बीजापुर में विकाश खंड स्तरीय आयुष स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न,, ,,,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,

0
28

बीजापुर में विकाश खंड स्तरीय आयुष स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न,,

,,,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,

बीजापुर,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,/छत्तीसगढ़ शासन की स्वास्थ्य संवर्धन पहल के तहत न्यू बस स्टैंड परिसर में विकासखण्ड स्तरीय आयुष स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का संचालन जिला आयुष अधिकारी के निर्देशन में किया गया।

प्रभारी डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह परिहार के नेतृत्व में डॉ. अरविंद आचार्य, डॉ. श्रीकांत रथ, डॉ. हरीश केसरवानी, डॉ. विकास जयसवाल सहित आयुष विभाग की संपूर्ण टीम उपस्थित रही तथा मरीजों को उपचार एवं परामर्श प्रदान किया।

शिविर में कुल 35 हितग्राहियों की स्वास्थ्य जांच की गई और उन्हें निःशुल्क आयुष औषधियाँ वितरित की गईं। चिकित्सकों ने मरीजों को पथ्य–अपथ्य, योग, दिनचर्या एवं प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति संबंधी विस्तृत जानकारी दी, जिससे उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने में सहायता मिलेगी।

शिविर में वात रोग एवं चर्म रोग से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक रही, जिनका आवश्यक उपचार किया गया। कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि श्री जिला राम राना,पार्षद बसंती लिंगम एवं मुन्नालाल ताती सहित जनप्रतिनिधि गण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here