Home Blog Page 686

छत्तीसगढ़ बीजेपी: बघेल को श्राप है, वो सच बोलेंगे तो उनका सर टुकड़े -2 हो जाएगा, जानिए क्या कहा कॉंग्रेस ने ,,,,, दीपक मरकाम की रिपोर्ट,,,,

0

छत्तीसगढ़ बीजेपी: बघेल को श्राप है, वो सच बोलेंगे तो उनका सर टुकड़े -2 हो जाएगा, जानिए क्या कहा कॉंग्रेस ने ,,,,, दीपक मरकाम की रिपोर्ट,,,,

रायपुर: भारतीय जनता पार्टी की छत्तीसगढ़ प्रभारी डी पुरंदेश्वरी ने मंगलवार को छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल सरकार पर 2018 में सत्ता में आने के बाद से युवाओं को रोजगार देने के झूठे दावे करने का आरोप लगाया. भाजपा नेता डी पुरंदेश्वरी ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर राज्य में बेरोजगारी बढ़ने का आरोप लगाया और कहा कि भूपेश बघेल जी को श्राप है कि यदि वह सच बोलेंगे, तो उनका सर हजार टुकड़ों में टूट जाएगा, इसलिए वह कभी भी सच नहीं बोलते हैं और हमेशा झूठ बोलते हैं. पुरंदेश्वरी के बयान पर कांग्रेस ने नाराजगी जताई है और उनसे माफी मांगने के लिए कहा है.

भाजपा के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा की छत्तीसगढ़ प्रभारी ने कहा कि राज्य सरकार चुनावी वादों को पूरा करने में विफल रही है और इसके विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा राज्य सरकार के खिलाफ ‘मेगा’ विरोध-प्रदर्शन करने जा रहा है.

पुरंदेश्वरी ने आगे कहा कि सीएम बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार युवाओं से किए गए अपने वादों को पूरा करने में पूरी तरह से विफल रही है. आपको बता दें की कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में 36 वादे किए थे. कांग्रेस ने अपने हाथों में पवित्र ‘गंगाजल’ लेकर उन्हें पूरा करने का वादा किया था.

बीजेपी प्रभारी ने कहा कि कांग्रेस ने एक लाख युवाओं को रोजगार देने तथा दस लाख युवाओं को 2500 रुपये प्रति माह बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था. मुख्यमंत्री से सवाल करते हुए पुरंदेश्वरी ने कहा कि क्या मुख्यमंत्री की ओर से कितने युवाओं को बेरोजगारी भत्ता दिया गया है, इस संबंध में श्वेत पत्र जारी करने के लिए तैयार हैं. कांग्रेस ने राज्य के प्रत्येक परिवार को रोजगार देने का भी वादा किया था, लेकिन क्या सीएम जवाब देंगे कि कितने परिवारों को नौकरियां दी गईं.

पुरंदेश्वरी ने कहा कि भाजयुमो के कार्यकर्ता युवाओं से किए गए वादों को पूरा करने में राज्य सरकार की विफलता के विरोध में मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास का घेराव करने के लिए विरोध-प्रदर्शन करने की पूरी तैयारी कर ली गई है. भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद तेजस्वी सूर्या प्रदर्शन और घेराव विरोध का नेतृत्व कर रहे हैं. उन्होंने कांग्रेस सरकार पर छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी दर देश में सबसे कम होने का झूठा दावा करने का भी आरोप लगाया.

भाजपा नेता ने दावा किया है कि कांग्रेस ने एक निजी एजेंसी, सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए यह दावा किया कि राज्य में बेरोजगारी दर सबसे कम है, यदि ऐसा है, तो सरकार द्वारा जारी 400 पदों पर भर्ती के लिए 20,000 आवेदन कैसे प्राप्त हुए. हाल ही में जब भाजयुमो ने राज्य भर में ‘बेरोजगारी’ कैंप का आयोजन किया, तो उसे बेरोजगार लोगों से 2.80 लाख आवेदन प्राप्त हुए.

