Tuesday, May 5, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home छत्तीसगढ़ *बाल दिवस के उपलक्ष्य में जिले के पत्रकार रोकड़ दंपति ने प्राथमिक...

*बाल दिवस के उपलक्ष्य में जिले के पत्रकार रोकड़ दंपति ने प्राथमिक शाला गोरना में बच्चों को कराया न्यौता भोज* *स्वादिष्ट भोजन, फल का वितरण कर बच्चों को दिए आकर्षक उपहार*,,,,,,,,,,, ,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,

0
155

*बाल दिवस के उपलक्ष्य में जिले के पत्रकार रोकड़े दंपति ने प्राथमिक शाला गोरना में बच्चों को कराया न्यौता भोज*

*स्वादिष्ट भोजन, फल का वितरण कर बच्चों को दिए आकर्षक उपहार*,,,,,,,,,,,

,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,

*बच्चों के बीच खेल गतिविधियों का आयोजन कर विजेता बच्चों को दिया पुरस्कार*

बीजापुर,,,,,,,,,,,- छत्तीसगढ़ शासन के महत्वाकांक्षी योजना न्यौता भोज का आयोजन करने हेतु जिले के कलेक्टर श्री संबित मिश्रा ने अधिकारी-कर्मचारियों, समाज सेवी संस्था एवं गणमान्य नागरिकों से आग्रह किया था जिसका सकारात्मक परिणाम अब स्कूलों में दिखने लगा है। जिले के धुर माओवाद प्रभावित क्षेत्र गोरना के प्राथमिक शाला में श्रीमती पुष्पा रोकड़े एवं उनके पति श्री नितिन रोकड़े द्वारा न्यौता भोज का आयोजन किया जिसमें स्कूली बच्चों को स्वादिष्ट भोजन के रूप में पुड़ी, सब्जी, पकौड़ा, मिक्स वेज, दाल, चांवल खिलाया वहीं मिठाई के रूप में जलेबी एवं केला तथा बिस्कीट पाकेट दिया।
न्यौता भोज में स्वादिष्ट भोजन के अलावा सभी बच्चों को उपहार के रूप में टिफिन बॉक्स भी प्रदान किया एवं स्कूल में बच्चों के साथ खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया जिसमें जलेबी दौड़ ऊंची कूद 100 मीटर दौड़, में विजेता प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त बच्चों को टिफिन बाक्स प्लेट एवं वाटर बाक्स दिया गया। न्यौता भोज के आयोजन से प्रेरित होकर जिले के व्यापारी एवं समाजसेवी श्री राजू गांधी ठंड के मौसम को देखते हुए सभी बच्चों को गर्म कपड़े, जैकेट प्रदाय किया।
इस पूरे गतिविधियों का बच्चों ने भरपूर आनंद लिया और न्यौता भोज का आयोजन करने पर रोकड़े दंपति को भी प्रेमपूर्वक धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस दौरान एपीसी श्री जाकिर खान, पीपीई फैलो सुश्री दिव्या नेगी, डॉ. जोशी एवं उनके टीम सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्तागण भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here