Wednesday, May 13, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home छत्तीसगढ़ बतकम्मा पर्व की आस्था पर ठेस पहुंचाने वाले पर हो कठोर कार्यवाही-...

बतकम्मा पर्व की आस्था पर ठेस पहुंचाने वाले पर हो कठोर कार्यवाही- सर्व आदिवासी समाज,,,,,, ,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,

0
140

बतकम्मा पर्व की आस्था पर ठेस पहुंचाने वाले पर हो कठोर कार्यवाही- सर्व आदिवासी समाज,,,,,,

,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,

सर्व आदिवासी समाज ने पूर्व युवा आयोग सदस्य अजय सिंह पर कार्यवाही करने की है मांग। कार्यवाही नहीं हुई तो समाज करेगी उग्र आंदोलन जिसकी सम्पूर्ण जवाबदारी होगी जिला प्रशासन की _ अल्वा मदनैया

भोपालपटनम।,,,,,,,,

रविवार को सर्व आदिवासी समाज ने प्रेस वार्ता कर पूर्व युवा आयोग के सदस्य अजय सिंह पर प्रशासन से कठोर कार्यवाही करने की मांग की है।
तारूड गांव में बतकम्मा शेड़ बनाने ग्रामीण समान ले जा रहे थे इसी बीच पूर्व युवा आयेग के सदस्य अजय सिंह ने बतकम्मा शेड़ निर्माण के लिए जा रही सामग्री रोककर आदिवासी समाज को ठेस पहुँचाई है, समाज प्रमुखों ने कहा है तारूड गांव में ग्रामीणों ने आपस मे चंदा कर बतकम्मा शेड़ निर्माण कराने बीजापुर से सामग्री मंगवाई थी इस दौरान रास्ते मे अजय सिंह ने तहसील आफिस के सामने गाड़ी रोककर थाने में जप्त करवा दी है। इस कृत्य से हमारे समाज को ठेस पहुंची है। आदिवासी समाज के अध्यक्ष वल्वा मदनैया के कहा है कि हमारी संस्कृति के साथ और धार्मिक चीजो पर हस्तक्षेप करना इसको रोककर ऐसा कृत्य करना गलत है उन्होंने कहा है कि अभी इस मामले में हम रिपोर्ट दर्ज करवाएंगे। ऐसी ही हरकते होती रहेगी तो आगे चलकर उग्र आंदोलन भी करेंगे वल्वा मदनैया का आरोप है कि हमेशा अजय सिंह आदिवासी विरोध में रहते है। समाज प्रमुख सालिक नागवंशी ने कहा है कि ये एक आस्था की विषय है ऐसी घटना अच्छी बात नही है। उन्होंने कहा अजय सिंह का हमेशा से यह स्वभाव रहा है डराना धमकाना आवश्यक दबाव बनाना सब पर्चित है उनके व्यवहार से उन्होंने कहा है कि उनके ऊपर कई प्रकरण भी दर्ज है हमारे भोपालपटनम नगर पंचायत के ड्राइवर और सीएमओ के साथ मारपीट किए और उनको सजा भी मिली थी। नागवंशी ने कहा है व्यवधान पैदा करना अच्छे काम मे अड़ंगा डालना उनकी आदत बन गई है। तारूड के ग्रामीण इस हरकत से काफी दुखी है। नागवंशी ने कहा है कि उनके खिलाफ प्रशासन कानूनी कार्यवाही करें अगर कार्यवाही नही हुई तो भविष्य में आदिवासी समाज उग्र आंदोलन करने बाध्य होगा।
क्या है मामला-:
शनिवार को पूर्व युवा आयोग के सदस्य ने तहसील कार्यलय के सामने बतकम्मा शेड़ निर्माण का सामान ले जा रही पिकअप वाहन क्रमांक सीजी 20 जे 6514 को रोककर पूछताछ किया गया गाड़ी में सवार लोगो ने कहा कि यह तारूड बतकम्मा शेड़ का सामान ले जा रहे है। इस बात पर अजय सिंह ने वीडियो वायरल कर शासन प्रशासन पर आरोप लगाया है कि अचार सहित का उलंघन किया जा रहा है। बिना स्वीकृति के शेड़ निर्माण किया जा रहा है अजय सिंह ने विधायक पर गंभीर आरोप लगाए है।
प्रेस वार्ता में सर्व आदिवासी समाज के अध्यक्षअल्वा मदनैया, ऐलया कोरम माझी सालिक राम नागवंशी, कामेश्वर गौतम, यालम रामूर्ति, वासम रामाराव, सुकरैया वासम, सदानंदम वासम, सोनपा लक्ष्मैया, गंगाधर कोरम, देवर नरसिंग मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here