*प्रदेश की सबसे बड़ी श्रमजीवी पत्रकार संघ की जिला स्तरीय बैठक संपन्न*
,बीजापुर जिले से दीपक मरकाम की खबर,
*बैठक में खबरों की रूपरेखा व अन्य पत्रकारिता विषयों पर हुई गहन चर्चा*
जिला बीजापुर दिनांक 27 मई 2026
बीजापुर@ श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा बुधवार 27 मई 2026 को पत्रकार भवन, बीजापुर स्थित प्रेस क्लब में जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई।
बैठक में संघ के संरक्षक, पदाधिकारी एवं सदस्यों की उपस्थिति रही।
दोपहर 3 बजे आयोजित इस बैठक में संगठन एवं पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के दौरान जिले में पत्रकारिता के सामने आ रही चुनौतियों, प्रशासनिक कम्युनिकेशन गैप तथा पत्रकारों से जुड़े ज्वलंत मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।
संगठन के प्रदेश नेतृत्व द्वारा लगातार सदस्यों के हितों एवं पत्रकार सुरक्षा से संबंधित विषयों पर किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी साझा की गई।
इस अवसर पर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से नए पदाधिकारियों की नियुक्ति पर चर्चा की गई तथा वर्तमान परिस्थितियों में संगठन की भूमिका को लेकर विचार रखे गए।
वक्ताओं ने कहा कि संगठन की एकता और सक्रियता आने वाले समय में पत्रकार साथियों की मजबूती के रूप में कार्य करेगी।
बैठक में जमीनी हकीकत पर आधारित पत्रकारिता, जनता से जुड़े मुद्दों की निष्पक्ष रिपोर्टिंग तथा सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देने पर विशेष जोर दिया गया ,साथ ही पत्रकारों से अपील की गई कि वे समाजहित से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाते हुए जिम्मेदार पत्रकारिता का निर्वहन करें।
इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार जिला संरक्षक, याकूब खान, जिला अध्यक्ष घनश्याम यादव, उपाध्यक्ष दीपक मरकाम, श्याम करकू, रामचन्द्रम एरोला, जिला सचिव महासचिव सतीश अल्लूर, मुख्तार खान सहित सन्नू हेमला जिला सचिव , राजेश कुमार झाड़ी, सतीश मोरला, सदाशिव राना , इमराम खान, व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।



