*गृह भाड़ा भत्ता एवम वेतन विसंगति को लेकर कर्मचारी/ अधिकारी संगठनों ने किया एक दिवसीय धरना प्रदर्शन*
,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,
भोपालपटनम,,,,,,,,,,,, छत्तीसगढ़ कर्मचारी /अधिकारी संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर आज दिनांक 7 जुलाई 2023 को एक दिवसीय काम बंद आंदोलन धरना प्रदर्शन भोपालपटनम ब्लॉक के स्थानीय कृष्णा पामभोई क्लब प्रांगण में आयोजित किया गया है। जिसमें सुबह 11:00 बजे से सभी विभाग के कर्मचारी अधिकारियों ने संयुक्त रूप से भाग लेकर एक दिवसीय अवकाश लेकर सभा स्थल पहुंचे ।छत्तीसगढ़ प्रदेश के विभिन्न कर्मचारी संगठनों के द्वारा समय-समय पर ज्ञापन धरना प्रदर्शन एवं आंदोलन के माध्यम से अपने 5 सूत्री मांगों की ओर ध्यान आकृष्ट कराया गया। किंतु शासन के द्वारा आज पर्यंत तक मांगों के संबंध में कोई ठोस निर्णय नहीं लेने के कारण प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों में भारी आक्रोश है अपने 05 सूत्रीय मांगों में प्रमुख मांगे छठवें वेतन मान के आधार पर देय गृह भाड़ा भत्ते को सातवें वेतनमान के आधार पर केंद्रीय दर पर पुनरीक्षित किया जाए। राज्य के कर्मचारियों एवं पेंशनरों को केंद्र के समान देय तिथि से महंगाई भत्ता स्वीकृत किया जाए ।प्रदेश के कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर गठित पिंगुआ कमेटी एवं सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव की अध्यक्षता में वेतन विसंगति हेतु गठित समिति की रिपोर्ट को सार्वजनिक किया जाए। कांग्रेस पार्टी के जन घोषणापत्र के क्रियान्वयन हेतु राज्य के समस्त कर्मचारियों को चार स्तरीय वेतनमान 08 16 24 एवं 30 वर्ष की सेवा अवधि उपरांत किया जाए। एवं अनियमित संविदा एवं दैनिक वेतन भोगी कर्मियों को नियमित किया जाए ।पुरानी पेंशन का लाभ दिलाने हेतु प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा गणना की जाए एवं पूर्ण पेंशन का लाभ अर्हतादयी सेवा 33 वर्ष के स्थान पर 25 वर्ष किया जाए। प्रमुख मांगों को लेकर कर्मचारी अधिकारी संगठनों ने आज एक दिवसीय अवकाश लेकर आंदोलन किए है। सरकार द्वारा अनिर्णय की स्थिति में 01 अगस्त 2023 से अनिश्चितकालीन आंदोलन किया जाएगा।इस धरना प्रदर्शन के पश्चात आंदोलन के सभा स्थल में मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन तहसीलदार श्री सूर्यकांत घरत को सौंपा गया है। इस आंदोलन में समस्त विभागों के कर्मचारी/ अधिकारी संगठनों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी गण एवं सभी विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे हैं ।

