Homeछत्तीसगढ़*माटी पुत्र और हर घर के लाल: बीजापुर विधायक विक्रम शाह मंडावी...

*माटी पुत्र और हर घर के लाल: बीजापुर विधायक विक्रम शाह मंडावी बतकम्मा और नवरात्रि पर्व पर पहुंचे गांव-गांव, माता-बहनों के साथ साझा की खुशियां*

*माटी पुत्र और हर घर के लाल: बीजापुर विधायक विक्रम शाह मंडावी बतकम्मा और नवरात्रि पर्व पर पहुंचे गांव-गांव, माता-बहनों के साथ साझा की खुशियां*

बीजापुर: 18 अक्टूबर 2026

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में इन दिनों चारों तरफ आस्था, उल्लास और सांस्कृतिक परंपराओं की अद्भुत छटा बिखरी हुई है। जिले के हर गांव में पारंपरिक बतकम्मा पर्व की धूम मची हुई है।

इस पावन अवसर पर जिले के माटी पुत्र, हर घर के चहेते और लोकप्रिय विधायक विक्रम शाह मंडावी माता-बहनों की खुशियों में शामिल होने के लिए खुद गांवों में पहुंच रहे हैं।

बिना किसी राजनीतिक स्वार्थ के, केवल अपनेपन और पारिवारिक आत्मीयता के साथ विक्रम मंडावी रात के अंधेरे, खराब मौसम, या कड़ाके की धूप की परवाह किए बिना दूर-दराज के गांवों तक पहुंच रहे हैं। क्षेत्र के लोग उन्हें प्यार से अपना नेता जी जो सुख दुःख’ का साथी  और हर संकट में तुरंत हाजिर होने वाला अपना नेता मानते हैं।

*हर घर को अपना घर मानते हैं विधायक विक्रम मंडावी*

विक्रम शाह मंडावी की सबसे बड़ी खूबी उनका ‘अपनापन’ है, वे राजनीति को बाद में और अपनेपन को हमेशा पहले रखते हैं, जिले के हर घर को वे अपना ही घर मानते हैं।

यही कारण है कि बतकम्मा पर्व के दौरान वे देर रात तक गांवों का दौरा कर रहे हैं, माता-बहनों को शुभकामनाएं दे रहे हैं और मां गौरी की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद ले रहे हैं।

*दुर्गा पंडालों में पहुंचकर लिया माता रानी का आशीर्वाद*

बतकम्मा उत्सव के साथ-साथ विधायक विक्रम मंडावी जिले के विभिन्न दुर्गा मंदिरों और पूजा पंडालों में भी लगातार पहुंच रहे हैं। उन्होंने नवरात्रि की इस पवित्र बेला में मां दुर्गा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया तथा पंडालों में मौजूद श्रद्धालुओं, माताओं, बहनों, युवाओं और बुजुर्गों से भेंट कर उन्हें पर्व की बधाइयां दीं।

*सुख-दुख के सच्चे साथी क्षेत्रवासियों का कहना है कि विक्रम मंडावी केवल चुनावों में वोट मांगने वाले नेता नहीं हैं, बल्कि वे हर परिस्थिति में जनता के कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाले जननेता हैं। जब भी किसी गांव या घर पर कोई विपत्ति आती है, वे सुरक्षा और मदद का जिम्मा खुद उठा लेते हैं।

विधायक के इस जन-सरोकार और मिलनसार स्वभाव से पूरे जिले के ग्रामीण अंचलों में खुशी का माहौल है।

माटी पुत्र विक्रम मंडावी की यह सादगी और जनता के प्रति समर्पण पूरे बस्तर संभाग में एक मिसाल बन चुकी है।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES