Homeबीजापुरभैरमगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा: अनियंत्रित ट्रैक्टर नाली में घुसा, चालक की...

भैरमगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा: अनियंत्रित ट्रैक्टर नाली में घुसा, चालक की मौके पर मौत

बीजापुर जिले के भैरमगढ़ नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 11 स्थित सरस्वती शिक्षा मंदिर स्कूल के पास गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत उत्ला का एक ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाली में जा घुसा। हादसा इतना गंभीर था कि ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए। वहीं पुलिस एवं प्रशासनिक अमला भी मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दुर्घटना का कारण ट्रैक्टर का नियंत्रण खोना बताया जा रहा है, हालांकि हादसे के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।

इस दुखद घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस द्वारा पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है तथा मामले की जांच जारी है।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES