स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय भोपालपटनम में हिंदी दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,
बीजापुर*
जिसमें विद्यालय के सभी बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसएमसी के अध्यक्ष श्री सुधाकर अनकारी जी ने हिंदी भाषा के महत्व पर अपनी विचार व्यक्त करते हुए बच्चो को मातृभाषा के विषय में जनकारी दी। हिंदी दिवस के उपलक्ष पर आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में सफिया नाज़ एवं पूज्या साहू प्रथम, दिशारानी पिन्नापल्ली द्वितीय एवं गिलगिच्चा कोमल तृतीय स्थान पर रही। निबंध प्रतियोगिता में डिम्पी चेताल प्रथम, दिशा रानी पिन्नापल्ली द्वितीय एवं युरानी ठाकुर तृतीय स्थान पर रही। भाषण प्रतियोगिता में डिम्पी चेताल प्रथम, साफिया नाज़ द्वितीय, एवं पूज्या साहू तृतीय स्थान पर रही। सभी विजेता प्रतिभागियों को एसएमसी से अध्यक्ष श्री सुधाकर अनकारी जी, श्री परमेश्वर पाटिल जी एवं संस्था के प्राचार्य श्री एन. राजेश जी के कर कमलों से पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदाय किया गया। कार्यक्रम का संचालन स्कूल के शिक्षक श्री मनोज बरसा एवं गौरव मृधा के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में संस्था के प्राचार्य श्री एन. राजेश जी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यकाम के समापन की घोषणा की। जिसमे स्कूल के शिक्षक गुलाब दास महंत, निर्मल सिंह पैकरा, नरसिंग दास, यशवंत सिन्हा, भारती कावटी , महिमा कौशिक, रजनी पेंडियाला, दीपिका ध्रुव, प्रतीक टंडन, विनय मचेड़ी, प्रीति रानी एक्का, इंदूलता एक्का, लावण्या ताटी अखिल दासर, वीरेंद्र दुर्गम, अविनाश कुंजाम, कार्तिक कसोजी उपस्थित थे।






