HomeUncategorizedजिला चिकित्सालय ईकाई की कार्यकारिणी गठित, बिंदु ने ली संघ की सदस्यता

जिला चिकित्सालय ईकाई की कार्यकारिणी गठित, बिंदु ने ली संघ की सदस्यता

आज जिला चिकित्सालय के सभागार में छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला चिकित्सालय इकाई की कार्यकारिणी के गठन एवं सदस्यता अभियान के तहत महत्वपूर्ण बैठक जिलाध्यक्ष सदाशिव दुर्गम की अध्यक्षता में संपन्न हुई। सभी के स्वागत के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। जिला चिकित्सालय के मुकेश पटेल सर्वसम्मति से शाखा अध्यक्ष पद हेतु निर्विरोध निर्वाचित हुए। उक्त कार्यक्रम में वरिष्ठ स्टाफ नर्स बिंदु नेताम को संघ की प्राथमिक सदस्यता दिलाई गई एवं जिले की कार्यकारिणी में महत्वपूर्ण पद देने हेतु सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। संघ में शामिल होने पर बिंदु ने संघ को नई ऊंचाइयों तक ले जाने एवं मजबूती प्रदान करने हेतु प्रयास करने का भरोसा दिलाया। अन्य सभी साथियों ने उपरोक्त दोनों पदाधिकारियों का पुष्पगुच्छ देकर एवं माला पहनाकर अभिवादन किया। नवीन कार्यकारिणी गठन के साथ-साथ जिला चिकित्सालय मे कार्यरत कर्मचारियों को वर्तमान में हो रही विभिन्न समस्याओं जैसे प्रोत्साहन राशि वितरण में पारदर्शिता हेतु क्रमबद्ध पत्राचार करने, जिला मुख्यालय से दूर निवासरत कर्मचारियों को आवास आबंटन में प्राथमिकता देने हेतु पत्राचार करने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही अगले महीने होने वाले संघ के वार्षिक सम्मेलन सह शपथ ग्रहण समारोह के आयोजन हेतु स्थल एवं मुख्य अतिथियों के चयन, कार्यक्रम हेतु आर्थिक सहयोग लेने आदि विषयों को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सदाशिव दुर्गम सहित मुकेश, ममता, मनीषा, शरद, प्रभा, सोमलु, लोकेश, बिंदु, देवेंद्र, अर्जुन, हीरालाल, सुरेन्द्र, शंकर, अनिल, वर्षा, निर्जला, ललिता, अंजलि, सरिता, सागर, महेश आदि उपस्थित थे।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES