Home Blog Page 689

भारी बारिश से हुई क्षतिग्रस्त संपत्ति का मुआवजा राशि स्वीकृत,,,, भोपाल पटनम से तेजनारायण की रिपोर्ट,,,

0

भारी बारिश से हुई क्षतिग्रस्त संपत्ति का मुआवजा राशि स्वीकृत,,,,

भोपाल पटनम से तेजनारायण की रिपोर्ट,,,

बीजापुर 21 अगस्त 2022- बीते दिनों 26 जुलाई 2022 को लगातार तेज बारिश होने के कारण नगरपालिका क्षेत्रान्तर्गत बाढ़ की स्थिति निर्मित हो गई थी। सड़क किनारे स्थित नाली में जाम होने के कारण बारिश का पानी ओव्हर फ्लो होने लगा पालिका प्रशासन द्वारा त्वरित सक्रियता दिखाते हुए नाली को साफ कराया गया जिससे बाढ़ का पानी सुचारू रूप से बहने लगा। भारी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुए संपत्ति का त्वरित मूल्यांकन कर मुआवजा प्रदाय किया गया जिसमें पीवी मिंज का मकान पूर्णतः क्षतिग्रस्त होने पर 80 हजार रूपए एवं आंशिक क्षति पर आवेदक सुलेमान मिंज को 5 हजार दो सौ रूपए की आर्थिक सहायता राशि राजस्व पुस्तक परिपत्र में निहित प्रावधानों के तहत प्रदाय किया गया।

विधायक के चापलूस ठेकेदार,बसन्त ताटी अपने अस्तित्व को बचाने अनर्गल बयान,,,,,,,,,,,,, भोपालपटनम से तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,

0

विधायक के चापलूस ठेकेदार,बसन्त ताटी अपने अस्तित्व को बचाने अनर्गल बयान,,,,,,,,,,,,,

भोपालपटनम से तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,

विधायक विक्रम और कांग्रेसी बौखलाहट में,,,,

भोपालपटनम जन अधिकार यात्रा को मिल रही समर्थन को देखकर विधायक सहित कांग्रेस कार्यकताओं में बौखलाहट है,जिस तरह पूर्व कैबिनेट मंत्री महेश गागड़ा के जन अधिकार यात्रा में जन सैलाब उमड़ रहा है जिसे देख विधायक बौखला गए हैं और अपने कार्यकर्ताओं से अनाब-सनाब बयानबाजी जारी करवा रहे हैं।
बसन्त राव ताटी एक जनप्रतिनिधि है उनको ऐसा बयानबाजी शोभा नहीं देता, प्रेस विज्ञप्ति जारी कर भाजपा मंडल अध्यक्ष वेंकट यालम भोपालपट्टनम ने कहा बसंत राव ताटी अपने गिरेबां को झांक कर देखे, वे कितने गहरे पानी में हैं।उन्होंने आगे ताटी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि बसंत ताटी एक जनप्रतिनिधि कम और ठेकेदार ज्यादा नज़र आते हैं, और भोपालपटनम के चंदनगीरी में पीएमजीएसवाय सड़क में जो जिस तरह भ्रष्टचार का भेंट चढ़ा है उसको देख कर बता सकते है कितने भ्रष्ट ठेकेदर हैं।
आगे विज्ञप्ति में कहा है कि कांग्रेस के बसंत राव ताटी एक जन प्रतिनिधि होने के कारण उन्हें क्षेत्र की जनता के समस्याओं से अवगत होकर उन्हें हर समस्या का समाधान करना चाहिए किंतु बसंत राव ताटी जनप्रतिनिधि के पहले टेकेदार बन बैठे हैं जो कि निंदनीय है, क्षेत्र में उनकी अवैध जमीन की शिकायत, विरोध आए दिन लोगों द्वारा किया जा रहा है क्षेत्रीय विधायक के इशारे पर इस तरह के बयानबाजी करने से पहले उनके कृत्यों को देखे। बहुत जल्द भारतीय जनता पार्टी बसंत राव ताटी द्वारा किए गए भ्रष्ट ठेकेदारी ,अवैध रूप से जमीन हड़पना इस प्रकार के कृत्यों पर कारवाही होते तक जमीनी स्तर पर भारतीय जनता पार्टी बसंत राव ताटी के खिलाफ उग्र आंदोलन के लिए जमीन पर उतरेगी।
जन अधिकार रैली के दौरान जहां क्षेत्र वासियों का भारी भीड़ उमड़ रही है भारतीय जनता पार्टी के समर्थन में, उससे बौखलाए बसंत राव ताटी का इस प्रकार के बयान बाजी से लगता है कि वे भूल गए उनके भ्रष्ट कारनामों का कालाचिट्ठा भारतीय जनता पार्टी के पास है,अवैध रूप से संपत्ति हड़पना इस तरह के नाना कृत्यों पर उन्हें सजा मिलते तक डटे रहेगी ।
साथ ही वेंकट ने कहा बसंत राव ताटी बफर क्षेत्र के अंतर्गत वनों की अवैध कटाई कर जमीन हड़पना वन अधिनियमों का उल्लंघन है साथ ही उनके द्वारा किए गए सड़क निर्माण कार्य में गुणवत्ता के अभाव के कारण ग्रामीणों में आक्रोश है इन सभी कारनामों पर जल्द से जल्द करवाही की मांग करते हुए भारतीय जनता पार्टी बसंत राव ताटी के खिलाफ उग्र धरना प्रदर्शन करेगी। बसन्त राव ताटी का हाल ही में नगर पंचायत चुनाव में जीतने के बाद विधायक जिस तरीके से दरकिनार किया गया फिर भाजपा और आप पार्टी के संपर्क में हैं,इनके में समर्पण भाव कभी नहीं रहा ऐसे दल बदल नेताओं से कांग्रेस को भी सावधान रहना चाहिए।

कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व. श्री राजीव गांधी जी की जयंती पर उन्हें नमन किया ,,,,,,,,,,,,,, भोपाल पटनम से तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,

0

कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व. श्री राजीव गांधी जी की जयंती पर उन्हें नमन किया ,,,,,,,,,,,,,,

भोपाल पटनम से तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,

बीजापुर:- भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व.श्री राजीव गांधी जी की जयंती जिला मुख्यालय बीजापुर सहित जिले के
भैरमगढ़, क़ुटरु, बीजापुर ग्रामीण, गंगालूर, उसूर, मद्देड भोपालपटनम और चेरपाल में स्वर्गीय राजीव गांधी जी की प्रतिमा में माल्यार्पण कर आधुनिक भारत के निर्माण में उनके योगदान की याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित की गई। ब्लॉक मुख्यालय भैरमगढ़ में बीजापुर के विधायक एवं बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विक्रम मण्डावी ने स्व. राजीव गांधी को नमन करते हुए कहा की “भारत में सूचना क्रांति के जनक स्व. राजीव गांधी ने लोकतंत्र को मज़बूत करने के लिए पंचायती राज संस्थाओं की स्थापना कर सशक्त ग्रामीण भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है, और स्व. राजीव गांधी ने देश के युवाओं को मतदान करने की आयु 21 वर्ष से घटाकर कर 18 वर्ष कर देश के युवाओं को मतदान करने का अधिकार दिया है।” ज़िला मुख्यालय बीजापुर सहित बीजापुर भैरमगढ़, क़ुटरु, गंगालूर, उसूर, मद्देड, भोपालपटनम और चेरपाल में कांग्रेसियों ने स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर अस्पताल में साफ सफाई कर मरीज़ों को फल वितरण किए इस दौरान ज़िला कांग्रेस कमेटी, सभी ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों और शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थिति रहे।

विधायक के चापलूस ठेकेदार,बसन्त ताटी अपने अस्तित्व को बचाने अनर्गल बयानबाजी कर रहे है – वेंकट,,,,,,,, भोपाल पटनम से मुर्गेश शेट्टी की रिपोर्ट,,,,,,,,,

0

विधायक के चापलूस ठेकेदार,बसन्त ताटी अपने अस्तित्व को बचाने अनर्गल बयानबाजी कर रहे है – वेंकट,,,,,,,,

भोपाल पटनम से मुर्गेश शेट्टी की रिपोर्ट,,,,,,,,,,,

विधायक विक्रम और कांग्रेसी बौखलाहट में,,,,,,,,,,,,

बीजापुर भोपाल पटनम:::::: – जन अधिकार यात्रा को मिल रही समर्थन को देखकर विधायक सहित कांग्रेस कार्यकताओं में बौखलाहट है,जिस तरह पूर्व कैबिनेट मंत्री महेश गागड़ा के जन अधिकार यात्रा में जन सैलाब उमड़ रहा है जिसे देख विधायक बौखला गए हैं और अपने कार्यकर्ताओं से अनाब-सनाब बयानबाजी जारी करवा रहे हैं।

बसन्त राव ताटी एक जनप्रतिनिधि है उनको ऐसा बयानबाजी शोभा नहीं देता, प्रेस विज्ञप्ति जारी कर भाजपा मंडल अध्यक्ष वेंकट यालम भोपालपट्टनम ने कहा बसंत राव ताटी अपने गिरेबां को झांक कर देखे, वे कितने गहरे पानी में हैं।

उन्होंने आगे ताटी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि बसंत ताटी एक जनप्रतिनिधि कम और ठेकेदार ज्यादा नज़र आते हैं, और भोपालपटनम के चंदनगीरी में पीएमजीएसवाय सड़क में जो जिस तरह भ्रष्टचार का भेंट चढ़ा है उसको देख कर बता सकते है कितने भ्रष्ट ठेकेदर हैं।

आगे विज्ञप्ति में कहा है कि कांग्रेस के बसंत राव ताटी एक जन प्रतिनिधि होने के कारण उन्हें क्षेत्र की जनता के समस्याओं से अवगत होकर उन्हें हर समस्या का समाधान करना चाहिए किंतु बसंत राव ताटी जनप्रतिनिधि के पहले ठेकेदार बन बैठे हैं जो कि निंदनीय है, क्षेत्र में उनकी अवैध जमीन की शिकायत, विरोध आए दिन लोगों द्वारा किया जा रहा है ।

क्षेत्रीय विधायक के इशारे पर इस तरह के बयानबाजी करने से पहले उनके कृत्यों को देखे। बहुत जल्द भारतीय जनता पार्टी बसंत राव ताटी द्वारा किए गए भ्रष्ट ठेकेदारी ,अवैध रूप से जमीन हड़पना इस प्रकार के कृत्यों पर कारवाही होते तक जमीनी स्तर पर भारतीय जनता पार्टी बसंत राव ताटी के खिलाफ उग्र आंदोलन के लिए जमीन पर उतरेगी।

जन अधिकार रैली के दौरान जहां क्षेत्र वासियों का भारी भीड़ उमड़ रही है भारतीय जनता पार्टी के समर्थन में, उससे बौखलाए बसंत राव ताटी का इस प्रकार के बयान बाजी से लगता है कि वे भूल गए उनके भ्रष्ट कारनामों का कालाचिट्ठा भारतीय जनता पार्टी के पास है,अवैध रूप से संपत्ति हड़पना इस तरह के नाना कृत्यों पर उन्हें सजा मिलते तक डटे रहेगी ।

साथ ही वेंकट ने कहा बसंत राव ताटी बफर क्षेत्र के अंतर्गत वनों की अवैध कटाई कर जमीन हड़पना वन अधिनियमों का उल्लंघन है साथ ही उनके द्वारा किए गए सड़क निर्माण कार्य में गुणवत्ता के अभाव के कारण ग्रामीणों में आक्रोश है इन सभी कारनामों पर जल्द से जल्द करवाही की मांग करते हुए भारतीय जनता पार्टी बसंत राव ताटी के खिलाफ उग्र धरना प्रदर्शन करेगी।

बसन्त राव ताटी का हाल ही में नगर पंचायत चुनाव में जीतने के बाद विधायक जिस तरीके से दरकिनार किया गया फिर भाजपा और आप पार्टी के संपर्क में हैं,इनके में समर्पण भाव कभी नहीं रहा ऐसे दल बदल नेताओं से कांग्रेस को भी सावधान रहना चाहिए।

एनएमडीसी में चक्काजाम, 6 घंटे बंद रहा एनएमडीसी बचेली का प्लांट व कार्यालय,,,, स्थानीय भर्ती को लेकर जिपं अध्यक्ष तुलिका ने युवाओं के साथ किया जोरदार प्रदर्शन,,,, दीपक मरकाम की रिपोर्ट,,,,,,,,,,,,,,

0

एनएमडीसी में चक्काजाम, 6 घंटे बंद रहा एनएमडीसी बचेली का प्लांट व कार्यालय,,,,

स्थानीय भर्ती को लेकर जिपं अध्यक्ष तुलिका ने युवाओं के साथ किया जोरदार प्रदर्शन,,,,

