*RBI की परियोजना वित्तीय साक्षरता केंद्र द्धारा शिविर के माध्यम से लोंगो को किया जा रहा है साक्षर……राजेंद्र टेंबुकर की रिपोर्ट*
: ,,,,,RBI की परियोजना वित्तीय साक्षरता केंद्र द्धारा शिविर के माध्यम से लोंगो को किया जा रहा है साक्षर……..
दुर्गुकोंडल 12 अगस्त 2022
विकासखंड दुर्गुकोंदल में
हाट बाजार कैम्प का आयोजन किया गया । समर्पित गरीबी उन्मूलन एवं सामाजिक अनुसंधान केंन्द्र बिलासपुर छत्तीसगढ़ दारा संचालित है । जिसके अंतर्गत दुर्गुकोंदल ब्लाक के सीएफएल ब्लाक काउंसलर कौशल कुमार कचलाम ,अन्तागढ़ ब्लाक काउन्सलर कौशल कुमार माँझी,भानुप्रतापपुर ब्लाक काउंसलर अरविंदकाश दर्रो के नेतृत्व में हाट बाजार कैम्प लगाया गया। जिसमे सीएफएल स्टॉप दारा उपस्थित ग्रामीणों को बैंक से सम्बंधित जानकारियां दिया गया । जो की प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना,अटल पेंशन योजना,खाता खोलना,बचत,निवेश तथा फ्रॉड,कॉल, मेसेज, लिंक,लॉटरी इत्यादि
बचने से सम्बंधित अन्य जानकारी दी गई ।हाट बाजार कैम्प में ग्राम वासियों के सहयोग से सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। दुर्गुकोंदल में हाट बाजार कैम्प के आयोजन से ग्रामवासियों को काफी जानकारी व लाभ पहुँचा।कई लोंगो को समस्याएं थीं उसे भी सरलता पूर्वक सुलझाया गया। बीमा एवं बैंकिंग के विषय मे लोंगो को सम्पूर्ण जानकारी मिला।*साथ ही शाथ सीएफएल स्टॉप की जानकारियो से ग्रामीड जन सन्तुष्ट हो गए और अब से अपने हर समस्या को हमारे स्टॉप के सामने रखने की बात कही गई हैं
*167 *बटालियन सीमा सुरक्षा बल ने नक्सल प्रभावित क्षेत्र* *में चलाया वृक्षारोपण* *अभियान*…..*राजेंद्र टेंबुकर की रिपोर्ट*
167 बटालियन सीमा सुरक्षा बल ने नक्सल प्रभावित क्षेत्र दुर्गकोंदल में
चलाया वृक्षारोपण अभियान
दुर्गुकोंडल 12 अगस्त 2022
नक्सल प्रभावित क्षेत्र दुर्गकोंदल में बीएसएफ की 167 वीं वाहिनी द्वारा 02 अगस्त से 12 अगस्त 2022 तक पर्यावरण प्रथम रक्षा पंक्ति के मोटो के अर्न्तगत श्री राजीव कुमार, कमांडेन्ट के मार्गदर्शन में सामरकि मुख्ययालय दुर्गकोंदल, सीओबी बडगॉव, सीओबी गुमरीडीह, सीओबी भुस्की, सीओबी मंडागांव, सीओबी कोदापाखा एवं सीओबी बडेझारकाटा के कार्मिकों ने सीओबी, नजदीकी गाँवों एवं स्कूलों में वृक्षारोपण अभियान चलाया। इस दौरान वाहिनी द्वारा कुल 16400 पौधे लगाए गए जिसमें आम, करोंदा, निम्बू, बहेड़ा, कटहल, अमरूद, चन्दन, अशोक एवं आवंला आदि शामिल है।
167 वीं बटालियन के कमांडेंट श्री राजीव कुमार महोदय ने इस मौके पर कहा कि दूषित वातावरण से मुक्ति पाने के लिए पौधारोपण ही एक मात्र उपाय है। पौधारोपण के द्वारा बनो को बढ़ावा देने से भूमि निर्माण और भूमि सुधार होता है। पृथ्वी पर परस्थिति संतलुन बनाए रखने हेतु वन अत्यन्त महत्वपूर्ण है। महोदय ने संकल्प व्यक्त करते हुए कहा कि यह बटालियन हर वर्ष इसी प्रकार वृक्षारोपण करती रहेगी ताकि पर्यावरण हरा-भरा रहे। इस कार्यक्रम के दौरान वाहिनी के द्वितीय कमान अधिकारी श्री विशाल जोशी, श्री एस के शुक्ल, उप कमांडेंट, श्री सुनील कुमार, उप कमांडेंट दुर्गकोंदल के थाना प्रभारी निरीक्षक सुशील पटेल व काफी संख्या में अधिनस्थ अधिकारी, जवान, व स्कुली छात्रों एवं शिक्षकों ने भाग लिया।
*भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व…पढ़े पूरी खबर…….राजेंद्र टेंबुकर की रिपोर्ट*
**भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व…..*
डोंगरगांव= भाई बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व डोंगरगांव शहर एवं ग्रामीण अंचल में मनाया गया
—————:ः ☻:ः —————
डोंगरगांव शहर में बहन को उपहार देकर आशीर्वाद भी दिया। भाई बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व डोंगरगांव सहित ग्रामीण अंचल में मनाया गया गुरुवार को रक्षाबंधन के दिन सुबह बहन ने भगवान की पूजा कर रोली थाल सजाकर भाई को तिलक लगाकर राखी बांधी और भाई का मुंह भी मीठा कराया। राखी बंधु आने के बाद भाई ने बहन को रक्षा का आशीर्वाद देकर उपहार दिया बहन ने भी भाई की लंबी उम्र सुख तथा उन्नति की कामना की।
*हर घर तिरंगा के लिए नाहरपुर में निकाली रैली….पढ़े पूरी खबर*… …*राजेंद्र टेंबुकर की रिपोर्ट*
हर घर तिरंगा के लिए नरहरपुर में निकाली रैली
12 अगस्त नरहरपुर
स्वामी आत्मानंद विद्यालय नरहरपुर के हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम के विद्यार्थियों ने मिलकर हर घर तिरंगा के लिए रैली निकालकर लोगों को हर घर में तिरंगा फहराने के लिए प्रोत्साहित किया कलेक्टर डा. प्रियंका शुक्ला एवं जिला शिक्षा अधिकारी भुवन जैन के निर्देश पर पुरे जिले में हर घर तिरंगा कार्यक्रम पर जोर दिया जा रहा है इसी तारतम्य आज जागरूकता रैली निकाली गई संस्था के प्राचार्य ने बताया कि इस संबंध में जनप्रतिनिधियों से भी चर्चा हुई है तथा जनप्रतिनिधियों ने भी हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने का आश्वासन दिया है आपको बता दे की पुरे देश के साथ राज्य में भी हर घर तिरंगा कार्यक्रम चलाया जा रहा है इस रैली में बच्चों सहित संस्था के प्राचार्य शिक्षक शिक्षिकाएं तथा संस्था के समस्त कर्मचारियों ने भाग लिया
*झीरम घाटी में हुए शहीद योगेंद्र शर्मा के 60 वीं जयंती पर रक्तदान शिविर का आयोजन,….पढ़े पूरी खबर….राजेंद्र टेंबुकर की रिपोर्ट*
रायपुर,झीरम घाटी में हुए शहीद योगेंद्र शर्मा के 60 वीं जयंती पर रक्तदान शिविर का आयोजन, धरसीवां के सांकरा में,
रायपुर,झीरम घाटी में हुए शहीद योगेंद्र शर्मा के 60 वीं जयंती पर धरसीवां विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा के सांकरा स्थित विधायक कार्यालय पर रक्तदान शिविर का आयोजन,
आप को बतादें शहीद योगेंद्र शर्मा धरसीवां विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा के पति थे शहीद योगेंद्र शर्मा झीरम घाटी में नक्सलियों के कायराना हमले में शहीद हुए थे,
शहीद योगेंद्र शर्मा राजधानी के धरसीवां के ग्राम टेकारी ग्राम पंचायत के मूल निवासी थे,शहीद योगेंद्र शर्मा का जीवन शुरू से ही लोगो की मदद करना सबके सुखदुख में बढ़चढ़ कर शामिल होना उनकी दिनचर्या रहती थी छात्र जीवन से ही राजनीति में शामिल रहे, उनकी पहचान एक मिलनसार जुझारू नेता के रुप मे जाने जाते थे,
बता दें, 9 साल पहले यानी 25 मई 2013 को झीरम घाटी में 300 से अधिक माओवादियों ने कायराना हमला कर 100 से ज्यादा गोलियां दागी थी.जिसमे शहीद योगेंद्र शर्मा सहित 29 बड़े नेता अपनी शहादत दिए थे।
*जिला जेल व कोतवाली थाना में भाजपा महिला मोर्चा ने जवानों को बांधे रक्षा सूत्र….पढ़े पूरी खबर……राजेंद्र टेंबुकर की रिपोर्ट*
जिला जेल व कोतवाली थाना में भाजपा महिला मोर्चा ने जवानों को बांधे रक्षा सूत्र
—————:ः ☻:ः —————
कांकेर। जिला जेल व कोतवाली थाना में भाजपा महिला मोर्चा ने जवानों को बांधे रक्षा सूत्र कांकेर दसपुर पुलिस की ड्यूटी में तैनात भाइयों की कलाई सुनी ना रहे इसलिए भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने गुरुवार को जिला जेल व कोतवाली थाना पहुंचकर जवानों की कलाई पर राखी बांधी और आशीर्वाद लिया इससे जवान भी भावुक हो गए जवानों ने कहा हम अपने घरों से मिलो दूर पर तैनात हैं ऐसे रक्षाबंधन के पावन पर्व पर यहां आकर हमारी कलाई को सजाया और हमारी बहनों की कमी को दूर किया है वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा के शालिनी राजपूत ने चर्चा में कहा हमारे सुरक्षा के लिए जवान दिन रात ड्यूटी पर लगे रहते हैं मैं भगवान से कामना करती हूं की सभी पुलिस के जवान भाई स्वस्थ सुरक्षित रहे इस मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पूर्व विधायक सुमित्रा मार्को ले प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा शालिनी राजपूत महिला मोर्चा जिला महामंत्री मीरा सलाम महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विजयलक्ष्मी कौशिक अनीता सोनी शहर मंडल अध्यक्ष सरिता यादव महामंत्री स्मृति कौशिक अंजू नेगी मीना साहू अरुण कौशिक शहर महामंत्री उपस्थित थे।
*भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व…..पढ़े पूरी खबर….राजेंद्र टेंबुकर की रिपोर्ट*
भाई बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व ग्राम दसपुर सहित ग्रामीण अंचल में मनाया गया
—————:ः ☻:ः —————
दसपुर। ग्राम दसपुर में बहन को उपहार देकर आशीर्वाद भी दिया। भाई बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व ग्राम दसपुर सहित ग्रामीण अंचल में मनाया गया गुरुवार को रक्षाबंधन के दिन सुबह बहन ने भगवान की पूजा कर रोली थाल सजाकर भाई को तिलक लगाकर राखी बांधी और भाई का मुंह भी मीठा कराया। राखी बंधु आने के बाद भाई ने बहन को रक्षा का आशीर्वाद देकर उपहार दिया बहन ने भी भाई की लंबी उम्र सुख तथा उन्नति की कामना की।
*रायपुर,समस्त सतनामी समाज के द्वारा उग्र आंदोलन एवं चक्काजाम करने की चेतावनी*, *तहसीलदार को सौपे ज्ञापन*,….*पढ़े पूरी खबर…..राजेंद्र टेंबुकर की रिपोर्ट*
रायपुर,समस्त सतनामी समाज के द्वारा उग्र आंदोलन एवं चक्काजाम करने की चेतावनी,
तहसीलदार को सौपे ज्ञापन,
समस्त सतनामी समाज के द्वारा उग्र आंदोलन एवं चक्काजाम करने के सम्बंध में थाना प्रभारी खरोरा व तहसीलदार को ज्ञापन *सौंपा गया है ग्राम पंचायत मोहरेगा के* शासकीय उच्चतर* *माध्यमिक विद्यालय को स्व मंडल दास गिलहरे के नाम पर मान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा 02 अगस्त को खरोरा की कॉलेज के उद्घाटन के समय* घोषणा की थी जिसके *विरोध में भाजपा द्वारा गांव* वालों को उकसाकर चक्का *जाम व धरना कर रही है जिसे* बातचीत कर शांति पूर्ण ढंग से हल निकाला जा सकता था किन्तु भाजपा के इशारे
*पर विरोध स्वरूप चक्का जाम करना* और विरोध कर स्व मंडल दास *गिलहरे जी का ही अपमान नही बल्कि पूरा सतनामी समाज अपमानित* महसूस कर रहा है। *जिसके कारण दिनांक 17 / 08/* 2022 को सशोधित कर *13/08 /2022 को समय 12 बजे तिग्गडा चौक मोहरेगा में विरोध प्रदर्शन* *सतनामी समाज द्वारा* रखा जाएगा
*ज्ञापन सौपने वाले में सुरेंद्र* गिलहरे* पार्षद वार्ड1 खरोरा नगर* *पंचायत ,मुकेश भारतद्वज जनपद सदस्य प्रतिनिधि ,खुबी डहरिया युवा कांग्रेस अध्यक्ष धरसींवा विधानसभा*
*लकेश्वर कोशले जिला महासचिव सतनामी समाज रायपुर ,संत नवरंगे*
*नरेंद्र गिलहरे सामाजिक कार्यकर्ता*
सतनामी समाज कार्यकारी सदस्य *रायपुर राजा बजारे युवा नेता , सुरेंद्र गेन्द्रे सरपंच माठ मनीष कोशले लोकेश दिवाकर भागदास चतुर्वेदी प्रगतिशील सतनामी समाज ब्लाक अध्यक्ष खरोरा ,कोमल शान लोकेश* दिवाकर तरुण कोशले हेमलाल *सोनवानी झुमुक लाल ओगरे सैकड़ो सतनामी समाज के पदाधिकारियो के द्वारा ज्ञापन सौंपा गया है सतनामी समाज* का *अपमान* करना बंद करो।
*शाला प्रबंधन एवं विकास समिति की बैठक…..राजेंद्र टेंबुकर की रिपोर्ट*
कांकेर शाला प्रबंधन एवं विकास समिति की बैठक लक्ष्मी सहारे अध्यक्ष की अध्यक्षता में संपन्न
कांकेर.. शहीद राम कुमार यादव शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लट्टीपारा कांकेर में आज दिनांक 10 .08 2022 को शाला प्रबंधन एवं विकास समिति की बैठक विभिन्न एजेंडा को शामिल करते हुए संपन्न हुई इस बैठक में लक्ष्मी सहारे अध्यक्ष शाला विकास प्रबंधन समिति, माला मुकेश तिवारी पार्षद एवं विशेष आमंत्रित सदस्य, अब्दुल अजीज भाई, मुकेश तिवारी, जितेंद्र शर्मा रामस्वरुप यादव, रेहाना सर्वय्या, अंजना श्रीवास्तव प्राचार्य, वाजिद खान, तेजराम कौशिक, जयश्री शुक्ला, संदीप टेकाम की उपस्तिथिति मे सम्पन्न हुई।
इस बैठक में विगत वर्षों के परीक्षा परिणाम ,मासिक बच्चों का परीक्षा प्रदर्शन चर्चा एवं सुधार हेतु रणनीतियों का निर्धारण , विद्यालय में नियमित रूप से पालक शिक्षक सम्मेलन आयोजित किए जाने के संबंध में चर्चा, शाला में उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग, समग्र शिक्षा से प्राप्त होने वाले बजट के आधार पर योजना, समग्र शिक्षा से प्राप्त बजट का एसएमडीसी से अनुमोदन, बच्चों की नियमित उपस्थिति, विद्यालय में पुस्तकालय एवं प्रयोगशाला का नियमित एवं सक्रिय उपयोग, स्वतंत्रता दिवस के आयोजन की तैयारी हेतु चर्चा, शाला विकास योजना का निर्माण एवं प्रति 3 माह में बैठक आयोजन पर विस्तृत चर्चा कर निर्णय लिए गए
उक्त जानकारी शाला के प्राचार्य श्रीमती अंजना श्रीवास्तव के द्वारा दी गई।
बैठक में उपस्थित अध्यक्ष एवं सदस्यों का संस्था के प्राचार्य के द्वारा पुष्पगुच्छ से स्वागत अभिनंदन किया गया।











