Thursday, April 23, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home Kanker *शिवसेना ने लगाया आरोप कांग्रेस और भाजपा द्वारा मिलीभगत कर किया जा...

*शिवसेना ने लगाया आरोप कांग्रेस और भाजपा द्वारा मिलीभगत कर किया जा रहा है कार्य। पत्रकार आर, एल, कुलदीप की खबर।*

0
80

*शिवसेना ने लगाया आरोप कांग्रेस और भाजपा द्वारा मिलीभगत कर किया जा रहा है कार्य। पत्रकार आर, एल, कुलदीप की खबर।*

दुर्गुकोंदल,

शिवसेना नेता सुखचंद मंडावी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि दुर्गुकोदल ब्लॉक के ग्राम चिहरों में कांग्रेस और भाजपा द्वारा मिलीभगत कर किया जा रहा है रेती का चोरी , अवैध उत्खनन, अवैध परिवहन ,शासन प्रशासन का इस पर कोई भी अंकुश नहीं आम जनता के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। विदीत हो कि चिहरो नदी में कांग्रेस और भाजपा के नेताओं द्वारा मिली भगत कर चैन माउंटेन मशीन, हाईवा लगाकर शासन प्रशासन के संरक्षण में खुलेआम रेती का अवैध उत्खनन कर दुर्ग भिलाई भेज कर रेती की तस्करी की जा रही है। शिवसेना क्षेत्र के जिम्मेदार अधिकारियों से मांग करती है कि इस पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करें। अन्यथा शिवसेना द्वारा दुर्गकोदल ब्लॉक में रेत के अवैध उत्खनन ,परिवहन,तस्करी के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। जिसकी सारी जवाबदारी दुर्गकोंदल में बैठे रेती चोरी रोकने के जिम्मेदार अधिकारियों की होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here