* लगातार हो रही मूसलाधार बारिश भी शिक्षकों के हौसले को नहीं तोड़ सकी।सेकडो शिक्षकों ने अपने मांगों को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन*,,,,,,
,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,
भोपालपटनम,,,,,,,
छाते और रेनकोट में लिपटे सैकड़ों शिक्षक मंगलवार को अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतर आए। विकासखंड मुख्यालय भोपालपटनम में उन्होंने जोरदार प्रदर्शन करते हुए शासन के प्रति नाराजगी जताई और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने युक्तियुक्तिकरण प्रणाली को तत्काल निरस्त करने, 2008 के सेटअप को यथावत रखने, प्रशिक्षित शिक्षकों को पदोन्नति, प्राचार्य प्रमोशन, प्रथम नियुक्ति तिथि से पेंशन लाभ और सोना साहू समिति की सिफारिशों के अनुसार क्रमोन्नति जैसी प्रमुख मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।
शिक्षकों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र उनकी मांगों पर कोई निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान “युक्तियुक्तिकरण वापस लो” जैसे नारों से वातावरण गूंज उठा।
ज्ञापन सौंपते हुए जताई नाराजगी
प्रदर्शन के उपरांत शिक्षकों का प्रतिनिधि मंडल एसडीएम कार्यालय पहुंचा और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में शिक्षकों ने मांगों के शीघ्र समाधान की अपील की।
प्रदर्शन में बड़ी संख्या में शिक्षक शामिल
इस धरना-प्रदर्शन में प्रदेश सह संचालक महेश शेट्टी ब्लॉक अध्यक्ष योगेश वासम, अप्पाजी शेखर,शेख आसम, एट्टी राजन्ना, यू. पुरुषोत्तम, रामदास कोरम, चंद्रशेखर वासम, आनकारी राजन्ना प्रशांत पामभोई, संजय चिंतुर, महादेव चापा, उमा वासम, नीलू चिंतुर, जयम्मा कोरम, रूमा देवी, सुमन वाडेकर, सुधा कावटी सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष शिक्षक शामिल हुए।






