Home Blog Page 685

* कोड्रोजी रोड को खोद कर शासकीय समपत्ति नुकशान पहुचाने एवं पुलिस पार्टी पर हमला करने का आरोपी माओवादी गिरफ्तार , ,,,,थाना जांगला एवं केरिपु 222/ए की संयुक्त कार्यवाही , दीपक मरकाम की रिपोर्ट ,,,,,,,,

0

* कोड्रोजी रोड को खोद कर शासकीय समपत्ति नुकशान पहुचाने एवं पुलिस पार्टी पर हमला करने का आरोपी माओवादी गिरफ्तार ।
* थाना जांगला एवं केरिपु 222/ए की संयुक्त कार्यवाही ,
दीपक मरकाम की रिपोर्ट ,,,,,,,,

बीजापुर ::::: जिले में संचालित माओवादी विरोधी अभियान के तहत् दिनांक 25-08-2022 को थाना जांगला एवं केरिपु 222/ए समवाय का बल कोड्रोजी की ओर निकली थी । अभियान के दौरान ग्राम कॉन्डरोजी से 01 माओवादी किक्का उर्फ दियारी पिता बुधराम उम्र 32 वर्ष निवासी कोड्रोजी थाना जांगला को घेराबंदी कर पकड़ा गया ।

पकड़ा गया माओवादी दिनांक 16-8-2022 को ग्राम कोड्रोजी में निर्मित रोड को गैती फावड़ा से खोद कर शासकीय सम्पत्ति नुकशान पहुचाने की घटना एवं दिनांक 08-03-2016 को भुर्रीपानी एवं कोटमेटा के पहाड़ जंगल में पुलिस पार्टी के साथ मुठभेड़ की घटना में शामिल था । इसके अलावा थाना जांगला में गिरफ्तार माओवादी के विरूद्ध एक वारंट भी लंबित पाया गया ।

थाना जांगला में उक्त माओवादी के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही उपरान्त न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय बीजापुर पेश किया गया ।

राजनांदगांव जिले में ब्राउन सुगर का पहला मामला : 3 ब्राउन सुगर तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़े

0

पुलिस का एक के बाद एक अवैध तस्करों पर लगातार कार्यवाही

⏩ कुल 47 ग्राम ब्राउन सुगर एवं एक मोटर सायकल एवं नगदी रकम- 90000 /- रू० सहित कुल अन्तराष्ट्रीय किमती- 10,60,000/-रू0 की गई जप्ती

