Thursday, April 23, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home Kanker विधानसभा उपाध्यक्ष श्री नेताम द्वारा गायता, पुजारी, मांझी, चालकी का एकदिवसीय प्रशिक्षण...

विधानसभा उपाध्यक्ष श्री नेताम द्वारा गायता, पुजारी, मांझी, चालकी का एकदिवसीय प्रशिक्षण एवं सम्मान समारोह किया गया आयोजित।

0
156

विधानसभा उपाध्यक्ष श्री नेताम द्वारा गायता, पुजारी, मांझी, चालकी का एकदिवसीय प्रशिक्षण एवं सम्मान समारोह किया गया आयोजित।

▶️ केशकाल विधानसभा के 500 से अधिक गायता, पुजारी, मांझी, चालकी का हुआ सम्मान।
केशकाल 24 मई 2023
छत्तीसगढ़ विधानसभा उपाध्यक्ष सह केशकाल विधायक श्री संतराम नेताम के निवास में बुधवार को गायता, पुजारी, मांझी, चालकी का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान केशकाल विधानसभा के बड़ेराजपुर, केशकाल और फरसगांव विकासखंड के 500 से अधिक गगायता, पुजारी, मांझी, चालकी विधायक निवास पहुँचे। जहां सर्वप्रथम विधायक संतराम नेताम की अगुवाई में मंगल भवन से समस्त सभी का बस्तर के पारंपरिक मांदरी नृत्य, राउत नाचा के साथ जोरदार आतिशबाजी करते हुए विधायक निवास के समक्ष पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। ततपश्चात कार्यक्रम स्थल पर सभी से उनकी मांगों एवं समस्याओं के संबंध में चर्चा कर उन्हें धोती एवं पटका भेंट कर उनका सम्मान भी किया गया। इस दौरान विधायक श्री संतराम नेताम ने कहा कि छत्तीसगढ़ में शासन द्वारा गायता, पुजारी, मांझी, चालकी के हित में कई सराहनीय निर्णय लिए गए है। समस्त गायता, पुजारी, मांझी, चालकी को मानदेय देने की घोषणा मुख्यमंत्री द्वारा की गयी है। उन्होंने कहा कि गांव के विकास में गायता, पुजारी, मांझी, चालकी गांव मे अहम भूमिका निभाते हैं। वह गांव-गांव में देवी-देवताओं, प्रशासन, पुलिस के अंग के रूप में कार्य करते हैं। ऐसे में उनके समाजहित में किये गए कार्यों की सराहना एवं सम्मान आवश्यक है कि कार्यशाला के माध्यम से सभी को प्रोत्साहित कर सम्मान किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में सभी लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था भी रखी गई थी। इस कार्यशाला में गायता, पुजारी, मांझी, चालकी ने अपनी समस्याओं के संबंध में आवेदन भी दिए। जिसे विधायक श्री संतराम नेताम द्वारा सभी आवेदनों को यथाशीघ्र निराकृत किये जाने का आश्वासन भी दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here