Thursday, April 16, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home छत्तीसगढ़ *मोहला मानपुर :—-खनिज रेत के अवैध परिवहन पर तीन वाहन माजदा एवं...

*मोहला मानपुर :—-खनिज रेत के अवैध परिवहन पर तीन वाहन माजदा एवं एक हाईवा जप्त ……पढ़े पूरी खबर*

0
159

मनीष कौशिक

मोहला:—- कलेक्टर श्री एस जयवर्धन के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा मुहिम चलाकर अवैध रेत खनन, परिवहन पर सतत निगरानी रखा हुआ है। इस दिशा में गत दिवस 12 फरवरी को विभाग द्वारा खनिज रेत के अवैध परिवहन पर कार्यवाही करते हुए तीन वाहन माजदा एवं एक हाईवा अवैध परिवहन करते हुए जप्त कर थाना अंबागढ़ चौकी में सुपुर्द किया गया है। उल्लेखनीय है कि उक्त कार्रवाई एम.एम.डी.आर. एक्ट 1957 की धारा 21 छत्तीसगढ़ गौण खनिज 2015 के नियम 71 खान एवं खनिज (विकास एवं विनिमयन) के अंतर्गत खनिज नियमावली का उल्लंघन करते पाये जाने पर कार्रवाई किया गया है। जप्त वाहन थाना अं.चौकी में आगामी आदेश तक पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here