राजनांदगांव पत्रकारवार्ता मे पुलिस अधीक्षक ने ब्राउन शुगर मामले का बडा खुलासा किया है राजनांदगांव पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर के निर्देशन में चलाये जा रहे नशा उन्मुलन अभियान के तहत् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा पाण्डेय, सीएसपी राजनांदगांव गौरव राय, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस डोंगरगढ़ कृष्णा पटेल के मार्गदर्शन में लगातार अवैध तस्करों पर कार्यवाही कर लगाम लगाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत दिनांक 24.08.2022 को मुखबीर से सूचना मिला कि एक पुराने मोटर सायकल हीरो होण्डा सीबीजेड में मादक पदार्थ लेकर नागपुर से दुर्ग की ओर आने वाली है कि सूचना पर तत्काल मुखबीर सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर प्राप्त दिशा-निर्देश अनुसार पुलिस चौकी चिचोला प्रभारी उप निरीक्षक चेतन सिंह चन्द्राकर के द्वारा अपने चिचोला स्टाप सउनि विनोद कुमार वर्मा, प्र0आर0- 89 संजय चौधरी, प्र0आर0 122 रोहित पड़ोटि, प्र0आर0- 914 घनश्याम वर्मा, आर0- 1343 आशिष मानिकपुरी, आर0- 1741 लीलाधर मण्डलोई का टीम तैयार कर आर०टी०ओ० बैरियार ग्राम रामपुर (खातुटोला) के पास नाकाबंदी कार्यवाही कर नागपुर की ओर से आ रहे सीबीजेड मोटर सायकल वाहन क्रमांक सीजी 07 एलवाई 0612 को पकड़कर वाहन को चेक करने पर मोटर सायकल वाहन में एक सिल्वर रंग के रैपर में रखे 45 ग्राम ब्राउन सुगर मिला मोटर सायकल के चालक को नाम पता पूछने पर अपना नाम दीपक कुमार गुप्ता पिता श्री रामकिशोर गुप्ता उम्र 35 साल साकिन शंकर नगर बौद्ध विहार रोड शिव मंदिर के पास दुर्ग थाना मोहन नगर जिला दुर्ग (छ0ग0) एवं सवार व्यक्ति अपना नाम चित्रकांत राजपुत पिता स्व० प्रमोद सिंह राजपुत उम्र 31 साल साकिन ग्राम भरचट्टी थाना बेरला जिला बेमेतरा (छ0ग0) हाल- रिशभ ग्रीन सिटी सी-15, दुर्ग, थाना पुलगांव जिला दुर्ग (छ0ग0) का रहने वाला बताये व चालक दीपक कुमार गुप्ता द्वारा भिलाई के निवासी विवेक सोना उर्फ विवेक हट्टी का माल होना बताने पर उक्त आरोपियों के विरूद्ध धारा- 21 (बी) एनडीपीएस की विधिवत कार्यवाही कर तत्काल गवाहों एवं आरोपियों को साथ लेकर दुर्ग पंहूचकर विवेक सोना उर्फ विवेक हड्डी निवासी सेक्टर- 5 सडक: नंबर- 08 के पिछे भिलाई जिला दुर्ग (छ०ग०) को उसके घर के सामने पकड़कर आरोपी के कब्जे से 02 ग्राम ब्राउन सुगर एवं किमती नगदी- 90000 /- रू० जप्त कर विधिवत कार्यवाही कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जिसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जाना है। जप्त किये गये ब्राउन सुगर की कुल मात्रा – 47 ग्राम अन्तराष्ट्रीय किमती- 940000/-रू0 है, नगदी रकम- 90000 /- रू० एवं मोटर सायकल सीबीजेड वाहन क्रमांक सीजी 07 एलवाई 0612 किमती- 30000/-रू० है जुमला अन्तराष्ट्रीय किमती 10,60,000/-रू0 है। पुछताछ पर आरोपीगण लंबे समय से ब्राउन सुगर के कारोबार में संलिप्त होना पाया गया है।उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी छुरिया श्री राम अवतार ध्रुव, पुलिस चौकी प्रभारी उप निरीक्षक चेतन सिंह चन्द्राकर, विदेशीराम बिनिया, सउनि विनोद कुमार वर्मा, प्र0आर0 89 संजय चौधरी, प्र०आर० 122 रोहित पडोटि, प्र0आर0- 914 घनश्याम वर्मा, आर0- 1343 आशिष मानिकपुरी, आर0- 1741 लीलाधर मण्डलोई एवं भिलाई के आरोपी को पकड़ने में चौकी प्रभारी तुमड़ीबोड़ आलोक साहू एवं सायबर सेल से आर0-1146 आदित्य सिंह, आर0-1120 मनोज खुंटे का विशेष योगदान रहा है। गिरफ्तार आरोपियों का *नाम व पता* 01. दीपक कुमार गुप्ता पिता श्री रामकिशोर गुप्ता उम्र 35 साल साकिन शंकर नगर बौद्ध विहार रोड शिव मंदिर के पास दुर्ग थाना मोहन नगर जिला दुर्ग (छ०ग०)02. चित्रकांत राजपुत पिता स्व० प्रमोद सिंह राजपुत उम्र 31 साल साकिन ग्राम भरचट्टी थाना बेरला जिला बेमेतरा (छ०ग०) हाल- रिशभ ग्रीन सिटी सी-15, दुर्ग, थाना पुलगांव जिला दुर्ग (छ०ग०) 103. विवेक सोना उर्फ विवेक हड्डी निवासी सेक्टर- 5 सड़क नंबर- 08 के पिछे भिलाई जिला दुर्ग (छ0ग0)

