Homeछत्तीसगढ़*श्रद्धा और स्वाद का अद्भुत संगम: भोपालपटनम, मद्देड़ में हवन और विसर्जन...

*श्रद्धा और स्वाद का अद्भुत संगम: भोपालपटनम, मद्देड़ में हवन और विसर्जन के बाद महाभंडारे का भव्य आयोजन, भक्त गण, ग्रामीणों,श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद** विशेष वल्वा की रिपोर्ट*

*श्रद्धा और स्वाद का अद्भुत संगम: भोपालपटनम, मद्देड़ में हवन और विसर्जन के बाद महाभंडारे का भव्य आयोजन, भक्त गण, ग्रामीणों,श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद** विशेष वल्वा की रिपोर्ट*

भोपालपटनम: मद्देड़,

बीजापुर जिले के भोपालपटनम तहसील अंतर्गत सभी गणेश उत्सव समितियों द्वारा गणेश पूजनोत्सव का समापन बड़े ही विधि-विधान, हवन-यज्ञ और प्रतिमा विसर्जन के साथ किया गया। इस पावन अवसर पर तहसील भर के विभिन्न पंडालों और मुख्य स्थलों पर भव्य महाभंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें क्षेत्र के जनसैलाब ने शिरकत की।

हवन-यज्ञ की पूर्णाहूति और गणपति बप्पा के विसर्जन के उपरांत आयोजित इस महाभंडारे में दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। बारिश व मौसम की परवाह न करते हुए महिलाओं, पुरुषों, युवाओं, बुजुर्गों और छोटे बच्चों ने लंबी दूरियां तय कर महाभंडारे में हाजिरी लगाई।

पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा। भक्तों ने कतारबद्ध होकर अनुशासित तरीके से स्वादिष्ट महाप्रसाद ग्रहण किया और भगवान श्री गणेश का आशीर्वाद लिया। श्रद्धालुओं ने न केवल महाप्रसाद का भोग लगाया, बल्कि इस सामूहिक आयोजन में पूरे उत्साह और आनंद के साथ हिस्सा लेकर आपसी भाईचारे की अनूठी मिसाल पेश की।

कार्यक्रम को सफल और सुव्यवस्थित बनाने में भोपालपटनम , मद्देड़ क्षेत्र  की समस्त गणेश उत्सव समितियों के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES