Monday, April 20, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home छत्तीसगढ़ *संपूर्णता अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने पर बीजापुर को मिला सम्मान*,,,,,,,,,...

*संपूर्णता अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने पर बीजापुर को मिला सम्मान*,,,,,,,,, ,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,

0
77

*संपूर्णता अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने पर बीजापुर को मिला सम्मान*,,,,,,,,,

,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,

बीजापुर, 4 अगस्त 2025
संपूर्णता अभियान के तहत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिलों और विकासखंडों को राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने उत्कृष्ट कार्य के लिए जिलों और विकासखंडों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर बीजापुर जिले के अपर कलेक्टर श्री भूपेंद्र कुमार अग्रवाल को आकांक्षी विकासखंड उसूर में बेहतर कार्य के लिए कांस्य पदक से सम्मानित किया गया।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि “संपूर्णता अभियान ने ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की गति को तेज किया है। यह अभियान ग्रामीण बदलाव का सशक्त माध्यम बन चुका है।” उन्होंने कहा कि सभी जिलों और विकासखंडों ने अभियान के तहत उल्लेखनीय कार्य कर यह साबित कर दिया है कि समर्पित प्रयासों से हर क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन संभव है।
कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, श्री विजय शर्मा, सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, विधायक श्री सुनील सोनी, श्री मोतीलाल साहू, गुरु खुशवंत साहेब, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, नीति आयोग के सदस्य सचिव श्री आशीष भट्ट, सदस्य श्री के. सुब्रमण्यम सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
संपूर्णता अभियान के तहत एएनसी पंजीकरण, गर्भवती महिलाओं के पोषण, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, बिजली युक्त स्कूल, समय पर पाठ्यपुस्तक वितरण, टीकाकरण, मधुमेह व रक्तचाप जांच, और स्व-सहायता समूहों को निधि उपलब्धता जैसे छह प्रमुख संकेतकों पर विशेष कार्य किया गया। इन प्रयासों से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है।
यह सम्मान समारोह आकांक्षी जिलों के लिए प्रेरणास्रोत बनकर आगे और बेहतर कार्य करने की दिशा में मार्ग प्रशस्त करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here