मनीष कौशिक मोहला
मोहला -मध्य रात्रि अंबागढ़ चौकी नगर मे कांग्रेस के अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष एवं गोंड महासभा के संभागीय सचिव कुमार कोरेटी नगर के 14 नंबर वार्ड में महिला पंचायत सचिव के साथ बंद कमरे मे कैद कर दिए गए,शिक्षक पति के बवाल मचाने के बाद मोहल्ले वासी व गोड समाज अलग घड़ा के प्रतिनिधियों ने बेदम पीटाई करते हुए पुलिस बल के साथ शहर में 3 किलोमीटर तक जुलूस निकाल कर थाने पहुंचाया । मामले के सामने आने के बाद अनुसूचित जनजाति बहुल्य जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी क्षेत्र में राजनीतिक बवाल मचा हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार बीती रात 11 बजे के लगभग मोहला विकासखंड के ग्राम कुल्हारदो निवासी कुमार कुरैटी अंबागढ़ चौकी नगर मे निवासरत आदिवासी गोड समाज से ताल्लुक रखने वाले शिक्षक की पत्नी पंचायत सचिव के घर पहुंचा पत्नी और कांग्रेस नेता के बीच आंतरिक संबंध होने के शक में पति ने बाहर से कमरे का दरवाजा बंद कर समाज के अंबागढ़ चौकी तथा मोहला क्षेत्र के लोगों को रात मे इकट्ठा कर लिया आधी रात तनावपूर्ण स्थिति के बीच अंबागढ चौकी थाने की फोर्स भी मौके पर पहुंची किसी तरह पुलिस कांग्रेस नेता को अपने साथ गाड़ी में थाने ले जाने का प्रयास किया इस दौरान समाज के व उपस्थित लोगों ने पुलिस बल पर दबाव बनाते हुए जुलूस की शक्ल में तीन किलोमीटर चलकर थाने पहुंचा। इधर भारी तनाव के बीच अंबागढ़ चौकी पुलिस ने कांग्रेस नेता कुमार कोरैटी के खिलाफ प्रतिबंधित धारा के तहत मामला दर्ज किया है।
दो भाग में बंटा गोड समाज -गोड समाज के संभागीय संगठन मंत्री देव कडियाम ने इस मामले में पक्ष रखते हुए कहा कि कुमार कोरेटी किसी भी आपत्तिजनक स्थिति में नहीं पकड़ा गया है उनके समाज के सचिव को नीचे गिराने साजिश के तहत इस घटना को अंजाम दिया है।
घायल अवस्था में अस्पताल लाये गए-बेहद मार पीट से आहत कांग्रेस नेता तथा गोड समाज के संभागीय सचिव कुमार कुरैटी को ईलाज के लिए अंबागढ़ चौकी पुलिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंबागढ़चौकी लेकर पहुंची जहां इलाज कराया गया।
दोनों पति पत्नी के बीच चल रहा है 3 साल से अनबन-मामले से जुड़े शिक्षक पति तथा महिला पंचायत सचिव के संबंध में खुलासा हुआ है कि दोनों के बीच पिछले तीन सालों से अनबन चल रहा है पति शिक्षक पत्नी को तलाक देना चाहता है परंतु पत्नी तलाक के लिए तैयार नहीं है महिला अपने दो बच्चों के साथ अंबागढ़चौकी नगर में अलग रहती है जहां रात को यह घटना घटी है।






