Wednesday, May 13, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home Kanker *सदभावना दिवस के 18 अगस्त को ली जायेगी प्रतिज्ञा*

*सदभावना दिवस के 18 अगस्त को ली जायेगी प्रतिज्ञा*

0
134
सदभावना दिवस के 18 अगस्त को ली जायेगी प्रतिज्ञा

उत्तर बस्तर कांकेर :-

गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री राजीव गांधी के जन्म दिवस 20 अगस्त को सद्भावना दिवस के रूप में मनाने का निर्णय सरकार द्वारा लिया गया है। दिनांक 19 एवं 20 अगस्त को शासकीय अवकाश होने के कारण 18 अगस्त को सभी अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा अपने कार्यालय, कक्ष में अपरान्ह 4.30 बजे सद्भावना दिवस संबंधी प्रतिज्ञा ली जायेगी।
उल्लेखनीय है कि सद्भावना दिवस मनाये जाने का उद्देश्य सभी धर्मों, भाषाओं और क्षेत्र के लोगों के बीच राष्ट्रीय एकीकरण की भावना जागृत करना और हिंसा के विचार को छोड़ते हुए लोगों के बीच सद्भावना को बढ़ावा देना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here