माहेश्वरी समाज ने महेश नवमी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया।

0
56

कांकेर। माहेश्वरी समाज ने महेश नवमी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया। सामज ने सुबह शोभायात्रा धूमधाम से बाजे गाजे के साथ निकाली। महेश नवमी पर दिन भर में विविध आयोजन हुए। कार्यक्रमों में भाग लेने पुरे जिले भर से समाज के लोग पहुंचे तथा एकजुटता का परिचय दिया। समाज द्वारा इस अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविर में 29 लोगों ने रक्तदान भी किया।

29 मई को माहेश्वरी समाज ने महेश नवमी पर्व मनाया। सुबह 8 बजे से श्रीरामदेव बाबा मंदिर में भगवान शिव का पूजन तथा अभिषेक किया गया। पूजा के बाद महाआरती हुई। सुबह 10 बजे शहर में शोभायात्रा बाजे गाजक के साथ निकली। शोभायात्रा में राजस्थानी समाज के लोगों ने भी भाग लिया। रास्ते भर भगवान महेश के जयकारा लगाए गए। शोभायात्रा मंदिर से पुराना कम्युनिटी हाल, कोमलदेव क्लब से ऊपर नीचे रोड होते शहर के मुख्य मार्ग से मस्जिद चौक, रमा लाज चौक होते सिंधी धर्म सेन चौक से वापस बाबा मंदिर पहुंची। जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया गया है। शोभायात्रा के बाद समाज द्वारा महाप्रसादी का भी आयोजन किया गया जिसमें माहेश्वरी समाज के अलावा अन्य समाज के भी प्रमुखों को आमंत्रित किया गया था। समाज को महेश नवमी की बधाई देने भाजपा नेता महावीर सिंह राठौर, राजीव लोचन सिंह, जैन समाज से देवेंद्र गोलछा, अजय जैन, सिंध समाज से राजा देवनानी, बलराम आहूजा, कायस्थ समाज से शिव श्रीवास्तव, राजस्थानी ब्राम्हण समाज से नवीन शर्मा, अपूर्व शर्मा आदि पहुंचे।

29 लोगो ने रक्तदान किया

महेश नवमी पर समाज द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। समाज के 29 लोगो ने रक्तदान किया। समाज की महिलाओं मंजु राठी, रोमा राठी, सरिता राठी ने रक्तदान किया। इसके बाद कक्षा 10वीं, 12वीं में उच्चतम अंक लाने वाले 10 बच्चों का सम्मान किया गया। रक्तदान करने वाले व कार्यक्रम में शामिल होने वाले बुजुर्गों का भी सम्मान किया गया।

जिले के अलावा प्रदेश से भी पहुंचे समाज के लोग

कार्यक्रम में शामिल होने रायपुर, अभनपुर, चारामा, लखनपुरी, चिनौरी, दरगहन, कोरर, तेलावट, कापसी, बैजनपुरी, भानुप्रतापपुर, संबलपुर, अंतागढ़ से भी समाजजन पहुंचे। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रकाश माहेश्वरी, प्रतीक भट्‌टर, नारायण दास राठी, भागवत माहेश्वरी, निर्मल माहेश्वरी, शंकरलाल राठी, नंदलाल राठी, धर्मेंद्र टावरी, जीवनलाल गांधी, राजकुमार राठी, भगवानलाल गांधी, अशोक राठी, अक्षय राठी, किशोर राठी, सुरेश कुमार, रितेश राठी, कुणाल राठी, जसराज टावरी आदि ने योगदान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here