Friday, April 24, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home छत्तीसगढ़ *फहीम खान को मिली बड़ी जिम्मेदारी… पढ़े पूरी खबर..एम कौशिक की रिपोर्ट*

*फहीम खान को मिली बड़ी जिम्मेदारी… पढ़े पूरी खबर..एम कौशिक की रिपोर्ट*

0
239

रायपुर,फहीम खान को मिली बड़ी जिम्मेदारी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा मे हिमाचल प्रदेश के बनाये गए प्रभारी,

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा अब 7 सितंबर से शुरू होगी और 12 राज्यों में जाने वाली इस यात्रा का नेतृत्व राहुल गांधी करेंगे। इससे पहले ये यात्रा महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री की जयंती 2 अक्टूबर पर शुरू होनी थी
आजादी के 75 साल पूरे होने पर कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा अब 7 सितंबर से शुरू होगी। 12 राज्यों में जाने वाली इस यात्रा का नेतृत्व राहुल गांधी करेंगे। इससे पहले ये यात्रा महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री की जयंती 2 अक्टूबर पर शुरू होनी थी। दिलचस्प है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव भी 21 अगस्त से 20 सितंबर के बीच होना है।

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से कश्मीर तक जाएगी। पूरी तरह से पैदल जाने वाली ये यात्रा में 12 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों से होकर निकलेगी। 150 दिन तक चलने वाली पदयात्रा करीब 3500 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस से फहीम खान ने कहा है कि,‘भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस उन सभी से इस भारत जोड़ो’यात्रा में शामिल होने की अपील करता है जो भय,कट्टरता और पूर्वाग्रह की राजनीति और रोजी रोटी छीनने वाली अर्थतंत्र, बढ़ती बेरोजगारी और पैर पसारती असमानताओं की परिस्थितियों को बदलने का विकल्प प्रदान करने के इस विशाल राष्ट्रीय प्रयास का हिस्सा बनना चाहते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here