बीजापुर शांत, सुरक्षित एवं विकसित जिले की दिशा में जैगुर में जनजागरूकता शिविर का सफल आयोजन,,,,,,,,
,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,,
बीजापुर,,,,,
बीजापुर जिले के भैरमगढ़ विकासखंड अंतर्गत जैगुर ग्राम में शांति, सुरक्षा एवं विकास को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से चलित थाना एवं जनजागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम थाना जांगला क्षेत्र के अंतर्गत संपन्न हुआ।
शिविर का आयोजन पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र कुमार यादव के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत गवर्ना के निर्देशन तथा यातायात नोडल अधिकारी विनीत साहू के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम पुलिस विभाग, यातायात विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ।
शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं, कानून व्यवस्था, यातायात नियमों तथा सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक करना रहा। साथ ही पुलिस एवं आमजन के बीच संवाद स्थापित कर जनसहभागिता को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया।
कार्यक्रम में ग्रामीणों को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव, सड़क सुरक्षा, बच्चों एवं महिलाओं से जुड़ी शासकीय योजनाओं तथा आपातकालीन सेवाओं की जानकारी दी गई। उपस्थित ग्रामीणों ने शिविर की सराहना करते हुए इसे जनहितकारी पहल बताया।
जागरूकता शिविर के माध्यम से प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया कि बीजापुर अब शांति, सुरक्षा और विकास की नई दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है।