चंडीगढ़ में आयोजित सतत विकास लक्ष्यों के स्थानीयकरण पर, दो दिवसिय राष्ट्रीय कार्यशाला में शामिल हुए ,जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुडियम,,,,, भोपाल पटनम से तेज नारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,

0

चंडीगढ़ में आयोजित सतत विकास लक्ष्यों के स्थानीयकरण पर, दो दिवसिय राष्ट्रीय कार्यशाला में शामिल हुए ,जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुडियम,,,,, भोपाल पटनम से तेज नारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,

बीजापुर:-संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा निर्धारित सतत विकास लक्ष्यों के स्थानीयकरण पर आधारित दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन 22से 23 अगस्त 2022को पंजाब राज्य के चंड़ीगढ़ में आयोजित किया गया ।

इस राष्ट्रीय कार्यशाला में उन पंचायतों को जमीनी स्तर पर स्वावलंबी बुनियादी ढांचे वाले गांवों के विषय को संस्थागत बनाने के लिए अभिनव मॉडल,रणनीतियों,दृष्टिकोणों, को प्रदर्शित करने और साझा करने के लिए एक मंच बनाया गया,जिसमे सड़क,पेयजल,स्वछता, स्ट्रीट लाईट, स्कूल,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र,सामान्य सेवा केंद्र,स्थानीय बाजार,आंगनबाड़ी केंद्र,पशुधन सहायता केंद्र,सामुदायिक केंद्र के क्षेत्रो में स्वावलंबी बनने के बारे में विषतार से बताया गया।

जिसमे 22राज्यो के अधिकारियो एवम जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया,जिसमे बीजापुर जिले से जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुडियम,सरपंच ग्राम पंचायत सँगमपल्ली सुनील उद्दे,एवम उपसंचालक पंचायत बीजापुर गीत कुमार सिन्हा शामिल हुए,।

इस कार्यशाला में छत्तीसगढ़ प्रदेश के ग्राम पंचायतों में स्वयं के संसाधनों का उपयोग करते हुए आत्मनिर्भर बनाने के लिए उठाए गए कदम और भविष्य की कार्ययोजनाओं के बारे में संक्षिप्त वीडियो के माध्यम से विस्तृत जानकारी समिल्लित अधिकारियों व प्रतिनिधियों द्वारा मंच पर दी गई।

संसदीय लोक लेखा समिति के अध्यक्ष एवं सदस्य छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे,,,,, दीपक मरकाम की रिपोर्ट,,,,,,,

0

संसदीय लोक लेखा समिति के अध्यक्ष एवं सदस्य छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे,,,,, दीपक मरकाम की रिपोर्ट,,,,,,,

रायपुर ::::: संसदीय लोक लेखा समिति के अध्यक्ष एवं सदस्य छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे हैं, जिसमें भाजपा और कांग्रेस के 15 सांसद शामिल हैं.।

लोक लेखा समिति के अध्यक्ष सांसद अधीर रंजन चौधरी एवं सदस्य कल बस्तर दौरे पर जाएंगे. इसके बाद 26 अगस्त को रायपुर में समिति की बैठक होगी.।

समिति के सदस्य छग विधानसभा का दौरा भी करेंगे. दौरे को लेकर सांसद जगदंबिका पाल ने कहा, यह महत्वपूर्ण दौरा है. समिति के सदस्य पार्लियामेंट के बजट से हुए कार्यों का अवलोकन करेंगे ।

सांसद रामकृपाल यादव ने रोजगार के मुद्दे पर प्रदेश की कांग्रेस सरकार को घेरा. उन्होंने कहा, मोदी सरकार रोजगार उपलब्ध करवा रही है. रोजगार दे रहे हैं तभी जनता ने दूसरी बार चुना है. छत्तीसगढ़ सरकार ने रोजगार को लेकर युवाओं को सब्जबाग दिखाया, लेकिन वादे पूरे नहीं किए.।

एसडीएम बीजापुर ने स्कूल, आश्रम एवं शिक्षण संस्थानों का किया आकस्मिक निरीक्षण,,,, स्कूली बच्चों को कोरोना वैक्सीनेशन, के संबंध में आवश्यक जानकारी दी,,,,,,, भोपाल पटनम से मुर्गेश शेट्टी की रिपोर्ट,,,,,,