दीपक मरकाम की रिपोर्ट,,,,,,,,,,,,,,,,,

दंतेवाड़ा ::::::::: लेबर सप्लाई में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं मिलने पर आज जिला पंचायत अध्यक्ष तुलिका के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण युवाओं ने एनएमडीसी बचेली पहुँच चक्काजाम कर दिया। लगभग 6 घंटे के इस चक्काजाम में एनएमडीसी के कार्यालय के साथ प्लांट का कार्य भी पूरी तरह बंद रहा। जिपं अध्यक्ष ने युवाओं के साथ मिलकर एनएमडीसी बचेली के चेक पोस्ट पर धरना प्रदर्शन कर चक्काजाम किया।

इस दौरान एनएमडीसी बचेली के सीजीएम पीके मजूमदार ने तुलिका कर्मा को मनाने का असफल प्रयास किया पर जिपं अध्यक्ष नहीं मानी।

भारी बारिश के बीच भी एनएमडीसी के खिलाफ नारेबाजी करती रही। जिपं अध्यक्ष ने एनएमडीसी प्रबंधन से मांग रखी कि वह लाल पानी प्रभावित इलाकों के हर पंचायत से पांच युवक व पांच युवतियों को लेबर सप्लाई में रखने को कहा।

एनएमडीसी पर आरोप लगाते हुए तुलिका कर्मा ने कहा कि जिन लोगों को प्रबंधन ने कार्य पर रखा है उन्हें प्रताड़ित किया जाता है और महीने में केवल 7 दिन ही कार्य लेकर उन्हें घर में बैठा दिया जाता है।

तुलिका ने कहा कि एनएमडीसी चाहती है की आगे कोई आंदोलन ना हो तो तत्काल हमारे स्थानीय युवाओं को रोजगार प्रदान करें नहीं तो आने वाले समय में उग्र आंदोलन किया जाएगा।

भतीजे ने अपने चाचा को उतारा मौत के घाट, कारण जानकार आप भी हो जाएंगे हैरान ,,,,, दीपक मरकाम की रिपोर्ट,,,,,,,,

0

भतीजे ने अपने चाचा को उतारा मौत के घाट, कारण जानकार आप भी हो जाएंगे हैरान ,,,,,

दीपक मरकाम की रिपोर्ट,,,,,,,,

जगदलपुर :::::::::: पखनार चौकी क्षेत्र में बीते शुक्रवार की देर रात खेत की फसल को लेकर चल रहे पुराने विवाद के चलते एक भतीजे ने अपने चाचा को मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंजाम देने के बाद फरार हत्यारे भतीजे को पुलिस ने आज रविवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया है।

पखनार चौकी प्रभारी पीयूष बघेल ने बताया कि तोयनार नाले के पास स्थित मंगलू मरकाम का खेत उसके भतीजे लखमू पोयामि के खेत से जुड़ा हुआ है। कुछ साल पहले दोनों परिवारों ने अपने अपने जमीन का बंटवारा कर लिया था। जमीन बंटवारे के बाद से ही लखमू उसके खेत की फसल खराब होने का दोष देते हुए अपने चाचा मंगलू के साथ विवाद करता रहता था। बीते शुक्रवार को भी खेत की फसल खराब होने की बात को लेकर मंगलू और लखमू के बीच विवाद हुआ था।

देर रात मंगलू जब अपने परिवार के साथ घर में सो रहा था तभी करीबन 11 बजे लखमू वहां अचानक पहुंच गया। इसके बाद लखमू ने गहरी नींद में सो रहे मंगलू पर टँगीये से ताबड़तोड़ हमला करना शुरू कर दिया। हमले के दौरान मंगलू की पत्नी और बेटा भी जाग गए। इसके बाद मंगलू की पत्नी ने बीच बचाव करने की कोशिश की। लेकिन आक्रोशित लखमू ने धक्का देते हुए मंगलू की पत्नी और बेटे को भी जान से मारने की धमकी देने लगा। टँगीये से हमला करने के बाद लखमू ने चाकू से मंगलू का गला काट दिया। जिसकी वजह से मंगलू की मौके पर ही मौत हो गई।

इस खूनी मंजर को देखने के बाद मंगलू की पत्नी अपनी और बेटे की जान बचाने के लिए जंगल में भाग गए। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारा भतीजा भी फरार हो गया।

सुबह जब मंगलू की पत्नी और बेटा दोनों घर वापस पहुंचे तो उन्होंने मंगलू को मृत पाया। इसके बाद मृतक की पत्नी ने इस घटना की जानकारी गांव के सरपंच के साथ अन्य जनप्रतिनिधियों को दी।

