Homeछत्तीसगढ़*शारदीय नवरात्र की नवमी पर विशेष: मंदिरों और पंडालों में गूंजे मंत्र,...

*शारदीय नवरात्र की नवमी पर विशेष: मंदिरों और पंडालों में गूंजे मंत्र, हवन और कन्या भोज के साथ संपन्न हुआ नौ दिवसीय अनुष्ठान*

*शारदीय नवरात्र की नवमी पर विशेष: मंदिरों और पंडालों में गूंजे मंत्र, हवन और कन्या भोज के साथ संपन्न हुआ नौ दिवसीय अनुष्ठान*

दिनांक 19 अक्टूबर 2026

छत्तीसगढ़, बीजापुर, भोपाल पटनम मद्देड़ ,

 

 

शारदीय नवरात्र की नवमी तिथि के पावन अवसर पर आज सुबह से ही क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों और पूजा पंडालों में धार्मिक अनुष्ठानों की धूम रही।

 

सुबह की पहली किरण के साथ ही हवन और पूर्णाहुति के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसके पश्चात कन्या पूजन  आरंभ की गई, सर्व प्रथम कन्याओं के पैर धुलाए गए, पैरों में मेहंदी लगा कर अच्छे से तैयारी की गई, नव कन्या माताओं को आसन स्वरूप बिछाई गई, सभी कन्याओं थाली में खीर हलवा पूड़ी, आलू चने की सब्जी और सर्व प्रथम सभी नव दिनो तक दीक्षा लीन दीक्षार्थियों  के द्वारा बारी बारी से सभी और कन्याओ को भोग,भोज का भव्य आयोजन संपन्न हुआ।

सभी माताओं की उपहार स्वरूप रुपए पैसे, सिंगार, चूड़ी, आदि भेंट किया गया

*नौ दिनों के व्रत और संकल्प का समापन*

गत नौ दिनों से चल रहे इस पवित्र अनुष्ठान के दौरान भक्तों ने विधि-विधान से माता की आराधना की।

 

पुरोहितों के मंत्रोच्चारण के बीच भक्तों ने रक्षा सूत्र बांधकर नौ दिनों तक सुबह-शाम व्रत रखने, अन्न का त्याग करने और पूर्ण रूप से पूजा-पाठ में लीन रहने का संकल्प लिया था।

 

नवमी के दिन दोपहर के समय पुरोहितों द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ इस संकल्प को पूर्ण कराया गया, जिसके बाद भक्तों ने अपना व्रत खोला और अन्न ग्रहण किया।

सुहाग चढ़ावा कार्यक्रम का आयोजन

दोपहर बाद से ही मंदिरों और पंडालों में महिलाओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है।

 

इस दौरान मां दुर्गा को सुहाग का सामान (श्रृंगार सामग्री) अर्पित करने के लिए विशेष ‘सुहाग चढ़ावा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

 

बड़ी संख्या में माताएँ और बहनें मां के चरणों में सुहाग अर्पित कर सुख-समृद्धि और परिवार के कल्याण की कामना कर रही हैं।

 

इस पावन आयोजन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा है और चारों तरफ माता के जयकारे गूंज रहे हैं।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES