Saturday, April 18, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home छत्तीसगढ़ तेन्दूपत्ता संग्राहकों को 32 करोड़ से अधिक का भुगतान,, ,,,,,,,,तेजनारायण...

तेन्दूपत्ता संग्राहकों को 32 करोड़ से अधिक का भुगतान,, ,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,

0
153

तेन्दूपत्ता संग्राहकों को 32 करोड़ से अधिक का भुगतान,,

,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,

प्रति मानक बोरा 4 हजार की दर से हुआ नगद भुगतान

तेन्दूपत्ता संग्राहकों में हर्ष का माहौल

बीजापुर,,,,,,,,,,- बीजापुर जिला वनाच्छादित जिला होने से यहां निवासियों के आय का प्रमुख साधन वनोपज संग्रहण है। स्थानीय निवासियों को नगद भुगतान की मांग पर प्रदेश के मुखिया श्री भूपेश बघेल ने इस वर्ष तेंदूपत्ता का नगद भुगतान करने के निर्देश दिए थे। तेंदूपत्ता संग्रहण का कार्य 10 से 12 दिवस की अवधि में पूर्ण किया जाता है। जिला यूनियन बीजापुर वनमंडल बीजापुर के 28 प्राथमिक वनोपज सहकारी समितियों के 45 लाटो में 52841 संग्राहकों को 81098.457 मानक बोरा संग्रहण (प्रति मानक बोरा 4 हजार रूपए की दर से) 32 करोड़ 43 लाख 93 हजार 828 रूपए का माह जून 2023 मे भुगतान किया गया। स्थानीय निवासी के लिए आय का एक अच्छा स्त्रोत तेंदूपत्ता संग्रहण को माना जाता है। तेन्दूपत्ता संग्रहण कर, अच्छी आमदनी प्राप्त कर कृषि कार्य एवं घरेलू कार्यो के लिए आर्थिक मदद होती है। तेन्दूपत्ता संग्राहकों को संग्रहण पारिश्रमिक के अलावा तेन्दूपत्ता बोनस बीमा राशि व उनके पुत्र-पुत्रियों को शिक्षा हेतु शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत छात्रवृत्ति भी प्रदान की जाती है। वन विभाग के मैदानी अमलो द्वारा तेन्दूपत्ता संग्रहण एवं योजना से जुड़े जानकारी स्थानीय स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार कर बताया जाता है। जिससे स्थानीय ग्रामीण लाभान्वित भी हो रहे हैं और इस योजना से लाभ लेकर शासन और प्रशासन के प्रति अपनी कृतज्ञता भी व्यक्त करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here