Tuesday, May 12, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home छत्तीसगढ़ दण्डाधिकारी जांच हेतु उपस्थित होने की सूचना,,,,,, ,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,

दण्डाधिकारी जांच हेतु उपस्थित होने की सूचना,,,,,, ,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,

0
73

दण्डाधिकारी जांच हेतु उपस्थित होने की सूचना,,,,,,

,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,

बीजापुर,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,, सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि थाना बासागुड़ा के क्षेत्रांतर्गत घटना 29 मार्च 2025 को ग्राम कोंजेर व नरसापुर के जंगल पहाड़ के बीच जंगल में हुए पुलिस नक्सली मुठभेड की घटना घटित हुई है। जिसमें पुलिस और नक्सलियों के बीच फायरिंग हुई। फायरिंग रूकने के बाद सुरक्षा बलों द्वारा सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए घटना स्थल का बारिकी से सर्च किया गया। सर्चिग के दौरान घटना स्थल पर एक अज्ञात पुरूष माओवादी का शव मिला। शव के पास से 12 बोर बंदूक, नक्सल पोच जिसमें 12 बोर बंदूक का 05 नग जिन्दा कारतूस, 03 किलोग्राम का टिफीन बम 01 नग, कमाण्ड आईईडी 02 नग, कार्डेक्स वायर, सेफ्टी फ्यूज वायर सहित नक्सली सामग्री बरामद किया गया है। इसी तरह थाना उसूर क्षेत्रांतगर्त घटना 24 अप्रैल 2025 को ग्राम नीलम सरई झरना कर्रेगुट्टा के पहाड़ मे पुलिस एवं नक्सली के बीच घटित हुई थी। जिसमें फायरिंग रूकने के बाद सुरक्षा बलों द्वारा सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए घटना स्थल का बारिकी से सर्च किया गया। सर्चिग के दौरान घटना स्थल पर 03 अज्ञात महिला माओवादी का शव सहित नक्सल सामग्री बरामद किया गया। थाना ईलमिड़ी क्षेत्रांतर्गत घटना 08 मई 2025 को ग्राम उटलापल्ली व लंकापल्ली के बीच पहाड़ में हुए पुलिस नक्सली मुठभेड़ में सर्चिंग के दौरान घटना स्थल पर 04 अज्ञात महिला माओवादी तथा 01 अज्ञात पुरूष माओवादी का शव सहित नक्सल सामग्री बरामद किया गया। थाना उसूर एवं ईलमिड़ी क्षेत्रांतर्गत घटना 06 मई 2025 से 07 मई 2025 तक ग्राम कर्रेगुट्टा पहाड़ में हुए पुलिस नक्सली मुठभेड़ की घटना घटित हुई जिसमें फायरिंग रूकने के बाद घटना स्थल पर 14 अज्ञात पुरूष एवं 08 महिला माओवादी का शव सहित भारी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद किया गया।
इन सभी घटनाओं के संबंध में जिस किसी को भी किसी प्रकार की जानकारी हो तो 15 जुलाई 2025 तक न्यायालय अनुविभागीय दण्डाधिकारी उसूर में उपस्थित होकर साक्ष्य प्रस्तुत कर सकतें हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here