*छोटेडोंगर में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया*
*नारायणपुर |* भारतीय जनसंघ के संस्थापक, महान राष्ट्रभक्त *डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी* की पुण्यतिथि के अवसर पर आज नारायणपुर जिले के *ग्राम छोटेडोंगर* स्थित सामुदायिक भवन में *बलिदान दिवस* का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम का नेतृत्व *भाजपा जिलाध्यक्ष व ग्राम पंचायत छोटेडोंगर की सरपंच संध्या पवार* ने किया। उन्होंने डॉ. मुखर्जी के जीवन, उनके विचारों, और राष्ट्र के लिए किए गए त्याग पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. मुखर्जी के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन व पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।
*संध्या पवार ने कहा*,
*”डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारतीय राजनीति के ऐसे पुरोधा थे जिन्होंने देश की एकता, अखंडता और संविधान की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। ‘एक देश, एक विधान, एक निशान’ का नारा देकर उन्होंने जम्मू-कश्मीर में समान कानून लागू करने की दिशा में संघर्ष किया और अंततः उसी संघर्ष में वे वीरगति को प्राप्त हुए। आज का दिन हमें उनके आदर्शों और बलिदान की याद दिलाता है।”*
इस अवसर पर भाजपा नेता पीलूराम कचलाम, मोहन साहु, जनपद सदस्य सोनसिंह कोर्राम, सुकमति सोनवानी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, पार्टी पदाधिकारीगणगण, कार्यकर्तागण व ग्रामीणजन उपस्थित रहे।






