचे और प्रशासन की ओर से लिखित आश्वासन सौंपा। इसके बाद आंदोलनकारियों ने धरना-प्रदर्शन को स्थगित करने का निर्णय लिया।

प्रशासन द्वारा दिए गए लिखित आश्वासन में स्पष्ट उल्लेख किया गया है कि 25 अगस्त 2026 तक कोयलीबेड़ा में ब्लॉक मुख्यालय का पूर्ण रूप से संचालन प्रारंभ कर दिया जाएगा।

कोयलीबेड़ा क्षेत्र की जनता एवं जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन के इस लिखित आश्वासन का सम्मान करते हुए आंदोलन समाप्त किया है, किन्तु साथ ही यह भी स्पष्ट कर दिया है कि यदि 25 अगस्त 2026 तक आश्वासन पर अमल नहीं किया जाता है, तो 26 अगस्त 2026 को 18 पंचायतों के जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्र की जनता अपने स्वयं के संसाधनों और व्यवस्था से जनपद कार्यालय को पखांजुर से कोयलीबेड़ा लाने का कार्य करेगी।

आंदोलनकारियों ने कहा है कि ऐसी स्थिति उत्पन्न होने पर उससे संबंधित समस्त जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।

यह संघर्ष केवल एक कार्यालय के स्थानांतरण का नहीं, बल्कि क्षेत्र के अधिकार,सम्मान,विकास और जनता की वर्षों पुरानी मांगों को पूरा कराने का संघर्ष है। कोयलीबेड़ा की जनता ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि जब समाज एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाता है,तो प्रशासन को भी जनता की भावनाओं का सम्मान करना पड़ता है।

*क्षेत्रीय सांसद,विधायक के आंदोलन स्थल में नही आने से ग्रामीणों में नाराजगी….*

*”जनता की एकता, संघर्ष की शक्ति और विकास का संकल्प — यही कोयलीबेड़ा आंदोलन की सबसे बड़ी उपलब्धि है।” ,,,,,

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES