Homeछत्तीसगढ़*मिलीभगत की नींव महज 50 सेंटीमीटर: छत्तीसगढ़ के चिनगेर गांव में स्कूल...

*मिलीभगत की नींव महज 50 सेंटीमीटर: छत्तीसगढ़ के चिनगेर गांव में स्कूल भवन की खुदाई में घोर लापरवाही, एसडीएम की जांच रिपोर्ट पर भी उठ रहे सवाल*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,*बीजापुर जिले भैरमगढ़ से दीपक मरकाम की खबर*

*मिलीभगत की नींव महज 50 सेंटीमीटर: छत्तीसगढ़ के चिनगेर गांव में स्कूल भवन की खुदाई में घोर लापरवाही, एसडीएम की जांच रिपोर्ट पर भी उठ रहे सवाल*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,*बीजापुर जिले भैरमगढ़ से दीपक मरकाम की खबर*

भैरमगढ़ (छत्तीसगढ़)। विकासखंड भैरमगढ़ के चिनगेर गांव में बन रहे स्कूल भवन के निर्माण में बड़ी मिलीभगत और घटिया कारीगरी सामने आई है। पूरे मामले की नींव मात्र 50 सेंटीमीटर की गहराई पर रखी गई है, जो भ्रष्टाचार और अधिकारियों-ठेकेदार के गठजोड़ की साफ तस्वीर पेश कर रही है।

शिकायत के अनुसार, मानक स्तर से कम खुदाई कर कॉलम खड़ा किए गए हैं। फिर भी उन्हीं कॉलमों पर जुड़ाई (निर्माण) का काम शुरू कर दिया गया है। इतनी उथली नींव पर बना भवन किसी भी समय धराशायी हो सकता है, जिससे बच्चों और स्टाफ की जान जोखिम में पड़ जाएगी।

इस संबंध में एसडीएम भैरमगढ़ ने कहा कि जांच कर प्रतिवेदन भेज दिया गया है। लेकिन स्थानीय लोगों का आरोप है कि इंजीनियर और अधिकारियों की सांठ-गांठ के चलते ढुलमुल जांच की जा रही है। उद्देश्य साफ है – ठेकेदार को फायदा पहुंचाने के लिए पहले से बनाए गए 50 सेंटीमीटर के कॉलम पर ही जुड़ाई कर भ्रष्टाचार की नींव मजबूत की जा रही है।

सवाल उठ रहा है – आखिर इस मिलीभगत और घटिया निर्माण को किसका संरक्षण प्राप्त है? ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है, ताकि किसी बड़े हादसे से पहले ही रोका जा सके।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES