Tuesday, May 12, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home छत्तीसगढ़ *नारायणपुर/ पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 03 महिला सहित कुल 10 माओवादियों के शव...

*नारायणपुर/ पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 03 महिला सहित कुल 10 माओवादियों के शव बरामद*,,,,,,,,,,,,,,,,*आर, एल, कुलदीप की रिपोर्ट*

0
540

*नारायणपुर/ पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 03 महिला सहित कुल 10 माओवादियों के शव बरामद*,,,,,,,,,,,,,,,,*आर, एल, कुलदीप की रिपोर्ट*

नारायणपुर :::::::::::::::::टेकमेटा-काकुर मुठभेड़, पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 03 महिला सहित कुल 10 माओवादियों के शव बरामद।
नारायणपुर/ प्राथमिक तौर पर मुठभेड़ में मारे गये माओवादियों में से 02 की शिनाख्तगी DVCM जोगन्ना एवम् DVCM विनय उर्फ अशोक के रूप में हुई है ।

जिला नारायणपुर एवं कांकेर के सीमावर्ती ईलाके के अबुझमाड़ क्षेत्रान्तर्गत काकूर-टेकमेटा-परोदी के सरहदी ईलाका में प्रतिबंधित एवं गैर कानूनी सीपीआई माओवादी संगठन के पोलित ब्यूरो सदस्य सोनू, डीव्हीसी सदस्य जोगन्ना, विनय उर्फ अशोक एवं उत्तर बस्तर डिवीजन/माड़ डिवीजन/गढ़चिरौली डिवीजन के माओवादी कैडर की उपस्थिति की सूचना पर दिनांक 29.04.2024 को नारायणपुर डीआरजी तथा एसटीएफ की संयुक्त बल सर्चिंग अभियान हेतु रवाना किया गया था।

जानकारी के अनुसार दिनांक 30.04.2024 के सायंकाल तक की गई सर्चिंग में 03 महिला माओवादी सहित कुल 10 माओवादियों के शव बरामद किये गये हैं।

मुठभेड़ स्थल से बरामद किये गये माओवादियों के शवों के शिनाख्तगी कार्यवाही की जा रही है।

प्राथमिक तौर पर मुठभेड़ में मारे गये माओवादियों में से गढ़चिरौली DVC सदस्यगण- जोगन्ना एवम् विनय उर्फ अशोक के रूप में हुई है, जिसकी तस्दीकी की जा रही है

। मुठभेड़ स्थल से AK 47-01, इंसास 01 नग रायफल सहित भारी मात्रा में आर्म्स एम्युनेशन एवं विस्फोटक सामग्री बरामद किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here