*प्रधानपाठक मंच की बैठक श्रीराम मंदिर गुरूर में संपन्न*
बालोद/गुरूर:-
गुरूर दिनांक 12 जून 2025 दिन गुरुवार को श्रीराम मंदिर गुरूर में शाम 4 बजे प्रधान पाठक मंच की बैठक रखी गई। इस बैठक में नए कार्यकारिणी का चुनाव मनोनयन सम्पन्न हुआ। श्री अनिल कुमार साहू प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक शाला टेंगना बरपारा को फिर से अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई । वहीं श्रीमती प्रेमलता खोबरागड़े प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक शाला गुरूर एवं श्री दिलीप कुमार सिन्हा प्रधानपाठक प्राथमिक शाला कर्रेझर को फिर से उपाध्यक्ष बनाया गया। श्री डामन लाल साहू प्रधानपाठक पूर्व माध्यमिक शाला सुर्रा फिर से सचिव बनाए गए। वहीं श्री डामन लाल पटेल प्रधानपाठक कोसागोंदी को सहसचिव बनाया गया। श्री लोकराम साहू प्रधानपाठक पूर्व माध्यमिक शाला दर्रा फिर से कोषाध्यक्ष बनाए गए । वहीं श्री परभू राम मंडावी प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक शाला दरगहन को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया। वे अक्टूबर – 2025 से कोषाध्यक्ष का दायित्व निभाएंगे। प्रधानपाठक मंच के संस्थापक श्री चम्पेश्वर सिंह राजपूत प्रधानपाठक पी एम श्री स्कूल भिरई संरक्षक होंगे। उनके अलावा श्री जगदीश ताराम प्रधानपाठक पूर्व माध्यमिक शाला सोरर भी संरक्षक होंगे। कार्यकारिणी में 29 संकुल से सक्रिय लोगों को स्थान दिया गया है। श्री लीलाराम साहू प्रधान पाठक प्राथमिक शाला पीकरीपार;श्री देवेंद्र कुमार साहू प्रधान पाठक प्राथमिक शाला तार्री, श्रीमती मंटोरा ठाकुर प्रधान पाठक प्राथमिक शाला गुरूर ,श्रीमती यूरानी साहू प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक शाला छेड़िया,श्रीमती गायत्री साहू प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक शाला कन्हारपुरी,श्री राम चरण फूटान प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक शाला फागुनदाह,श्री बलराम निषाद प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक शाला डढारी,श्री मोहन लाल सिन्हा प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक शाला अरकार, श्रीमती धनेश्वरी मंडावी प्रधान पाठक प्राथमिक शाला धानापुरी,श्री भीषम लाल महमल्ला प्रधान पाठक प्राथमिक शाला दियाबाती ,श्री सत्यप्रकाश पंचांगम प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक शाला बोहारा,श्री ओमप्रकाश महेंद्र प्रधान पाठक करियाटोला, श्री सुरेश कुमार साहू प्रधान पाठक गुंडरापारा मोखा,श्रीमती गेश्वरी लावत्रे ठेकवाडीह,श्री शेखर साहू देवकोट,श्री महेंद्र कुमार साहू हसदा,श्री धर्मेंद्र कुमार साहू भुलनडबरी,श्री अरुण कुमार साहू बढ़भूम, श्री लीलाराम भोजवानी पेरपार को कार्यकारिणी में सदस्य बनाया गया है। स्वेच्छा से सक्रियता के साथ भाग लेने वाले सदस्यों का नाम भी बाद में जोड़ा जा सकेगा।
आगामी बैठक का तिथि निर्धारण किया गया। 19 जुलाई 2025 को दोपहर 1 बजे श्रीराम मंदिर गुरूर में यह बैठक होगी । जिसमें सभी संकुल से सदस्यता शुल्क जमा किया जायेगा तथा नए प्रधानपाठक फार्म भी जमा करेंगे। सभी प्रधान पाठक को व्हाट्सएप ग्रुप में भी अनिवार्य रूप से जुड़ने का आहवान किया गया। उपस्थित सभी सदस्यों द्वारा मंच के वर्ष भर के कार्यों की समीक्षा की गई और कार्यों की सराहना की गई।श्रीराम मंदिर को मंच द्वारा एक पंखा भी दान दिया जायेगा।
16 जून से होने वाले हड़ताल पर सभी से व्हाट्सएप ग्रुप में चर्चाकर निर्णय लिए जाएंगे।इस अवसर पर आय व्यय की जानकारी कोषाध्यक्ष द्वारा दी गई। सम्मेलन के लिए जमा राशि को छोड़कर लगभग दस हजार रुपए संगठन के पास सुरक्षित है ।इस बैठक में श्री कौशल कुमार सर्वे प्रधान पाठक ओझागहन, श्री रामरतन नेताम प्रधान पाठक खेरथा,श्री प्रहलाद साहू जी इत्यादि प्रधान पाठक शामिल हुए।प्रधान पाठक मंच ने कई अन्य विषयों पर निर्णय लिए। युक्तियुक्तकरण की कमियों त्रुटियों के विरोध में मंच हमेशा तत्पर रहेगा ।वही क्रमोन्नत वेतनमान,महंगाई भत्ता ,शाला प्रवेश उत्सव,विकासखंड सत्र पर सामान्य भविष्य निधि पासबुक संधारण इत्यादि विषयों पर भी चर्चा की गई।प्रधानपाठक मंच ने सभी प्रधान पाठकों से आहवान किया है कि वर्तमान में शिक्षा विभाग में हो रहे परिवर्तन की समस्त जानकारी शाला विकास समिति की बैठक में विस्तार से पालकों व सदस्यों को प्रदान की जाए। शिक्षा व्यवस्था के निजीकरण करने की साजिश का विरोध होना चाहिए
प्रधान पाठक मंच के संरक्षक श्री चम्पेश्वर सिंह राजपूत जी ने बताया कि जिला स्तर पर भी प्रधान पाठक मंच की सक्रियता को लेकर उनकी बैठकें हो रही हैं और जल्द ही बालोद जिला के सभी विकासखंड के प्रधान पाठक एक जगह मिलकर काम करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि राज्य स्तर पर भी प्रधान पाठकों का संगठन कार्यरत है परन्तु वहां प्राथमिक और माध्यमिक के प्रधान पाठक अलग अलग रूप से संगठित हैं।इस संगठन में प्रभारी प्रधान पाठक को भी जोड़ा जायेगा वही दोहरे दायित्व के निर्वहन कर रहे प्रधान पाठकों को अभी मंच की सदस्यता नहीं दी जाएगी। प्रधान पाठक मंच के सभी बैठक शाला समय के बाद और अशासकीय स्थलों पर ही आयोजित होगी। आगे भविष्य में इन बैठकों को सभी क्षेत्रों में आयोजित किया जाएगा।
वे श्री जगदीश तारम जी के साथ विकासखंड शिक्षा अधिकारी से भी मिले जहां पर विकासखंड स्तरीय प्रवेश उत्सव आयोजन , जी पी एफ पासबुक संधारण,युक्तियुक्तकरण, मासिक बैठकों के स्वरूप पर चर्चा की गई