दूसरी ओर भाजपा नेता के भड़काऊ बयान पर कांग्रेस ने नारागजी जताई है और कहा है कि इस बयान के लिए वह माफी मांगे. प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा है कि भाजपा प्रभारी के बयान से छत्तीसगढ़ में पार्टी की लगातार हो रही हार की बौखलाहट साफ दिखने लगी है. कांग्रेस नेता ने कहा कि उनके बयानों ने असंवेदनशीलता और अमानवीयता की सारी सीमाओं को तोड़ दिया है और ऐसे अनिष्ट की कामना छत्तीसगढ़ में अपने दुश्मन के बारे में भी नहीं की जाती, यह आचरण और बयान छत्तीसगढ़ की संस्कृति के खिलाफ है.

गौरतलब है कि 15 साल छग की सत्ता में रही भाजपा को कांग्रेस ने 2018 के विधानसभा चुनावों में पछाड़कर शानदार जीत हासिल की थी. आने वाले चुनाव को देखते हुए भाजपा ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है, बेरोजगरी के मुद्दे पर आज छत्तीसगढ़ भाजपा कार्यकर्ता और प्रभारी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं

मोहला ……सी जी टी ए ने अनिश्चितकालीन हड़ताल से बनाई दूरी – जितेंद्र पटेल जिलाअध्यक्ष सीजीडीए मोहला मानपुर चौकी

0

मोहला…….नव गठित जिला मोहला मानपुर चौकी के छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन की जिला इकाई के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री जितेंद्र पटेल जिला सचिव श्रीमती निर्मला कसारे, उपाध्यक्ष श्री रफीक खान मानपुर और संरक्षक श्री नरेंद्र सिंह की उपस्थिति में पटेल जी ने बताया की हमारे संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय शर्मा के नेतृत्व में शुरू की गई अनिश्चित कालीन आंदोलन की अनदेखी करने व अपने अदूरदर्शिता और अनुभवहीनता के कारण ही कर्मचारी अधिकारी का अनिश्चित कालीन आंदोलन की स्थिति टाय टाय फिस की हो गई हैं ।उन्होंने अपने जिले के छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के सभी सदस्यों द्वारा अधिकारी कर्मचारी के इस आंदोलन से अलग रहने की अपील की जिसका परिणाम रहा कोई भी संगठन का साथी इस आंदोलन में शामिल नहीं हैं ।और कहा की हमारी प्रदेश संगठन का नेतृत्व मजबूत हाथों में हैं उनकी बनाई गई रणनीति के कारण ही आज हमारा संविलियन हुआ और शिक्षक की पूर्ण गरिमा प्राप्त किये। हर बार सफलता दिलाने वाले संजय शर्मा जी के नेतृत्व के प्रति हमारा विश्वास हैं। हमारी लंबित मांगो पर भी उनकी रणनीति बन गई हैं शीघ्र ही प्रथम नियुक्ति की गणना पेंशन के लिये। एल बी संवर्ग के व्याख्याता के प्रमोशन व सहायक शिक्षकों के वे विसंगति, पदोन्नति , व क्रमोंनती, जैसे मांगो पर आंदोलन संभावित हैं। प्रदेश के संभाग प्रभारी श्री विनोद गुप्ता के प्रति भी आभार जताया।प्रांतीय महा सचिव श्री शैलेन्द्र यदु, प्रांतीय संगठन मंत्री श्री बाबूलाल लाड़े, किशन देशमुख ने नव गठित जिले मोहला मानपुर चौकी के नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष श्री जीतेन्द्र पटेल, जिला सचिव श्रीमती निर्मला कसारे मैडम औरजिला उपाध्यक्ष श्री रफीक खान जी व सरक्षक श्री नरेंद्र सिंग,श्री अजय पाण्डेय,सहित श्री सईद कुरैशी, नरेंद्र सिंग,पीलालाल देशमुख,दुष्यंत अवस्थी, जोहित मरकाम प्रवीण ठाकुर,मनोज देशमुख, राकेश देशमुख,कमलेश बोरकर, गौरी शंकर साहू, नूतन साहू सेवाराम जोशी, चन्द्रभूषण पाण्डेय, केवल साहू, हीरालाल आर्य गैन्द राम टंडन, कैलाश कन्नौजे, चेतन निषाद, अमिला सर, उर्मिला मेडम चौकी चेतन सोनी, राकेश देवांगन,जितेंद्र ठाकरे अजीताभ वर्मा आशीष वर्मा विष्णु निषाद खिलेन्द्र श्रीमती उर्वशी सेनापति, श्रीमती सुलोचना देशमुख, हेमलता बढ़ाई साहू,मलेश मालेकर, सहित सभी पुरे मोहला ब्लाक को बधाई दी हैं

