Monday, May 4, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home कोण्डागांव जिला कार्यालय परिसर में कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने किया ध्वजारोहण

जिला कार्यालय परिसर में कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने किया ध्वजारोहण

0
68

*जिला कार्यालय परिसर में कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने किया ध्वजारोहण*

*कोण्डागांव, 15 अगस्त 2025/* 79 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों कर्मचारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इस दौरान जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि देश सेवा का कार्य सभी अधिकारी अपने कर्तव्यों के बेहतर निर्वहन से भी कर सकते हैं आप सभी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरे ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ करें और देश के प्रति अपने कर्तव्य निभाएं। कार्यक्रम में अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा देश की आजादी के लिए स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों के योगदान को याद करते हुए देशभक्तिपूर्ण गीत प्रस्तुत किए गए।
इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अविनाश भोई सहित कलेक्ट्रेट के अधिकारी कर्मचारी एवं स्कूली विद्यार्थी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here