कांकेर जिला से बडी खबर अवैध रूप से रहने वाले बांगलादेशी घुसपैठिये गिरफ्तार।
पखांजूर
क्षेत्र में अवैध रूप से रह रहे 2 बांगलादेशी नागरिकों को पखांजूर पुलिस ने भेजा जेल*
*ग्राम पीव्ही 127 अनुपपुर निवासी प्रशांत बैरागी एवं उसके पुत्र सुकृति बैरागी के द्वारा वीजा अवधी समाप्त होने के पश्चात भी अवैध रूप से भारत में निवास करते हुए सुकृति बैरागी का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने हेतु तहसील न्यायालय पखांजूर को गुमराह करते हुए गलत जानकारी, फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत कर रजिस्ट्रार (जन्म-मृत्यु) के नाम अनुमति पत्र बनवाया गया है कि रिपोर्ट पर थाना पांजूर में अपराध पंजीबद्ध किया गया था
*अवैध रूप से भारत में रह रहे प्रशांत बैरागी एवं उसका पुत्र सुकृक्ति बैरागी की पतासाजी कर अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया। दोनो आरोपी प्रशांत बैरागी एवं सुकृति वैरागी वीजा अवधी समाप्त होने के बाद भी अवैध रूप से ग्राम पीव्ही 127 तहसील पखांजूर में निवासरत थे और प्रशांत बैरागी के द्वारा अपने पुत्र सुकृति बैरागी का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने हेतु तहसील न्यायालय पखांजूर को गुमराह करते हुए गलत जानकारी, फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत किये थे एवं वीजा को पुलिस ने जप्त कर लिया गया है। आरोपीगणों प्रशांत वैरागी उम्र 65 वर्ष एवं सुकृति बैरागी उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम औसखली पोस्ट कंचन नगर थाना बोटियाघाट जिला खुलना (बांग्लादेश) को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय कांकेर में पेश किया गया। माननीय न्यायालय के आदेश पर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।*