बस्तर फ़ाईटर भर्ती प्रक्रिया में में गड़बड़ी का आरोप, उच्च स्तरीय जांच दल बनाने जनसभा के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस महानिरीक्षक के नाम सौंपा ज्ञापन,,,,,,,,,,, दीपक मरकाम की रिपोर्ट,,,,,,,,,,,,,,,

0

बस्तर फ़ाईटर भर्ती प्रक्रिया में में गड़बड़ी का आरोप, उच्च स्तरीय जांच दल बनाने जनसभा के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस महानिरीक्षक के नाम सौंपा ज्ञापन,,,,,,,,,,,

दीपक मरकाम की रिपोर्ट,,,,,,,,,,,,,,,

बस्तर फ़ाइटर भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप, स्टे लगवाने जाएंगे , कोर्ट – जनसभा,,,,

जगदलपुर ::::::::: बस्तर फ़ाइटर भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए बस्तर संभाग के सभी जिलों के अभ्यर्थियों द्वारा अपने अपने जिला के पुलिस अधीक्षकों से शिकायत की जा रही है। बस्तर संभाग के लगभग 57 हज़ार अभ्यार्थीगण सीधे तौर पर जनसभा से तब से जुड़े हुये हैं, जब बस्तर फ़ाइटर की भर्ती ही अधर में थी।

जानकारी होकि भर्ती प्रक्रिया के दौरान विभिन्न श्रेणियों में प्रतिभागियों को अंक दिए गए हैं जिसके बाद ओव्हर-आल मार्किंग करके अंतिम चयन सूची जारी की गई है। जिसके बाद बस्तर फ़ाइटर बनकर देश की सेवा करने की इच्छा रखने वाले लगभग 57000 युवाओं में से 2100 युवाओं का चयन हुआ तथा बाकी अपनी नियुक्ति नही होने पर भर्ती प्रक्रिया के ऊपर सवालियां निशान उठा रहे हैं।

बस्तर संभाग के जगदलपुर, कोंडागांव, नारायणपुर, कांकेर, दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर सभी सात ज़िलों के बस्तर फ़ाइटर अभ्यर्थियों द्वारा बस्तर के युवाओं के हक़ अधिकार के लिए आवाज़ बुलंद करने वाली युवा संगठन युवासभा के प्रमुख संरक्षक डॉ. अरुण पाण्डेय् से संपर्क कर मामले में सहयोग करने के लिए कहा गया। जिसपर सभी जिलों के बस्तर फ़ाइटर अभ्यर्थियों को साथ लेकर 22 अगस्त को बस्तर ज़िला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच कर भर्ती प्रक्रिया में हुए कथित गड़बड़ी की उच्च स्तरीय जांच और अभ्यर्थियों को दिए गए अंक को सार्वजनिक करने की मांग की गई है। युवासभा के संरक्षक डॉ. अरुण पाण्डेय् की मांग पर पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों व चयन समिति के सदस्यों के बीच वार्तालाप के लिए सहमति बनी तथा यह तय हुआ कि अभ्यार्थीगण जिन्हें अपनी भर्ती में गड़बड़ी की आशंका है वे अपने ज़िला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर आवेदन करके प्राप्त अंक देख सकते हैं।

चयन समिति के सदस्य, पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों युवासभा नेताओं की बैठक सम्पन्न

