Homeछत्तीसगढ़*112... को बार बार कॉल करके परेशान करने वाले को एसडीएम ने...

*112… को बार बार कॉल करके परेशान करने वाले को एसडीएम ने भेजा जेल……पढ़े पूरी खबर……राजेंद्र टेंबुकर की रिपोर्ट*

112 को बार बार कॉल करके परेशान करना पड़ा महंगा …. परेशान करने वाले को एसडीएम ने भेजा जेल

हर मुसीबत में साथ देने वाली पुलिस की इमरजेंसी सेवा डायल 112 को कॉल करके बार बार परेशान करने वाले युवक को आज धरमजयगढ़ के तेज तर्रार एसडीएम डिगेश पटेल ने कड़ा रुख अपनाते हुए सलखो के पीछे भेजा है। आपको बता दे की पोटिया निवासी अजीत लकड़ा पिता भद्रो लकड़ा शराब पीने के बाद धरमजयगढ़ थाने की डायल 112 को बार बार परेशान कर रहा था जिसके बाद आज धरमजयगढ़ पुलिस ने अजीत लकड़ा पर 151 की कार्यवाही की वहीं मामले को लेकर जब आरोपी को एसडीएम डिगेश पटेल के समक्ष पेश किया गया तो एसडीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की जमानत खारिज करते हुए उसे जेल भेजा है।

वर्जन
डिगेश पटेल
एसडीएम धरमजयगढ़

112 एक इमरजेंसी नंबर है और सिर्फ इमरजेंसी सेवा के लिए इस्तेमाल होना चाहिए. अगर कोई इस नंबर पर फेक कॉल या बिना किसी काम के बार-बार फोन या मैसेज करता है अथवा परेशान करता है तो यह एक तरह का जुर्म है।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES