* यातायात प्रभारी उप निरीक्षक केशव ठाकुर के नेतृत्व में 23 प्रकरण दर्ज किए गए, नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध ,विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया*
बीजापुर जिले से दीपक मरकाम की खबर
बीजापुर दिनांक 23 मई 2026
बीजापुर पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र यादव के निर्देशन एवं यातायात प्रभारी उप निरीक्षक केशव ठाकुर के नेतृत्व में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान तेज गति से वाहन चलाने, प्रेशर हॉर्न का उपयोग करने, बिना नंबर प्लेट के वाहन संचालित करने तथा बिना सीट बेल्ट लगाए वाहन चलाते पाए गए वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की गई।
इस विशेष अभियान में कुल 23 प्रकरण दर्ज किए गए तथा ₹17,100 समन शुल्क के रूप में जुर्माना वसूल किया गया।
इस दौरान यातायात पुलिस द्वारा वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन हेतु समझाइश दी गई एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियमों का पालन करने की अपील की गई।
यातायात प्रभारी श्री केशव ठाकुर ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि सभी वाहन चालक निर्धारित गति सीमा का पालन करें, वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें, यातायात संकेतों का पालन करें तथा सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।
यातायात नियमों का पालन कर स्वयं के साथ-साथ अन्य लोगों के जीवन को भी सुरक्षित रखें।



