आज दिनांक 15 अक्टूबर 2026 को प्रातः लगभग 0930 बजे, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की ई/199वीं बटालियन, भैरमगढ़ के जवानों ने तत्परता एवं मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए बेहोश हुई एक वृद्ध महिला की सहायता की तथा उसे उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की।

भैरमगढ़, बीजापुर (छत्तीसगढ़) |
प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक वृद्ध महिला अपने तीन साथियों के साथ जांगला की ओर से मंगलनार स्थित मंदिर में दर्शन करने जा रही थीं। इसी दौरान भैरमगढ़ थाना के सामने अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे बेहोश हो गईं।

घटनास्थल के समीप एमसीपी ड्यूटी पर तैनात ई/199वीं बटालियन, सीआरपीएफ के जवानों ने तत्काल स्थिति का संज्ञान लिया और महिला की सहायता के लिए आगे आए। जवानों ने उन्हें ठंडा पेयजल उपलब्ध कराया, जिसके बाद उन्हें होश आ गया। इसके पश्चात, आगे के चिकित्सकीय उपचार हेतु ऑटो-रिक्शा के माध्यम से उन्हें नजदीकी अस्पताल भिजवाया गया।
ई/199वीं बटालियन, सीआरपीएफ, भैरमगढ़ के जवानों की इस त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई ने एक बार फिर यह साबित किया कि सीआरपीएफ केवल देश की सुरक्षा में ही नहीं, बल्कि आम नागरिकों की सहायता और सेवा में भी सदैव तत्पर है।
कमांडेंट श्री आनंद कुमार के नेतृत्व में बटालियन जनसेवा, मानवीय संवेदना और नागरिकों की सहायता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निरंतर निभा रही है।
सीआरपीएफ — देश की सुरक्षा के साथ, जनसेवा में सदैव तत्पर।

