HomeSaraipaliसरायपाली - अंकसूची के अभाव में दूसरे स्कूल में प्रवेश लेना हुआ...

सरायपाली – अंकसूची के अभाव में दूसरे स्कूल में प्रवेश लेना हुआ मुश्किल, अभिभावकों में बढ़ी नाराजगी त्रुटि होने के कारण कक्षा आठवीं के बच्चों को नहीं मिल पाई अंकसूची

सरायपाली. नया शिक्षा सत्र शुरू हुए छह दिन बीत चुके हैं, लेकिन सरायपाली के आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में आठवीं के विद्यार्थियों को अभी तक अंकसूची नहीं मिली है। बताया जा रहा है कि अंकसूची में स्कूल का नाम गलत छपने के कारण देरी हो रही है। इस वजह से विद्यार्थियों को न केवल परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, बल्कि अन्य स्कूलों में प्रवेश लेने की इच्छा रखने वालेछात्र-छात्राएं भी अंकसूची के अभाव में भटक रहे हैं। यह स्थिति शिक्षा विभाग की लापरवाही को उजागर करती है, जो परीक्षा समाप्ति के डेढ़ महीने बाद भी अंकसूची प्रदान करने में नाकाम रहा है। जानकारी के अनुसार आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में आठवीं के लगभग 50 विद्यार्थियों की अंकसूची में स्कूल का नाम गलत है। यह पहला मामला नहीं है, बल्कि ब्लॉक के अन्य स्कूलों में भी अंकसूची में त्रुटियों की शिकायतें सामने आ रही हैं। इस बीच उसी स्कूल के पांचवीं के विद्यार्थियों को नया शिक्षा सत्र शुरू होने के पहले ही अंकसूची प्रदान कर दी गई थी। इससे स्पष्ट होता है कि शिक्षा विभाग की ओर से आठवीं के विद्यार्थियों के प्रति उदासीनता बरती जा रही है। इसके अलावा, दसवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों को भी अंकसूची नहीं मिली है। जिसके कारण उन्हें आगे की पढ़ाई के लिए प्रवेश प्रक्रिया में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, दसवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों को इंटरनेट पर उपलब्ध परिणामों के आधार पर कुछ स्कूलों में प्रवेश मिल रहा मिल रहा है। जिससे उन्हें थोड़ी राहत है। लेकिन, आठवीं के विद्यार्थियों के लिए स्थिति अधिक जटिल है। क्योंकि, उनकी अंकसूची उपलब्ध नहीं होने के कारण अन्य स्कूलों में प्रवेश लेना मुश्किल हो रहा है। आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में पढ़ने वाले आठवीं के विद्यार्थियों को औपचारिकता के तौर पर उसी परिसर में स्थित नवमीं में स्थानांतरण प्रमाण पत्र के आधार पर प्रवेश तो दे दिया गया है, लेकिन जो विद्यार्थी अन्य स्कूलों में पढ़ाई करना चाहते हैं, उन्हें अंकसूची और स्थानांतरण प्रमाणपत्र के अभाव में प्रवेश नहीं मिल पा रहा है। अभिभावकों और विद्यार्थियों में इस स्थिति को लेकर नाराजगी बढ़ रही है। शिक्षा विभाग की इस लापरवाही से न केवल विद्यार्थियों का समय बर्बाद हो रहा है, बल्कि उनकी आगे की पढ़ाई पर भी असर पड़ रहा है। अभिभावकों का कहना है कि शिक्षा सत्र शुरू होने के बाद भी अंकसूची प्रदान न करना विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाता है। इस मामले में स्कूल प्रशासन और जिला शिक्षा अधिकारियों से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की जा रही है, ताकि अंकसूची में सुधार कर विद्यार्थियों को जल्द से जल्द मार्कशीट उपलब्ध कराई जाए। यह स्थिति शिक्षा व्यवस्था में सुधार की आवश्यकता को रेखांकित करती है। स्थानीय अभिभावकों ने इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की मांग की है

संकुल समन्वयक कामता पटेल ने कहा कि स्कूल के नाम में त्रुटि है। अलग फोंन्ट में स्कूल का नाम प्रिंट हुआ है। अंकसूची में त्रुटि होने के कारण प्रदान नहीं किया गया है। संशोधित अंकसूची प्राप्त होते ही विद्यार्थियों को प्रदान किया जाएगा। संकुल के अन्य प्राथमिक और मिडिल स्कूल के अंकसूची वितरण हो चुकी है।

बीईओ प्रकाश मांझी ने कहा कि पांचवीं व आठवीं के अंकसूची वितरण हो चुके हैं। कुछ छात्रों के अंकसूची के नाम व जन्मतिथि में त्रुटि है। जिसे संशोधित के लिए भेजा गया है। मंगलवार को संशोधित अंकसूची आने पर प्रदान किया जीएगा

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES