जगदलपुर। जनता कांग्रेस के संभागीय अध्यक्ष संभागीय अध्यक्ष एवं बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा के प्रमुख संयोजक श्री नवनीत चांद ने बस्तर में पीडीएस के 87 दुकानों में भौतिक सत्यापन के बाद कालाबाजारीके रूप में भ्रष्टाचार के खुलासे पर रोष जताते हुए कहा है जनता की अधिकार पर सुनियोजित रुप से दलालों का गिरोह व्यवस्था के मिली भगत आम लोगों को खून चूस रहे हैं। श्री नवनीत ने कहा कि साथ विकासखंडओ में 3करोड़ 55 लाख रुपए की चावल ,शक्कर ,चना ,गुड़ सब गायब है , और अब खादी विभाग खुद को बचा रहे अभी जो किस तरह का कमीशन का खेल है जिसे लेकर कोई भय नहीं है ।
मुक्ति मोर्चा के प्रमुख संयोजक श्री नवनीत ने कहा कि 480 से अधिक दुकान में सत्यापन के बाद कम खाद्यान्न पाया गया है उसके बाद करोड़ों रूपए राशि की खाद्यान्न गायब होने की बात सामने आई है अब प्रशासन आपस में खींचतान में लगी है यह अत्यंत शर्मनाक है ।
सुनो ने कहा कि राशन दुकानों में गुणवत्ता विहीन चावल पीडीएस के गोदाम में मिल रहा है गुणवत्ता देखने वाले सभी क्वालिटी इंस्पेक्टर भी गायब है या फिर आपसी कमीशन का खेल का तार, नागरिक आपूर्ति निगम, वेयरहाउस, जिला खाद्य विभाग, और ठेकेदारों के बीच व्यवस्था फैला और सब अपनी जेब भरने में लगे हुए हैं इस सबके पीछे कौन है इसका जल्दी खुलासा हो? इससे पूर्व भी बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा एवं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे द्वारा बस्तर कमिश्नर बस्तर कलेक्टर एवं एम डी नागरिक आपूर्ति निगम, व एम डी वेयर हॉउस को लिखित में शिकायत की थी जिस पर आज पर्यंत तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है!
उन्होंने कहा कि आम जनता के हक, जरूरत पर डाका का यह पहली मामला नहीं है । मुक्ति मोर्चा नेता ने प्रशासन शासन व्यवस्था और जनप्रतिनिधियों से कहा है भ्रष्टाचार के इस मामले पर सब सामने आएं,शीघ्र कार्रवाई हो, नहीं तो मुक्ति मोर्चा -जोगी कांग्रेस इसे लेकर सड़क पर उतरेगी।