युवा सभा द्वारा 22 अगस्त को बस्तर संभाग के सातों ज़िलों के पुलिस अधीक्षक कार्यालय घेराव की तैयारी थी, लेकिन बस्तर मुख्यालय पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और युवासभा के संरक्षक डॉ. अरुण पाण्डेय् से बातचीत करके घेराव ना करने व मांगों पर उच्च अधिकारियों का ध्यानाकर्षण के आश्वासन पर शांतिपूर्ण तरीके से सिर्फ़ ज्ञापन सौंपा गया। चयन समिति की सदस्य व पुलिस में डीएसपी अपूर्वा क्षत्रिय, जगदलपुर नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के उपस्थिती में लगभग 3 घण्टे तक चली चर्चा के उपरांत 22 अगस्त से 31 अगस्त तक रिजल्ट और प्राप्तांकों को सार्वजनिक करने की शर्त बनी जिसके बाद युवासभा ने पुलिस अधीक्षक के माध्यम से बस्तर आईजी को ज्ञापन सौंपा है। डॉ. अरुण पाण्डेय् ने बताया कि 22 अगस्त से 31 अगस्त तक सभी ज़िला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर अभ्यर्थियों को उनके प्राप्त अंक दिखाए जाएंगे जिन अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया में सन्देह है वे अपना अंक यहां उपस्थित होकर देख सकते हैं।

*बस्तर फ़ाइटर के अभ्यर्थियों ने जताया युवासभा का आभार*

पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर 22 अगस्त को रिजल्ट व प्राप्त अंकों को सार्वजनिक रूप से देखने की सहमति बनने के बाद लगभग 57000 अभ्यर्थियों के चेहरों पर मुस्कान आई और निराशा के अंधेरे में रौशनी प्राप्त हुई है। जिसके बाद अभ्यर्थियों ने युवासभा का आभार व्यक्त किया है।

सुनो रायपुर में हैप्पी हेल्पिंग हैंड संस्था का हुआ एसएसपी प्रशांत अग्रवाल के हाथों सम्मान,,,,,,,,,,,,, दीपक मरकाम की रिपोर्ट,,,,,,,,

0

सुनो रायपुर में हैप्पी हेल्पिंग हैंड संस्था का हुआ एसएसपी प्रशांत अग्रवाल के हाथों सम्मान,,,,,,,,,,,,, दीपक मरकाम की रिपोर्ट,,,,,,,,

रायपुर,:::::::मेडिकल कालेज ऑडिटोरियम में रायपुर पुलिस ने सुनो रायपुर अभियान के अंतर्गत चलाये गए सायबर जागरूकता अभियान के तहत हैप्पी हेल्पिंग हैंड संस्था की प्रभा साहू,सिफ़ा सोनम,नीलम सिन्हा,हैदर अली,मिथिलेश चौहान,सुषमा ध्रुव,को रायपुर एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने सभी लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। आप को बतादें टिकरापारा थाना प्रभारी अमित कुमार बेरिया के नेतृत्व में हैप्पी हेल्पिंग हैंड संस्था ने सायबर जागरूकता अभियान में भाग लिया था।

युकां ने श्रमिक और किसानों का सम्मान कर मनाया मुख्यमंत्री भुपेश बघेल जी का जन्मदिन ,,,,,, दीपक मरकाम की रिपोर्ट,,,,,,,,,,,,,,,,

0

युकां ने श्रमिक और किसानों का सम्मान कर मनाया मुख्यमंत्री भुपेश बघेल जी का जन्मदिन ,,,,,,
दीपक मरकाम की रिपोर्ट,,,,,,,,,,,,,,,,

जिला पंचायत अध्यक्ष हेमंत ध्रुव की उपस्थिती में हुआ सम्मान समारोह

भानुप्रतापपुर :- आज प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 61वे पर जन्मदिन के अवसर पर  देवेंद्र यादव व श्री आकाश शर्मा निर्देश पर भानुप्रतापपुर सिन्धु भवन में पुर्व जिलाअध्यक्ष पार्षद पंकज राज वाधवानी के नेतृत्व में किसान पुत्र यशस्वी मुख्यमंत्री भुपेश बघेल जी के जन्मदिन को  युकां ने जिला पंचायत अध्यक्ष हेमंत ध्रुव की उपस्थिति में श्रमिक व किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाया गया , मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन के प्रति बहुत ही ज्यादा उत्साह देखा गया , सर्वप्रथम मध्यस्थ अतिथियों द्वारा समस्त कृषिको श्रमिक जनों के पास जाकर तिलक वंदन करते हुए साल , श्रीफल व मिठाई देते हुए सम्मान किया गया सम्मान समारोह के बाद कृषक श्रमिकों के साथ मिलकर युवा कांग्रेस ने केक काटा एक दूसरे को केक खिलाकर मुख्यमंत्री जी का जन्मदिन हर्ष के साथ मनाया
उद्बोधन की कड़ी में जिला पंचायत के अध्यक्ष हेमंत ध्रुव ने कहा कि मा. भूपेश बघेल जी अपने साढ़े 3 साल के कार्यकाल बहुत से जनकल्याणकार्री निती ले कर आए हैं जिनका सीधा फायदा किसान व मजदूरों को हुआ है चाहे वह 25 सौ रुपए में धान खरीदी हो या गौ मुत्र या गोबर खरीदी हो या आत्मानंद जैसे स्कूल हो यह सारे फैसले देश के किसी भी मुख्यमंत्री ने नहीं लिया जो काम हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने करके दिखाया है , जिस वजह से आज वह सभी के दिल में राज कर रहे हैं ।

जिला युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व पार्षद पंकज राज वाधवानी ने कहा की प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय श्री भूपेश बघेल जी ने प्रदेश में सबसे पहले किसान व श्रमिकों के उत्थान के बारे में सोचा और लगातार शासन की हर योजना किसान श्रमिकों को देखकर ही बनाई हैं आज प्रदेश के किसान आज भूपेश शासनकाल में अपने आप को खुशहाल पा रहे हैं वही श्रमिक पर्याप्त आय ले रहे हैं  मुख्यमंत्री युवा कांग्रेस के साथियों से अपील की थी कि मेरे जन्मदिन के उपलक्ष में अगर किसी का सम्मान करना है तो देश के अन्नदाता व देश के विकास में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले श्रमिकों का सम्मान करके मेरे जन्मदिन को मनाया जाए इसी तारतम्य में आज युकां द्वारा किसान व श्रमिक सम्मान दिवस के रूप में माननीय भूपेश बघेल जी का जन्मदिन हमने मनाया है व उनके दीर्घायु की कामना की है ।। मंच संचालन नरेंद्र कुलदीप जितेंद्र बेंजामिन जी ने किया। आज को सम्मान समारोह में जिला पंचायत के अध्यक्ष हेमंत ध्रुव पार्षद नरेंद्र कुलदीप सेवादल के ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र बेंजामिन पूर्व पार्षद सुरेश पंजवानी वरिष्ठ नेता हितेश तिवारी ,शिवा शुक्ला,पारस सोनी, राजीव युवा मितान के अध्यक्ष नवनीत ठाकुर सोशल मीडिया के कोऑर्डिनेटर आकाश यदु ,पूर्व शहर अध्यक्ष अजय पंजवानी,तुलाराम साहु , सरपंच छेरकु तुलावी ,वेद देवांगन, निलेश कटझरे , रामनाथ दुग्गा,दिनु नथानी, सियाराम दर्रों ,हमाल संघ,किसान व श्रमिक साथी उपस्थित थे ।

     
     

राष्ट्रपति,उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री,केन्द्रीय गृहमंत्री, लोकसभा अध्यक्ष और राज्यपाल सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जन्मदिन की दी बधाई,,,,,,,,, दीपक मरकाम की रिपोर्ट,,,,,

0

राष्ट्रपति,उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री,केन्द्रीय गृहमंत्री, लोकसभा अध्यक्ष और राज्यपाल सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जन्मदिन की दी बधाई,,,,,,,,, दीपक मरकाम की रिपोर्ट,,,,,

बधाई व शुभकामनाएं देने अनेक सामाजिक संगठन को लोग पहुंचे,,,,,,

प्रदेशभर से लोगों ने मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर दी बधाई,,,,,,,

