कलेक्टर श्री कटारा ने जिले के विभिन्न गौठानों का किया औचक निरीक्षण,,,,, ,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,

0
72

कलेक्टर श्री कटारा ने जिले के विभिन्न गौठानों का किया औचक निरीक्षण,,,,,

,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,

नियमित गोबर खरीदी, वर्मी खाद उत्पादन और विक्रय सहित आर्थिक गतिविधियॉं नियमित संचालित करने के दिए निर्देश

बीजापुर,,,,,,,,,- कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार कटारा, डीएफओ श्री अशोक पटेल एवं सीईओ जिला पंचायत श्री रवि कुमार साहू, सहित विभागीय जिला स्तरीय अधिकारियों ने जिले के विभिन्न गौठानों का भ्रमण कर संचालित गतिविधियों का जायजा लिया कलेक्टर श्री कटारा ने गौठान में नियमित गोबर खरीदी, वर्मी खाद के उत्पादन, विक्रय सहित आर्थिक गतिविधियों का नियमित संचालन करने के संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं समूह की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त होने मेहनत और लगन से गतिविधियों पर जुड़ने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान ईटपाल गौठान में मुर्गी पालन, अंडा उत्पादन खाद निर्माण की खेती, बकरी पालन, गाय के लिए चारे का समुचित प्रबंधन करने, नियमित गोबर खरीदी करने, वर्मी खाद का उत्पादन एवं विक्रय हेतु आवश्यक निर्देश समूह की महिलाओं एवं संबंधित अधिकारियों को दिए। ग्राम पंचायत मिड़ते के गौठान मे आज समूह की महिलाओ द्वारा 128 किलोग्राम खरीदी की है। समूह की महिलाओं ने कलेक्टर से दूध उत्पादन हेतु जर्सी गाय की मांग की कलेक्टर ने सहमति देते हुए गौठान के प्रत्येक कार्य को मन लगाकर और मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।
दुगोली की गौठान एवं चारागाह में मल्टीएक्टीविटी संचालित हो रही है। साग-सब्जी उत्पादन के साथ-साथ लेयर बर्ड द्वारा अण्डा उत्पादन का भी कार्य संचालित है। समूह की महिलाओ ने बताया कि गौठान में उत्पादित साग-सब्जी को एजुकेशनसिटी में आयोजित समर कैम्प में भी सप्लाई किए थे।
नैमेड़ गौठान- समूह की महिलाए वर्मी खाद एवं केचुआ उत्पादन का कार्य कर रही है कलेक्टर ने पशुधन के लिए समूचित चारा-पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए तत्पश्चात दुगोली स्थित नर्सरी का निरीक्षण कर गतिविधियों से अवगत हुए। फिर नुकनपाल गौठान में साग-सब्जी, मुर्गी पालन की गतिविधियों की जानकारी लेते हुए निरंतर साग-सब्जी उत्पादन करने के निर्देश दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here