Saturday, May 2, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home छत्तीसगढ़ प्रधानमंत्री के हाथों सोमारी पुनेम को मिली खुशियों की चाबी,,, ...

प्रधानमंत्री के हाथों सोमारी पुनेम को मिली खुशियों की चाबी,,, ,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,

0
200

प्रधानमंत्री के हाथों सोमारी पुनेम को मिली खुशियों की चाबी,,,

,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,

बीजापुर,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,_बीजापुर जनपद के ग्राम पंचायत चेरपाल की 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला श्रीमती सोमारी पूनम को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा बिलासपुर कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित होने पर प्रतीकात्मक चाबी प्रदान किया गया। सोमारी पुनेम को प्रधानमंत्री जी के हाथों से खुशियों की चाबी मिलना एक बहुत बड़ा सम्मान है। यह चाबी न केवल एक नए घर की कुंजी है, बल्कि यह एक नई जिंदगी की शुरुआत का प्रतीक भी है ।
श्रीमती सोमारी पुनेम की इनकी पति की मृत्यु पूर्व में हो चुकी है इनके चार पुत्र है। हितग्राही सोमारी पुनेम अपने सबसे छोटे पुत्र विजय के साथ रहती है। सोमारी बताती है कि इनके पति का सपना था की उनका भी स्वयं का पक्का आवास हो । हमने कभी भी नही सोचा था कि हम भी पक्के आवास में निवास करेगे परंतु जैसे ही मुझे पंचायत के द्वारा वित्तीय वर्ष 24-25 में प्रधान मंत्री आवास की जानकारी मिली मैंने अपनी थोड़ा बहुत जमा पूंजी लगा कर एवम शासन से प्राप्त राशि 1.20 लाख साथ मनरेगा से अभिशरण के तहत 90 दिवस की मजदुरी प्राप्त कर आवास का निर्माण किया आज मेरा पक्का घर बन कर तैयार हो गया है । मेरे लिए माननीय प्रधानमंत्री जी के हाथों घर की चाबी मिलना बहुत ही सम्मान की बात है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here