0

एसडीएम बीजापुर ने स्कूल, आश्रम एवं शिक्षण संस्थानों का किया आकस्मिक निरीक्षण,,,,

स्कूली बच्चों को कोरोना वैक्सीनेशन, के संबंध में आवश्यक जानकारी दी,,,,,,, भोपाल पटनम से मुर्गेश शेट्टी की रिपोर्ट,,,,,,

बीजापुर 24 अगस्त 2022- कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार कटारा के निर्देशन में एसडीएम बीजापुर श्री पवन कुमार प्रेमी ने बीजापुर अनुभाग अंतर्गत माध्यमिक शाला दुगोली, सेंट चावरा, हाई स्कूल दुगोली, पोटा केबिन नैमेड़, हाई स्कूल धनोरा, नवीन आत्मानंद हिन्दी माध्यम स्कूल ईटपाल सहित एजूकेशन सिटी परिसर अंतर्गत केन्द्रीय विद्यालय, कन्या शिक्षा परिसर, एकलव्य विद्यालय एवं छू लो आसमान संस्थान का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी स्कूली बच्चों को कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने एवं स्वयं को संक्रमण से मुक्त रखने के लिए टीकाकरण की उपयोगिता के बारे में विस्तृत जानकारी दिए एवं टीकाकरण हेतु बच्चों को प्रोत्साहित किया। निरीक्षण के दौरान पोटाकेबिन नैमेड़ 20 बच्चों को स्वास्थ्य खराब होने की जानकारी होने पर त्वरित डॉक्टर को बुलाकर स्वास्थ्य जांच कराया। मौसमी बुखार सर्दी-खांसी की समस्या होने पर डॉक्टर द्वारा उपचार कर दवाई दिया गया। नैमेड़ स्थित निर्माणधीन पोटाकेबिन छात्रावास को जल्द पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इस दौरान शिक्षकों को समय पर उपस्थित होने, बच्चों को बेहतर शिक्षा देने स्कूल परिसर को साफ-सुथरा रखने, बच्चों के खान-पान एवं सेहत पर निगरानी रखने सहित बच्चों की स्वास्थ्य ज्यादा खराब होने पर त्वरित अस्पताल में भर्ती कराने एवं परिजनों को सूचित करने सहित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

साल में एक बार खुलता है मां लिंगेश्वरी मंदिर का द्वार, संतान की मनोकामना लेकर दूसरे राज्यों से भी आते हैं श्रद्धालु, जानिए कब कर सकेंगे माता के दर्शन… दीपक मरकाम की रिपोर्ट,,,,,,,,,,,,,,,,

0

साल में एक बार खुलता है मां लिंगेश्वरी मंदिर का द्वार, संतान की मनोकामना लेकर दूसरे राज्यों से भी आते हैं श्रद्धालु, जानिए कब कर सकेंगे माता के दर्शन…
दीपक मरकाम की रिपोर्ट,,,,,,,,,,,,,,,,

कोंडागांव::::::: साल में एक बार खुलने वाला आलोर की पहाड़ी के बीच गुफा में स्थित मां लिंगेश्वरी मंदिर इस साल 7 सितंबर बुधवार को खुलेगा, जिसका निर्णय मंदिर सेवा समिति के सदस्यों ने लिया. छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों से भी श्रद्धालु अपनी मनोकामना लिए माता के दर्शन को पहुंचते हैं. पिछले दो साल तक कोरोनो के चलते भक्त माता के दशर्न नहीं कर पाए थे.

देवी-देवताओं के धार्मिक आस्था के लिए पूरे विश्व में प्रख्यात बस्तर की खूबसूरत वादियों में शिवलिंग के अवतार में माता लिंगेश्वरी विराजमान हैं. ग्राम झाटीबन आलोर के पहाड़ों के बीच एक गुफा में मां लिंगेश्वरी हैं, जहां हर वर्ष हजारों की संख्या में भक्त अलग-अलग राज्यों से मन्नत की कामना लिए दर्शन करने आते हैं. अधिकांश निसंतान दंपती संतान की प्राप्ति के लिए माता के दर्शन करने आते हैं.