जानकारी मिलने के बाद गांव के जनप्रतिनिधियों ने इस मामले की सूचना शनिवार की दोपहर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल ही आरोपी की पतासाजी में जुट गई। इसी दौरान पुलिस ने आरोपी को गांव के पास के जंगल से गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है

कर्मचारियों के अनिश्चितकालीन हड़ताल को माओवादियों का समर्थन, ज़ारी किया प्रेस नोट,,,,,,,,,,,,,,, दीपक मरकाम की रिपोर्ट,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

0

कर्मचारियों के अनिश्चितकालीन हड़ताल को माओवादियों का समर्थन, ज़ारी किया प्रेस नोट,,,,,,,,,,,,,,,

दीपक मरकाम की रिपोर्ट,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

रायपुर :::::::::छग कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन द्वारा आगामी 22 अगस्त से किये जाने वाले अनिश्चितकालीन हड़ताल को माओवादियों ने अपना समर्थन दिया है।

भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमिटी ने प्रेस नोट ज़ारी कर कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल का समर्थन करने की अपील की है।

विकल्प नामक प्रवक्ता द्वारा जारी किए गए इस प्रेस नोट में कहा गया है कि छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की ओर से अपनी जायज मांगों के लिए आगामी 22 अगस्त से प्रस्तावित अनिश्चितकालीन हड़ताल का हमारी कमेटी दिल से समर्थन करती है, और मांगों को मानने तक हड़ताल को समाप्त न करने, आंदोलन को जारी रखने का आह्वान करती है।

राज्य के सभी कर्मचारियों, अधिकारियों, शिक्षकों से आह्वान है कि उक्त अनिश्चितकालीन हड़ताल में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले। इसके साथ ही प्रेस विज्ञप्ति में राज्य के तमाम मजदूर संगठनों, किसान संगठनों, जनता एवं जनवादियों, मानवाधिकार संगठनों से उक्त हड़ताल को सफल बनाने लिए यथासंभव मदद करने की अपील की गई है।

कर्मचारियों की मांगों को ठहराया जायज़
प्रेस विज्ञप्ति में कर्मचारियों की मांगों को जायज़ ठहराते हुए फेडरेशन का आह्वाहन करते हुए कहा कि वह हड़ताल को तोड़ने, हड़तालियों को दिग्भ्रमित करने, नेताओं में फूट डालने, लालच देने, नौकरी से बर्खास्त करने की धमकी देने की सरकारी कोशिशों को नाकाम करें और हड़तालियों का हौसला बुलंद रखे।

*जोनल कमेटी आप लोगों की मांगों को जायज ठहराती है। समान काम के लिए समान वेतन के उसूल के अनुसार भी केंद्रीय कर्मचारियों के समान महंगाई भत्ते की मांग न्यायसम्मत है *

केंद्र की भाजपा सरकार को बनाये निशाना,,,,

विज्ञप्ति में माओवादियों द्वारा केंद्र सरकार को भी निशाना बनाने की बात कही गयी है।

विज्ञप्ति में केंद्र, राज्य सरकारें चूंकि देशी, विदेशी कारपोरेट घरानों एवं साम्राज्यवादी वित्तीय संस्थाओं जैसे आइएमएफ और विश्व बैंक के हित में एवं उनकी शर्तों पर ही सरकारी कर्मचारियों व अधिकारियों के वेतन-भत्तों का निर्धारण कर रही हैं, इसलिए देशी, विदेशी कारपोरेट घरानों सहित साम्राज्यवादी वित्तीय संस्थाओं, केंद्र की ब्राह्मणीय हिंदुत्व फांसीवादी भाजपा सरकार को अपने आंदोलन का निशाना बनाए।

बीजेपी की 1 लाख युवाओं के साथ विरोध प्रदर्शन की जमकर तैयारी ; कलेक्टर बोले- नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई…,,,,,,,,,,,,,,,, दीपक मरकाम की रिपोर्ट,,,,,,,,,,,,,,,

0

बीजेपी की 1 लाख युवाओं के साथ विरोध प्रदर्शन की जमकर तैयारी ; कलेक्टर बोले- नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई…,,,,,,,,,,,,,,,, दीपक मरकाम की रिपोर्ट,,,,,,,,,,,,,,,

रायपुर,,,,,

24 अगस्त को भारतीय जनता पार्टी राजधानी रायपुर में प्रदेश स्तरीय विरोध प्रदर्शन करने के तैयारी में है। भाजपा का टारगेट है रायपुर शहर में एक लाख युवाओं को जुटाना। बेरोजगारी, बढ़ते अपराध, नशाखोरी, बेरोजगारी भत्ता जैसे मुद्दों पर कांग्रेस सरकार के खिलाफ ये प्रदर्शन होगा।

मगर अब प्रशासन ने इस तरह के कार्यक्रम को लेकर सख्ती बढ़ाने का एलान किया है। इस मामले पर भाजपा और रायपुर जिला प्रशासन के बीच खींचतान होती नजारा रही है। भाजपा की विरोध प्रदर्शन के तैयारी की खबरों के बीच अब जिला प्रशासन ने कमर कस ली है । कलेक्टर सर्वेश्वर भूरे ने अफसरों से कह दिया है कि संगठन कोई भी हो नियम तोड़ा तो कार्रवाई जरूर होगी। इसके लिए कलेक्टर ने SSP प्रशांत अग्रवाल, जिला प्रशासन के अधिकारी और पुलिस अफसरों के साथ बैठक करके रणनीति तय कर ली है। दूसरी तरफ भाजपा विरोध प्रदर्शन को जोरदार बनाने में लगी है।

बीजेपी की बैठक पर मंथन।
भाजपा की नई टीम पर अहम जिम्मा

भारतीय जनता पार्टी ने जब इस विरोध प्रदर्शन की रुपरेखा तैयार की थी तब प्रदेश अध्यक्ष थे विष्णु देव साय और नेता प्रतिपक्ष थे धरम लाल कौशिक। यह दोनों ही पदाधिकारी अब बदले जा चुके हैं। अरुण साव अब प्रदेश अध्यक्ष हैं नए नेता प्रतिपक्ष बने हैं नारायण सिंह चंदेल। दोनों की नई टीम पर विरोध प्रदर्शन को प्रभावी बनाने का अहम जिम्मा है। इस कार्यक्रम के ठीक चार दिन बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रायपुर पहुंच रहे हैं और उनके बाद केंद्र गृहमंत्री अमित शाह।

बृजमोहन अग्रवाल ने लगाया जोर

भारतीय जनता पार्टी के बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर की बैठकों में बृजमोहन अग्रवाल पूरी तरह से जोर लगा रहे हैं। युवाओं के मुद्दे पर इस प्रदर्शन में लोगों को कनेक्ट करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा युवाओं में जो गुस्सा है वह जल्द ही सड़कों पर नजर आएगा।

हम FIR से नहीं डरते

रायपुर का प्रशासन विरोध प्रदर्शन, धरना प्रदर्शन, जुलूस को लेकर सख्ती बरत रहा है, इसे लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने बताया कि, हम प्रशासन के कार्रवाई या FIR किए जाने की धमकियों से डरने वाले नहीं है। हमने विरोध प्रदर्शन की रुपरेखा तय की है । युवा मोर्चा सड़कों पर उतरेगी और बेरोजगार युवकों के हक की आवाज बुलंद करेगी। पूरे प्रदेश से इस अभियान में युवा जुटेंगे। इस विरोध प्रदर्शन के कार्यक्रम में शामिल होने भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या खुद पहुंच रहे हैं।


कलेक्टर SSP की बैठक,,,,,,,
कलेक्टर SSP की बैठक में ये तय हुआ,,,,,

रायपुर कलेक्टर सर्वेश्वर भूरे ने शहर की कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के मद्दे नजर एक बैठक का आयोजन हाल ही में किया था। इस बैठक में अधिकारियों को भी खबर लगी कि भाजपा आने वाले दिनों में बड़ा प्रदर्शन करने के तैयारी में है। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों से दो टूक कह दिया संगठन कोई भी हो धरना प्रदर्शन या जुलूस रैली बिना अनुमति के नही निकाली जाएगी। अगर अनुमति के बाद कार्यक्रम होता है उसमें अचानक बदलाव किया जाता है तो संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों से यह भी कहा है कि विरोध प्रदर्शन वाले दिन रूट डायवर्ट करें ताकि ट्रैफिक की समस्या पैदा न हो। विरोध प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से होना चाहिए।

*Pv110 मणिपुर पहुंचे भाजपा के कार्यकर्ता पदाधिकारी मृतकों के परिजनों से मिल दुख जाहिर कर सांत्वना दिए।आर.एल.कुलदीप की रिपोर्ट:-*

0

*Pv110 मणिपुर पहुंचे भाजपा के कार्यकर्ता पदाधिकारी मृतकों के परिजनों से मिल दुख जाहिर कर सांत्वना दिए।आर.एल.कुलदीप की रिपोर्ट:-*

कांकेर:-
प्रधानमंत्री आवास मिलने की आस लगाए बैठे थे परिजन इंतजार करते जिंदगी हुई खत्म, रेत गिरा कर रखे थे मृतक परिवार पिछले 2 सालो से अगर प्रधानमंत्री आवास मिल गया होता तो शायद जिंदगी बच जाति परल कोटा क्षेत्र के अंतर्गत इरपनार पी.वी. 110 मणिपुर दीवार ढहने से मासूम बच्चे सहित पांच लोगों की मौत बेहद दर्दनाक घटना के बारे में पता चलते ही भारतीय जनता पार्टी के जिला भाजपा उपाध्यक्ष असीम राय ने अपनी टीम के साथ गांव का दौरा किया एवं मृतक परिवार के परिजनों के साथ एवं ग्राम वासियों साथ अपनी संवेदना व्यक्त की एवं कहा कि इस दु:ख की घड़ी में हम आपके साथ हैं मृतक परिवार कुछ वर्षों से ही शासन से आवास की मांग करती रही है कि उनक मकान जर्जर हो चुकी है उसने ग्राम पंचायत एवं शासन से मांग किया लेकिन आवास नहीं मिला जायजा लेने से पता चला की उनका नाम ग्राम पंचायत 2011आवास सूची एवं आवास प्लस सूची में नाम है ही नहीं। मकान बनाएंगे करके रेती भी गिराया गया था ग्राम वासियों से चर्चा करते हुए पाया गया कि गांव में मूलभूत समस्याओं की कमी है। स्कूलों में नल चालू नहीं है रास्ता बहुत ही खराब है कभी भी मूरमी करण भी नहीं हुआ इस पर श्री असिम राय ने कहा की मोदी सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 2022 तक सबको मकान पक्का मिलना था वर्तमान सरकार असंवेदनशील सरकार एवं भूपेश सरकार जो 800000 आवास को केंद्र सरकार को वापस कर दिया यदि सरकार आवास को वापस नहीं किए होते तो कई गरीब 2022 तक सब को पक्का मकान मिलता इससे नाराजगी दिखाते हुए । वर्तमान सरकार की पंचायत मंत्री टी. एस. सिंह देव ने अपने पंचायत विभाग से इस्तीफा दे दिए हैं। सरकार बनने के बाद से अब तक किसी भी गरीब किसान मजदूर को आवास नहीं मिला यदि क्षेत्र के विधायक अनूप नाग संवेदनशील होता तो पलकोट क्षेत्र के विकास होता अब तक के 4 साल होने के बावजूद भी किसी भी गांव में कोई हितग्राही को एक आवास अब तक नहीं मिला यह इसकी विकास है । स्कूल के बाजू में जो हैंडपंप हैं तुरंत उसमें पाइप लगाकर के हैंडपंप को चालू किया जाए इस हेतु असीम राय ने हैंडपंप विभाग को फोन करके तुरंत 5 पाइप लाकर के लगाने की बात कही । पी.वी 110 की बात करें तो गांव में न सड़क ना बिजली और ना पक्की नाली और ना ही पुल पुलिया की सुविधा है ।स्कूल भवन जर्जर हालत में है । घटना घटने के बाद अनाप-शनाप में गांव का सर्वे किया जा रहा है पता नहीं हकीकत में गांव का विकास होगा या नहीं इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सुनीता मंडल ने कहा कि जो भी समस्या है समस्या को नोट किया गया एवं कलेक्टर से बात करके तुरंत समस्याओं का समाधान करने की बात कही। भाजपा मंडल अध्यक्ष बांदे रतन हलदर ने कहा कि पंचायत में केंद्र सरकार के द्वारा 14 वित्त एवं 15 वित्त में सरकार जो पैसा भेजते हैं उसे कौन-कौन से विकास कार्य अब तक के हुए हैं इस बात पर भी प्रकाश डाला गया इस पैसे से वे क्या काम करते हैं इस बात को भी उठाया गया गांव वाले ने कहा इस पर हमारे गांव में कोई भी विकास मूलक कार्य हुआ ही नहीं। महिला मोर्चा बांदे मंडल के अध्यक्ष असीमा शाहा ने गांव की महिलाओं से बात की एवं उनकी मूलभूत समस्याओं के बारे में जानकारी ली और उन्हें एकजुट होने की बात कही इस अवसर पर किसान मोर्चा जिला महामंत्री स्वपन तरफदार ने किसानों की समस्या को सुने और उन समस्याओं को शासन तक पहुंचाने का बात कही यदि इस प्रकार की समस्या का समाधान नहीं होते आने वाले समय में सभी गांव वालों के साथ मिलकर के आंदोलन करने की बात कही इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि गणेश शाह ने कहा भूपेश बघेल यूपी में मृतक परिवार को 5000000 दे सकते हैं। पी.वी. 110 में 5 लोगों की मृत्यु हुई है इस मृतक परिवार के परिजनों को एक करोड़ रुपया देना चाहिए। किसान मोर्चा बांदे मंडल के मंडल अध्यक्ष पलाश मिस्त्री ने कहा क्षेत्र के विधायक अनूप नाथ 20 लाख का चेक दे करके क्या साबित करना चाहते हैं । इस अवसर पर पी.वी. 110 के समस्त गणमान्य नागरिक बंधुओं पीड़ित परिवार ग्रामवासी उपस्थित थे।

वर्ष 2022-23 में अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आनलाईन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के तिथि मे वृिद्ध,,,,,,,, भोपाल पटनम से मुर्गेश शेट्टी की रिपोर्ट,,,,,,

0

वर्ष 2022-23 में अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आनलाईन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के तिथि मे वृिद्ध,,,,,,,,

भोपाल पटनम से मुर्गेश शेट्टी की रिपोर्ट,,,,,,

बीजापुर::::: 20 अगस्त 2022- बीजापुर जिले में संचालित समस्त शासकीय/अशासकीय महाविद्यालय, आईटीआई एवं पालिटेक्नीक संस्था जिनमें अध्ययनरत अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति वितरण की पात्रता है। वह शिक्षा सत्र 2022-23 में भी पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति (कक्षा बारहवी से उच्चतर) की स्वीकृति एवं वितरण की कार्यवाही ।
http://postmatric.scholarship.cg.nic.in के वेब साईट पर आनलाईन की जा रही है। छत्तीसगढ़ राज्य में संचालित कुछ पाठ्यक्रम की महाविद्यालयों में विद्यार्थियों के प्रवेश विलंब से प्रारंभ होने तथा घोषित नही होने के फलस्वरूप तिथि में वृद्धि की गई है। जिसके अर्न्तगत विद्यार्थियों द्वारा आनलाईन आवेदन हेतु नवीन अथवा नवनीकरण की तिथि 16 अगस्त 2022 से अंतिम तिथि 30 सितंबर 2022 नियत है। वहीं ड्राफ्ट प्रपोजल लाक करने हेतु 16 अगस्त 2022 से 10 अक्टूबर 2022 तक निर्धारित है एवं सेंक्सन आर्डर लाक करने हेतु 16 अगस्त 2022 से 20 अक्टूबर 2022 तक तिथि निर्धारित की गई है।
उक्त निर्धारित तिथि के पश्चात पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति आफलाईन अथवा आनलाईन किसी भी प्रकार के आवेदन स्वीकार नहीं की जाएगी। उक्त तिथि तक कार्यवाही पूर्ण नही करने पर संबंधित विद्यार्थी छात्रवृति से वंचित होने पर संस्था प्रमुख स्वतः जिम्मेदार होंगे। इसके अतिरिक्त यह भी निर्देश है कि पूर्व में जारी विज्ञापन द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थियों को National Scholarship Portal पर पंजीयन करने हेतु निर्देशित किया गया था। भारत सरकार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय नई दिल्ली के नए निर्देशानुसार अनुसूचित जाति वर्ग के सभी विद्यार्थियों को केवल राज्य पोर्टल पर ही आवेदन किया जाना है। पूर्व में विद्यार्थियों द्वारा National Scholarship Portal पर आवेदन किया जा चुका है। उन विद्यार्थियों को भी पुनः राज्य पोर्टल पर आवेदन किया जाना है।
वर्ष 2021-22 से छात्रवृति का भुगतान PFMS के माध्यम से किया जा रहा है। PFMS द्वारा आधार आधारित भुगतान की जा रही है अतः सभी विद्यार्थी आनलाईन आवेदन करते समय आधार से लिंक बैंक खाता की प्रविष्टि कराना सुनिश्चित करेंगे।