कलवर माइंस में अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी, तीसरे दिन भी नहीं बनी सहमति।
दुर्गूकोंदल:-
ग्राम पंचायत झिटकाटोला के ग्रामीणों द्वारा कलवर माइंस में अपनी मांगों लेकर शुरू की गई अनिश्चितकालीन हड़ताल सोमवार को भी तीसरे दिन भी जारी रही।ग्रामीणों और प्रबंधन के बीच सहमति बनाने के लिए सोमवार को एक महत्वपूर्ण बैठक किया गया , जिसमें तहसीलदार बीएसपी के कर्मचारी, और कंपनी के प्रतिनिधि शामिल हुए। घंटों चली चर्चा के बावजूद दोनों पक्षों के बीच कोई समझौता नहीं हो सका, जिसके चलते गतिरोध बना हुआ है।यह दूसरी बार है जब ग्रामीणों को हड़ताल पर जाना पड़ा है। ग्रामीणों ने पहले 18 अक्टूबर से 6 नवंबर तक हड़ताल किया था, उस समय बीएसपी ने समाधान के लिए 10 दिन का समय मांगा था, लेकिन सहमति नहीं बन पाई थी। असंतोष के कारण ग्रामीणों ने 22 नवंबर से पुनः अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू किये हैँ।हड़ताल के तीसरे दिन बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे, जो यह दर्शाता है कि वे अपनी मांगों पर अडिग हैं। प्रबंधन के साथ सहमति न बन पाने के कारण ग्रामीण अब समाधान होने तक अपनी हड़ताल जारी रखने का मन बना चुके हैं।