मंदिर सेवा समिति आलोर के संरक्षक नंदलाल दीवान ने बताया कि पिछले दो साल कोरोना काल के चलते भक्त माता के दर्शन नहीं कर पाए थे. गुफा का द्वार खोला गया था, लेकिन दर्शनार्थियों को माता का दर्शन नहीं कराया गया. इस बार श्रद्धालुओं के लिए मंदिर का गुफा 7 सितंबर को खोला जाएगा. मंदिर में भक्तों के प्रवेश पर रोक लगा दिया गया है, श्रद्धालुओं को मंदिर के बाहर से ही माता के दर्शन करने होंगे. श्रद्धालुओं को माता लिंगेश्वरी मेला का बड़ी बेसब्री से इंतजार रहता है. अलग-अलग राज्यों से भक्त मन्नत की कामना लिए दर्शन करने आते हैं. अधिकांश निसंतान दंपती संतान की प्राप्ति के लिए माता के दर्शन करने आते हैं.

CG TET 2022 : छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा की आवेदन प्रक्रिया शुरू, ऐसे करें अप्लाई और देखें एग्जाम शेड्यूल,,,,,, दीपक मरकाम की रिपोर्ट,,,,,,

0

CG TET 2022 : छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा की आवेदन प्रक्रिया शुरू, ऐसे करें अप्लाई और देखें एग्जाम शेड्यूल,,,,,, दीपक मरकाम की रिपोर्ट,,,,,,

रायपुर:::::::: : CG TET 2022 CPEB ने छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा (CG TET 2022) के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार उम्मीदवार 6 सितंबर 2022 तक सीजी टीईटी 2022 के लिए आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जाना होगा।

वहीं सीजी टीईटी परीक्षा का आयोजन 18 सितंबर 2022 को किया जाएगा। गौरतलब है कि परीक्षा के माध्यम से उम्मीदवारों को कक्षा पहली से 8वीं तक पढ़ाने के लिए पात्रता प्रदान की जाती है। जिसके तहत पहली से 5वी तक पढ़ाने के इच्छुक उम्मीदवारों को पेपर – 1 देना होता है। वहीं 6वीं से 8वीं के लिए पेपर 2 होता है।

नोटिफिकेशन के अनुसार पहली पाली 18 सितंबर को सुबह 9:30 बजे से 12:15 बजे तक होगी। वहीं दूसरी पाली 2:00 से शाम 4:45 तक चलेगी। इसके अलावा उम्मीदवार 7 से 9 सितंबर 2022 तक आवेदन पत्र में संशोधन कर सकेंगे।

वहीं परीक्षा का एडमिट कार्ड 12 सितंबर 2022 को जारी किया जाएगा। परीक्षा राज्य के 28 जिला मुख्यालयों में आयोजित की जाएगी। इसके अलावा उम्मीदवार इस लिंक vyapam.cgstate.gov.in/node/675पर जाकर परीक्षा संबंधी सभी डिटेल चेक कर सकते हैं।

बस्तर की बेटी पलक ने अबुधाबी में मिक्स मार्शल आर्ट्स में जीता रज़त पद,,,,, छत्तीसगढ़ प्रदेश सहित बस्तर का नाम किया रौशन,,,,,,, साँसद बस्तर ने अबुधाबी जाने आर्थिक सहायता की थी प्रदान,,,,,,,,, दीपक मरकाम की रिपोर्ट,,,,

0

बस्तर की बेटी पलक ने अबुधाबी में मिक्स मार्शल आर्ट्स में जीता रज़त पद,,,,,

छत्तीसगढ़ प्रदेश सहित बस्तर का नाम किया रौशन,,,,,,,

साँसद बस्तर ने अबुधाबी जाने आर्थिक सहायता की थी प्रदान,,,,,,,,, दीपक मरकाम की रिपोर्ट,,,,

