Saturday, May 2, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home कोण्डागांव सरकार किसानों के साथ: टोकन सिस्टम में समय की बंदिश खत्म,,,राजमन नाग

सरकार किसानों के साथ: टोकन सिस्टम में समय की बंदिश खत्म,,,राजमन नाग

0
60

*सरकार किसानों के साथ: टोकन सिस्टम में समय की बंदिश खत्म

13 दिसंबर 2025// प्रदेश के किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तूहर टोकन ऐप को अब 24×7 खोल दिया गया है। अब मोबाइल एप से टोकन काटने के लिए किसी निर्धारित समय की बाध्यता नहीं रहेगी। किसान दिन-रात किसी भी समय अपनी सुविधा के अनुसार टोकन बुक कर सकेंगे।

अब किसान 13 जनवरी तक अगले 20 दिनों तक के लिए टोकन ले सकते हैं।इससे किसानों को धान विक्रय की योजना बनाने और टोकन प्राप्त करने में पर्याप्त समय मिलेगा तथा भीड़ और तकनीकी दबाव की समस्या से राहत मिलेगी।

इसके साथ ही राज्य सरकार द्वारा 2 एकड़ एवं 2 एकड़ से कम रकबा वाले किसान अब 31 जनवरी तक तूहर टोकन ऐप से टोकन ले सकेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here