* धार्मिक उल्लास: विधि-विधान से हवन-यज्ञ के साथ गणेश उत्सव का समापन**विशेष वल्वा की रिपोर्ट*
भोपालपटनम: मद्देड़

बीजापुर जिले के भोपालपटनम तहसील अंतर्गत सभी गणेश उत्सव समितियों द्वारा महाआरती और पूर्णाहूति के साथ हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार और पूरे विधि-विधान के साथ आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
तहसील क्षेत्र की तमाम समितियों द्वारा स्थापित गणेश पंडालों में सुबह से ही पूजा-अर्चना और हवन की तैयारियां शुरू हो गई थीं। आचार्यों और पंडितों के सानिध्य में मुख्य यजमानों ने आहुतियां दीं। वातावरण “गणपति बाप्पा मोरया” और मंत्रों के जयकारों से गुंजायमान रहा। श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना करते हुए पूजा-अर्चना की।
हवन-यज्ञ संपन्न होने के पश्चात सभी पंडालों में महाप्रसाद का वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन को सफल बनाने में सभी गणेश उत्सव समितियों के पदाधिकारियों और स्थानीय ग्रामीणों का विशेष योगदान रहा।