जगदलपुर ::::::बस्तर जिले के खिलाड़ी अब अंतरराष्ट्रीय प्रतियाेगिताओं में अपना जौहर दिखाने लगे हैं। अबुधाबी में आयोजित मिक्स मार्शल आर्ट के अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में बस्तर की रहने वाले पलक नाग ने रजत (सिल्वर) पदक जीतकर भारत के साथ छत्तीसगढ़ सहित बस्तर का नाम रोशन किया है।पलक नाग बेहद कम उम्र से मिक्स मार्शल आर्ट की खिलाड़ी रही है।पलक नाग शहर के निर्मल विद्यालय में कक्षा 12 वीं की छात्रा हैं ।

*विदित हो कि बस्तर की बेटी पलक नाग ने बस्तर के लोकप्रिय साँसद दीपक बैज से अबुधाबी जाने हेतु आर्थिक सहयोग की गुहार लगाई थी, जिसे देखते हुए साँसद बैज ने पलक नाग के अबुधाबी मिक्स मार्शल आर्ट्स प्रतियोगिता में जाने हेतु 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि तत्काल प्रदान की थी ।

*साँसद श्री बैज ने कहा आज हमारे बस्तर के बच्चें लगातार विदेशों में जाकर छत्तीसगढ़ सहित बस्तर का नाम रौशन कर रहे हैं निश्चित रूप से पलक नाग ने पूरी दृढ़तापूर्वक मेहनत कर शानदार प्रदर्शन कर हमारे बस्तर का मान बढ़ाया है..हमारे बस्तर के सभी बच्चें जो आर्थिक रूप से कमजोर है हमारी सरकार उनके बढ़ावा देने लगातार निसंकोच मदद करते रहेगी मैं पलक नाग को बधाई व शुभकामनाएं देता हूँ ।

*पलक नाग का फाइनल मुकाबले में अमेरिका के खिलाड़ी से सामना हुआ,पलक ने अपने खेल का शानदार प्रदर्शन किया लेकिन सफल नहीं हो पाई और रजत पदक जीता,शुरू से ही पलक ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई थी।

*पलक ने कहा कि 17 अगस्त से लेकर 22 अगस्त तक होने वाली हर मुकाबले में उन्होंने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई। लेकिन वह स्वर्ण पदक नहीं जीत पाई। इसका उन्हें दुख है लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी है। आने वाले दिनों में और अधिक परिश्रम कर बेहतर प्रदर्शन करने की बात कही है।

बघेल को शाप है – ये कहने के बाद कांग्रेसियों ने घेरा डी पुरंदेश्वरी को, रविंद्र चौबे ने कह दी ये बड़ी बात ,,, दीपक मरकाम की रिपोर्ट,,,,,,,

0

बघेल को शाप है – ये कहने के बाद कांग्रेसियों ने घेरा डी पुरंदेश्वरी को, रविंद्र चौबे ने कह दी ये बड़ी बात ,,,

दीपक मरकाम की रिपोर्ट,,,,,,,

रायपुर। बुधवार को नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया ने डी पुरंदेश्वरी से पूछा है कि क्या यह मुख्यमंत्री के खिलाफ कोई साजिश रची जा रही है। कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में प्रेस से बात करते हुए नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया ने कहा, क्या मुख्यमंत्री के खिलाफ कोई षड्यंत्र किया जा रहा है। जिस तरह से राजीव गांधी को बम से उड़ाया गया, वैसी कोई सोच है बीजेपी की।

उन्होंने कहा, झीरम के नर संहार में कांग्रेस ने अपनी एक पूरी पीढ़ी को खो दिया है। यह बयान बताता है कि भाजपा और पुरंदेश्वरी की सोच फासीवादी है। उन्होंने कहा, पुरंदेश्वरी को अपने बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए।

कृषि,पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री रविंद्र चौब ने कहा, भाजपा की प्रभारी डी पुरंदेश्वरी के बयान की हम निंदा करते हैं। मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर उनके लिए आपत्तिजनक बयान देना उनकी मानसिकता को दर्शाता है।

चौबे ने कहा, पुरंदेश्वरी को अपने बयान के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव और छत्तीसगढ़ प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी के बयान से छत्तीसगढ़ की राजनीति में बवाल मच गया है। उन्होंने सोमवार को कहा था, मुझे ऐसा लगता है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को शाप है।

अगर उन्होंने सच बोला तो उनका सिर हजार टुकड़ों में बंट जाएगा। वो हर मामले में झूठ बोलते हैं।

जगन मोहन रेड्डी ने प्रधानमंत्री मोदी से पोलावरम परियोजना के लिए 10,000 करोड़ रुपये की मांग की,,,,,,,,,, दीपक मरकाम की रिपोर्ट,,,,,,

0

जगन मोहन रेड्डी ने प्रधानमंत्री मोदी से पोलावरम परियोजना के लिए 10,000 करोड़ रुपये की मांग की,,,,,,,,,, दीपक मरकाम की रिपोर्ट,,,,,,

नयी दिल्ली :::::: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर गोदावरी नदी पर बनने वाली पोलावरम ंिसचाई परियोजना के काम में तेजी लाने के लिए तदर्थ आधार पर 10,000 करोड़ रुपये की मांग की.
मुख्यमंत्री ने बाद में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी शिष्टाचार के नाते मुलाकात की.

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, प्रधानमंत्री से हुई 40 मिनट की मुलाकात के दौरान रेड्डी ने कहा कि धन के ‘‘अभाव’’ में पोलावरम परियोजना पूरी होने में देरी हो रही है. उन्होंने इस परियोजना के लिए प्रधानमंत्री से 55,548.87 करोड़ रुपये के संशोधित लागत अनुमानों को मंजूरी दिए जाने का आग्रह किया.

मुख्यमंत्री ने इस परियोजना पर राज्य सरकार की ओर से खर्च किए गए 2,900 करोड़ रुपये की प्रतिपूर्ति की भी मांग की और प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि अन्य राष्ट्रीय स्तर की परियोजनाओं की तर्ज पर पाक्षिक रूप से बिल के भुगतान किए जाएं, ना कि घटक वार तरीके से. दो दिवसीय दौरे पर दिल्ली आए मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि पोलावरम परियोजना पर हो रहा काम जारी रहे, इसके लिए तदर्थ आधार पर 10,000 करोड़ रुपये जारी किए जाएं. उन्होंने इस परियोजना के प्रभावितों को राहत और पुनर्वास के लिए भी केंद्रीय मदद की गुहार लगाई.

इससे पहले, पोलावरम ंिसचाई परियोजना की लागत 35,000 करोड़ रुपये थी. इस परियोजना का लक्ष्य 2.91 लाख हेक्टेयर भूमि पर ंिसचाई, 960 मेगावाट बिजली का उत्पादन और उद्योग व आंध्र प्रदेश के 540 गांवों के लिए पानी की जरूरतें पूरी करना है.
मुख्यमंत्री ने आंध्र प्रदेश के विभाजन के समय किए गए वादों खासकर, विशेष राज्य के दर्जे की भी मांग प्रधानमंत्री के समक्ष दोहराई.
विजयनगरम जिले में प्रस्तावित भोगापुरम हवाई अड्डे के निर्माण को मंजूरी दिए जाने, 12 चिकित्सा महाविद्यालयों की स्थापना किए जाने, वाईएसआर जिले में एकीकृत इस्पात संयंत्र स्थापित किए जाने और केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत राज्य सरकार को कोष जारी किए जाने की मांग की.

मुख्यमंत्री रेड्डी पोलावरम परियोजना के लिए प्रधानमंत्री से 55,548.87 करोड़ रुपये के संशोधित लागत अनुमानों को मंजूरी देने की पिछले कुछ समय से मांग करते रहे हैं. मुख्यमंत्री का तर्क है कि राज्य सरकार राहत और पुनर्वास को आगे ले जाने की स्थिति में नहीं है, क्योंकि इसमें बहुत अधिक खर्च है. प्रधानमंत्री कार्यालय ने दोनों नेताओं के बीच हुई मुलाकात से जुड़ी कुछ तस्वीरें भी साझा कीं. विगत तीन महीने के भीतर रेड्डी और मोदी के बीच हुई यह दूसरी मुलाकात