Thursday, April 16, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home छत्तीसगढ़ *मोहला अंबागढ़ चौकी—तालाब गहरीकरण कार्य के दौरान महिला की हत्या, आरोपी गिरफ्तार*

*मोहला अंबागढ़ चौकी—तालाब गहरीकरण कार्य के दौरान महिला की हत्या, आरोपी गिरफ्तार*

0
47

मनीष कौशिक

अंबागढ़ चौकी—–चौकी क्षेत्र अंतर्गत चौकी पाटनखास के ग्राम पाण्डरवानी राउतटोला तालाब में गहरीकरण कार्य के दौरान एक महिला की हत्या किए जाने की सूचना प्राप्त हुई।प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी यशपाल सिंह (IPS) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चिराग जैन(IPS), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पीताम्बर पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) देवचरण पटेल तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अं0चौकी ताजेश्वर दीवान के मार्गदर्शन में अंबागढ़ चौकी थाना प्रभारी निरीक्षक अश्वनी राठौर व चौकी पाटन खास प्रभारी उप निरीक्षक गणेश यादव के नेतृत्व में टीम तत्काल घटनास्थल पहुँची।

घटनास्थल पर महिला मृत अवस्था में पाई गई, जिनके गर्दन के पीछे धारदार हथियार से गंभीर चोट के निशान पाए गए।मृतका के पुत्र अशोक कुमार यादव (उम्र 25 वर्ष), निवासी ग्राम पाण्डरवानी की रिपोर्ट पर आरोपी निलेश कुमार यादव (उम्र 20 वर्ष), निवासी ग्राम पाण्डरवानी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 25/2026 धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता, 2023 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।प्राथमिक जांच में आपसी रंजिश के कारण घटना घटित होना पाया गया। पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर उसके परिजनों को सूचना दी गई तथा न्यायिक रिमाण्ड हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।शव पंचनामा कार्यवाही उपरांत पोस्टमार्टम कराया गया है। प्रकरण की विवेचना जारी है।

उक्त कार्रवाई में चौकी पाटन खास के समस्त स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here