रायपुर::::::
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिवस पर आज राष्ट्रपति सुश्री द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीश धनखड़, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी,लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह, केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और छत्तीसगढ़ की राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सहित अनेक केन्द्रीय मंत्री, राज्यों के मुख्यमंत्रियों, राष्ट्रीय नेताओं और राष्ट्रीय मीडिया के प्रतिनिधियों ने विभिन्न माध्यमों से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
राष्ट्रपति सुश्री मुर्मू, प्रधानमंत्री मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला और राज्यपाल सुश्री उइके ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री बघेल को बधाई देते हुए उनके स्वस्थ और सुदीर्घ जीवन की कामना की है। वहीं केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री बघेल से फोन पर बधाई व शुभकामनाएं दीं। वहीं राज्य के मंत्रीगण समेत संसदीय सचिवों व निगम-मंडल के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से सप्रेम भेंटकर जन्मदिवस पर बधाई व शुभकामनाएं दीं। साथ ही राज्य के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों,पुलिस अधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात कर मुख्यमंत्री को बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे भी मुख्यमंत्री को बधाई देने पहुंचे थे।

*लड्डुओं से तौले गए मुख्यमंत्री,गजमाला पहनाया :*
मुख्यमंत्री बघेल को उनके जन्मदिन पर बधाई देने मौजूद लोगों ने अलग-अलग तरह से अपना प्रेम और अपनी भावनाएं प्रकट कीं। इस मौके पर लोगों ने अपने प्रिय मुख्यमंत्री को लड्डुओं से तौला। वहीं अनेक लोगों ने गजमाला पहनाकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बधाई व शुभकामनाएं दीं।

*जन्मदिन पर बधाई देने पहुंचा पिहरीद का राहुल :*
मुख्यमंत्री बघेल के जन्मदिन के अवसर पर बधाई देने के लिए पिहरीद (जांजगीर-चाम्पा) का राहुल साहू अपनी मां के साथ बधाई देने पहुंचा। गौरतलब है कि दिव्यांग राहुल साहू अपने घर के पास बोरवेल में गिरने के बाद चर्चा में आया था। मासूम राहुल की जिंदगी बचाने के लिए मुख्यमंत्री ने प्रशासन को हरसंभव प्रयास करने के निर्देश दिए थे, जिसके परिणामस्वरूप 105 घंटे बाद मासूम राहुल को बोरवेल से सकुशल बाहर निकालने में सफलता मिली। फिर राहुल के उपचार को लेकर भी मुख्यमंत्री ने निर्देशित किया था और स्वयं जाकर उनके मुलाकात की थी।

*नन्हें धीमान को मुख्यमंत्री ने दुलारा :*
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को चाहने वाले उनके जन्मदिन पर दूर-दूर से बधाई देने पहुंचे थे। इसी कड़ी में कबीरधाम जिले के करती गांव के बैगा जनजाति का परिवार भी मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचा था। परिवार ने मुख्यमंत्री बघेल को पारम्परिक पगड़ी पहनाई और साफा भेंट कर बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस दौरान परिवार के साथ पहुंचे नन्हें धीमान को मुख्यमंत्री ने गोद में लेकर दुलारा और अपना प्यार दिया।

*रामनामी संप्रदाय और ब्रह्मकुमारी दीदीयों ने की मुलाकात :*
मुख्यमंत्री बघेल से आज उनके निवास में मुलाकात करने बड़ी संख्या में रामनामी संप्रदाय के लोग पहुंचे थे। वहीं ब्रह्मकुमारी दीदीयों ने भी मुलाकात कर मुख्यमंत्री बघेल को बधाई व शुभकामनाएं देने हुए लम्बी उम्र की कामना की।

*सैंडआर्ट में उकेरा मुख्यमंत्री बघेल का चेहरा :*
मुख्यमंत्री बघेल को उनके जन्मदिन के अवसर पर ओडिशा के प्रसिद्ध सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक के शिष्य गोपीनाथ महाराणा ने पुरी (ओडिशा) के समुद्र तट पर सैंड आर्ट में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का चेहरा उकेरकर जन्मदिन पर अपनी भावनाएं प्रकट कीं।

