Homeछत्तीसगढ़ *मददेड दुर्गा मंदिर में नवरात्रि की सप्तमी पर भव्य दीप यज्ञ का...

 *मददेड दुर्गा मंदिर में नवरात्रि की सप्तमी पर भव्य दीप यज्ञ का आयोजन, गायत्री परिवार की अगवानी में गूंजे मंत्र*

*मददेड दुर्गा मंदिर में नवरात्रि की सप्तमी पर भव्य दीप यज्ञ का आयोजन, गायत्री परिवार की अगवानी में गूंजे मंत्र*

 

बीजापुर,भोपालपटनम, मद्देड़,18 अक्टूबर 2026,

 

शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर बस्तर अंचल के बीजापुर जिले के भोपालपटनम तहसील अंतर्गत ऐतिहासिक और धार्मिक गांव मददेड स्थित दुर्गा मंदिर में नवरात्रि की महासप्तमी के अवसर पर एक भव्य और दिव्य दीप यज्ञ का आयोजन किया गया।

 

इस धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में पहुंचे महिला भक्त गण,श्रद्धालुओं और अन्य ग्राम के महिलाएं बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और मां दुर्गा व वेदमाता गायत्री की आराधना की।

 

*विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ अनुष्ठान,*

 

दीप यज्ञ का शुभारंभ गायत्री परिवार की प्रतिष्ठित पुरोहित गुरु माता शांता मरकाम के मार्गदर्शन में पूरी विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ किया गया।

 

*यज्ञ की शुरुआत से लेकर पूर्णाहुति तक की संपूर्ण प्रक्रिया वैदिक मंत्रों के बीच संपन्न हुई:*

 

* गुरु वंदना और ध्यान: अनुष्ठान के आरंभ में सर्वप्रथम गुरु माता और गुरु पिता का ध्यान किया गया, इसके पश्चात जगत जननी वेदमाता गायत्री माता का स्मरण कर पूजन की शुरुआत हुई।

 

* कलश पूजन व रक्षा सूत्र: कार्यक्रम के दौरान कलश पूजन किया गया और श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे के हाथों में रक्षा सूत्र (कलावा) बांधकर आपसी सौहार्द, स्नेह और भाईचारे का संदेश दिया। साथ ही माथे पर तिलक लगाकर परस्पर मंगलकामनाएं की गईं।

 

* दीप प्रज्वलन और संकल्प: इस विशेष दीप यज्ञ में महिलाओं, युवतियों और भक्तगणों द्वारा घरों से लाए गए आटे के दीपकों को पंक्तिबद्ध कर अगरबती की लव से प्रज्वलित किया गया।

 

*दुर्गा मंदिर ,परिसर दीपों की अलौकिक रोशनी से जगमगा उठा ऐसा प्रतीत हो पूरा ग्राम जगमगा हो*

 

*जनकल्याण और बुराइयों को त्यागने का संकल्प*

यज्ञ के दौरान पुरोहित गुरु माता शांता मरकाम ने श्रद्धालुओं को वेदमंत्रों के माध्यम से अपने परिवार, रिश्तेदारों, सगा-संबंधियों, पड़ोसियों और खास मित्रों के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना कराई।

 

इस दौरान गुरु माता शांता मरकाम ने एक बेहद प्रेरणादायी संदेश दिया गया कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने भीतर की बुराइयों, अहंकार और दुर्गुणों का संकल्प पूर्वक त्याग करना चाहिए, ताकि एक सकारात्मक और आदर्श समाज का निर्माण हो सके।

 

*आरती के साथ पूर्ण हुआ अनुष्ठान,*

 

कार्यक्रम के अंतिम चरण में गायत्री माता की आरती और मां दुर्गा जी की भव्य आरती की गई, जिसके पश्चात प्रसाद वितरण के साथ इस पावन दीप यज्ञ का समापन हुआ।

 

इस धार्मिक आयोजन से पूरा मददेड क्षेत्र भक्तिमय और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर नजर आया।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES