✨ *केशकाल की मिट्टी महकेगी अब नई राहों से, सुरक्षित सफ़र* *सजेगा हर मुसाफ़िर की आहों से।”* ✨
राजमन नाग
केशकाल क्षेत्रवासियों के लिए आज का दिन खुशियों भरा है। लंबे समय से प्रतीक्षित NH-30 सड़क सुधार कार्य का सपना अब हक़ीक़त में बदल रहा है।
*8 करोड़ उन्नीस लाख सड़ूसठ हजार का स्वीकृति*
इस ऐतिहासिक उपलब्धि के पीछे *माननीय केशकाल विधायक श्री नीलकण्ठ टेकाम जी* के अथक प्रयास और निरंतर संघर्ष की अहम भूमिका रही है। उनके सतत् प्रयासों और जनसेवा के जज़्बे ने आज पूरे क्षेत्र को विकास की नई राह दी है।
यह सिर्फ़ सड़क निर्माण नहीं है, बल्कि गाँव और शहर को जोड़ने वाली उम्मीद की डोर है, जो व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोज़गार सभी क्षेत्रों को नई दिशा प्रदान करेगी।
जनता में अपार हर्ष है और हर चेहरे पर मुस्कान। क्षेत्रवासी एक स्वर में माननीय विधायक जी का आभार व्यक्त करते हुए कह रहे हैं—
“आज हमारा सफ़र आसान, सुरक्षित और सुखद होने जा रहा है।” यह उपलब्धि सुशासन की सरकार और विधायक जी की संवेदनशील नेतृत्व क्षमता का प्रत्यक्ष उदाहरण है।
हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ समस्त क्षेत्रवासियों को