*अंबागढ़ चौकी थाना पुलिस ने शराब कोचिया शराब परिवहन करते रंगे हाथ पकड़ाया…..पढ़े पूरी खबर… मनीष कौशिक की रिपोर्ट*

0

थाना अंबागढ़ चौकी जिला राजनांदगांव दिनांक 23.08.2022
➡️ 01 शराब कोचिया शराब परिवहन करते रंगे हाथ पकड़ाया
➡️ आरोपी के कब्जे से 30 पौवा गोवा स्पेशल व्हिस्की अंग्रेजी शराब कुल मात्रा 5.400 बल्क लीटर कीमती 3600₹ का किया गया जप्त
➡️ थाना अंबागढ़ चौकी पुलिस की अवैध शराब पर लगातार कार्यवाही

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय राजनांदगांव श्री प्रफुल ठाकुर, OSD पुलिस मोहला मानपुर चौकी श्री अक्षय कुमार, अति0 पुलिस अधीक्षक मानपुर श्री पुपलेश कुमार, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अंबागढ चौकी श्री अर्जून कुर्रे के दिशा निर्देशन में चलाए जा रहे अवैध शराब परिवहन करने वालों के विरुद्ध धरपकड़ विशेष अभियान के कड़ी में थाना प्रभारी थाना अंबागढ़ चौकी निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े एवं थाना स्टाफ द्वारा विशेष मुहिम चलाकर एक शराब कोचिया को अंग्रेजी शराब परिवहन करते रंगे हाथ पकड़ा गया, आरोपी के कब्जे से एक सफेद पीले रंग के थैला में रखे 30 पौवा गोवा स्पेशल व्हिस्की अंग्रेजी शराब कुल मात्रा 5.400 बल्क लीटर कीमती 3600₹ को आरोपी भूपेंद्र कुमार सिन्हा पिता राजेंद्र कुमार सिन्हा उम्र 28 साल निवासी थैलीटोला थाना अंबागढ़ चौकी जिला राजनांदगांव के कब्जे से जप्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायालय पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया|

घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 22.08.2022 को थाना प्रभारी अंबागढ़ चौकी निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े के निर्देश पर सहायक उपनिरीक्षक हेमंत बोरकर, आरक्षक 1674 विजय कुर्रे, आरक्षक 1678 सुनील सिंह के अधिग्रहित वाहन सीजी 08 ए ए 1079 से थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग भ्रमण अवैध जुआ सट्टा एवं अवैध शराब पतासाजी पर रवाना हुए थे कि मुखबिर सूचना के आधार पर पांगरी रोड अंबागढ़ चौकी में आरोपी भूपेंद्र कुमार सिन्हा पिता राजेंद्र कुमार सिन्हा उम्र 28 साल निवासी थैलीटोला के कब्जे से रेड कार्यवाही कर 30 पौवा गोवा स्पेशल व्हिस्की अंग्रेजी शराब जिसके प्रत्येक पौवा में 180 मिलीलीटर शराब भरी सीलबंद कुल मात्रा 5.400 बल्क लीटर कीमती लगभग ₹3600 को आरोपी के कब्जे से विधिवत जप्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही कर माननीय न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया|

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना अंबागढ़ चौकी निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े, सहायक उपनिरीक्षक हेमंत कुमार बोरकर, आरक्षक 1678 सुनील सिंह एवं आरक्षक 1674 विजय कुर्रे सराहनीय योगदान रहा|

रायपुर: छत्तीसगढ़ बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक मोहला मानपुर तेज कुँवर नेताम ने मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जन्म दिवस पर दी बधाई एवं शुभकामनाएं

0

.रायपुर ………..छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई देने पहुंची बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक मोहला मानपुर तेज कुँवर नेताम साथ अनिल मानिकपुरी मनीष बंसोड़ आनंद मंडावी रामाधार परसाई संजू वीके प्रमोद श्रीवास मनीष कौशिक मोहला मानपुर कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मिलित थे

मुख्यमंत्री बघेल के जन्मदिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित कांग्रेसजनों ने मरीजों, वृद्धाजनों एवं दिव्यांगों को किया फल वितरण,,,,, दीपक मरकाम की रिपोर्ट,,,,,,

0

मुख्यमंत्री बघेल के जन्मदिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित
कांग्रेसजनों ने मरीजों, वृद्धाजनों एवं दिव्यांगों को किया फल वितरण,,,,, दीपक मरकाम की रिपोर्ट,,,,,,

कांकेर:-
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिवस पर जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा विविध कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें प्रातः 10 बजे कोमलदेव जिला चिकित्सालय कांकेर में मरीजों को फल का वितरण किया गया उसके पश्चात ग्राम कोदाभाट में स्थित शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विशेष विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं को फल का वितरण कर नांदनमारा स्थित वृृद्धा आश्रम में वृृद्धजनों को फल वितरीत कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के दीर्घायु होने का आर्शीवाद लिया इसके साथ ही कांग्रेसजनों ने निर्माणाधीन राजीव भवन (कांग्रेस जिला कार्यालय भवन कांकेर) के मजदूरों का भी सम्मान किया गया । इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष सुभद्रा सलाम ने कहा कि प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल जी के जन्मदिवस पर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह का माहौल है और इस खुशी के अवसर पर कांग्रेसजनों के द्वारा विविध आयोजन के माध्यम से मुख्यमंत्री जी के जन्मदिवस को एक यादगार बनाने के लिए आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विगत साढ़े तीन वर्षों में प्रदेश के किसान, मजदूर और गरीबों के जीवन में बदलाव लाकर उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत करने का कार्य किया गया है उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में चलाये जा रहे जनकल्याणकारी स्वास्थ्य, शिक्षा एवं मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के कारण से छत्तीसगढ़ का विकास तीव्र गति से हो रहा है। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुभद्रा सलाम, पर्यटन मण्डल सदस्य नरेश ठाकुर, नपाप कांकेर अध्यक्ष सरोज ठाकुर, जिला महामंत्री सुनील गोस्वामी, याशीन कराणी, मनोज जैन, रोमनाथ जैन, नरेश बिछिया, नीरा साहू, दिलीप नाग, अजय भाषवानी, आकाश राव, मुकेश तिवारी, गुलाब खान, सोमेश सोनी, लतीफ मेमन, आनंद चौरसिया, किशोर मरकाम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

​​​​​​​लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने राजधानी में निर्माणाधीन ब्रिज, रेलवे अंडर ब्रिज और एक्सप्रेसवे का किया निरीक्षण*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,, दीपक मरकाम की रिपोर्ट,,,,,,,,,

0

​​​​​​​लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने राजधानी में निर्माणाधीन ब्रिज, रेलवे अंडर ब्रिज और एक्सप्रेसवे का किया निरीक्षण*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,, दीपक मरकाम की रिपोर्ट,,,,,,,,,

रायपुर ::::::: लोक निर्माण मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने आज राजधानी रायपुर के विभिन्न इलाकों में निर्माणाधीन ब्रिज, रेलवे अंडर ब्रिज और एक्सप्रेसवे का सघन निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। श्री साहू ने कहा कि अधिकारी निर्माण कार्यों की सतत निगरानी करें।

लोक निर्माण मंत्री श्री साहू ने आज रायपुर के डीआरएम कार्यालय, गोगांव एवं तेलघानी नाका के पास के बन रहे अंडर ब्रिज, एक्सप्रेस-वे, तेलीबांधा ओवरब्रिज का निरीक्षण किया। उन्होंने रेलवे अंडर ब्रिज निर्माण से संबंधित अधिकारियों से कहा कि रेलवे से समन्वय कर कार्य समय पर पूर्ण करें। मंत्री श्री साहू ने एक्सप्रेस-वे और ब्रिज निर्माण से संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शेष बचे कार्यों को त्वरित गति से पूरा करें; ताकि इसका शीघ्र लोकार्पण हो सके और आम नागरिकों को इन क्षेत्रों में सुविधाजनक यातायात का लाभ मिल सके। निरीक्षण के दौरान संबंधित संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।